Uttarakhand Updates > Uttarakhand Updates - उत्तराखण्ड समाचार

Char Dham Yatra 2011 details-from 06 May 2011 - चार धाम यात्रा २०११

<< < (3/5) > >>

umeshpant:
आज खुलेंगे कपाट बद्री विशाल के !!!!

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:
श्रद्धालुओं के लिए फ़िर खुला केदारनाथ मंदिर
 
 
देहरादून : प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर छह महीने के अंतराल के बाद आज श्रद्धालुओं के लिए फ़िर से खुल गया . भगवान शिव के प्रथम दर्शन करने वालों में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी शामिल रहे.

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच केदारनाथ तीर्थस्थल के मुख्य पुजारी भीमशंकर लिंग ने सुबह साढे पांच बजे मंदिर के ताले खोले.     

इस दौरान गर्भ गृह के बाहर सैकडों श्रद्धालु मौजूद थे जो बर्फ़ीली हवाओं की परवाह किए बिना ‘‘बम बम भोले’’ के नारे लगा रहे थे. निशंक ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ पूजा अर्चना की. उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मंत्री खजान दास और प्रधान सचिव पर्यटन राकेश शर्मा भी प्रथम दर्शन करने वालों में शामिल थे.     

इस बीच श्रद्धालुओं के लिए बद्रीनाथ तीर्थस्थल के दरवाजे सोमवार को खुलेंगे. चार धाम यात्रा बद्रीनाथ केदारनाथ गंगोत्री यमुनोत्री छह मई को गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ शुरू हो गई थी.
 
http://www.prabhatkhabar.com/news/85398.aspx

Anil Arya / अनिल आर्य:
epaper.amarujala

Anil Arya / अनिल आर्य:

जय बदरी के गूंजते रहे जयकारे
कड़ाके की ठंड में मध्य रात्रि से दर्शनों के लिए कतारबद्ध रहे लोग
जोशीमठ। बदरीनाथ धाम के कपाट ‘जय बदरीविशाल’ के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। भगवान बदरीविशाल के कपाट खुले जय बदरीविशाल के जयकारों के साथ पूरी बदरीनाथ पुरी गूंज उठी। कपाटोद्घाटन के साक्षी बनने के लिए हजारों श्रद्धालु मध्य रात्रि से ही कतारबद्ध हो गए थे।
इस मौके पर देश-विदेश से पहुंचे हजारों भक्तों ने भगवान के दिव्य विग्रह और अखंड ज्योति के दर्शन किए। गढ़वाल स्काउट्स के बैंड की सुमधुर संगीत लहरियों ने पूरे माहौल को भक्ति से सराबोर कर दिया। सिंहद्वार के बाहर महिलाओं ने पारंपरिक वेषभूषा में चौफला, दांकुडी नृत्य किया।
तुंगनाथ में शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक
ऊखीमठ। पंच केदारों में तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ मंदिर के कपाट सोमवार को सुबह 10.30 बजे आम शिवभक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। डोली ने सोमवार को प्रात: नौ बजे चोपता से तुंगनाथ धाम की ओर प्रस्थान किया। उत्सव डोली भुजगली और देवदर्शनी में अल्प विश्राम के बाद 11.30 बजे तुंगनाथ मंदिर पहुंची। डोली मंदिर की तीन परिक्रमा करते हुए पार्वती मंदिर के बाहर विराजमान हुई। SOURCE-EPAPER.AMARUJALA

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:
tilak "Eagle" soni>kedarnath pilgrimage Sign in to like this photo.

Our Member Tilak Soni visited Kedarnath on 9th. Provided his photo.

If anyone wish to visit Uttarakhand Char Dham you make like to contact him.

Navigation

[0] Message Index

[#] Next page

[*] Previous page

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 
Go to full version