Uttarakhand Updates > Uttarakhand Updates - उत्तराखण्ड समाचार

Char Dham Yatra 2011 details-from 06 May 2011 - चार धाम यात्रा २०११

<< < (4/5) > >>

Devbhoomi,Uttarakhand:
माणा गांव में लौटी रौनक
==================

चारधाम यात्रा पर देश-विदेश से आये श्रद्धालुओं से देश के अंतिम गांव माणा में भी रौनक लौट आयी है। कपाट खुलने के साथ ही इस गांव के ग्रामीणों के लिए भी रोजगार के कई अवसर खुल गये हैं, जिस कारण निचले स्थानों से लोग माणा लौटकर एक बार फिर अपने व्यवसाय में जुट गये हैं। प्रतिदिन हजारों यात्रियों के माणा पहुंचने से स्थानीय लोगों का रोजगार भी फल फूल रहा है।

बदरीनाथ धाम से तीन किमी. की दूरी पर स्थित जनजाति ग्राम भारत तिब्बत सीमा पर द्वितीय पंक्ति के सीमा प्रहरी के रूप में जाने जाते हैं। छह महीने कपाट बंद रहने पर ये ग्रामीण निचले स्थानों पर खेतीबाड़ी व अन्य व्यवसायों से जुड़े रहते हैं। कपाट खुलने पर स्थानीय निवासी अपने गांव को लौट आते हैं और व्यवसाय करते हैं।

विश्व की सबसे बड़ी वन पंचायत के रूप में पहचानी जाने वाला यह क्षेत्र 90 हजार हैक्टेयर में फैला है। सरस्वती नदी का उद्गम स्थान एवं 5 सौ मीटर थोड़ी दूर जाकर अलकनंदा में विलुप्त होना अपने आप में अद्भुत है। तिब्बत चीन सीमा से लगे भोटिया जनजाति बाहुल्य सीमांत ग्राम माणा की सबसे खास बात यह है कि गांव के ईष्ट देव क्षेत्रपाल श्री घंटाकर्ण की पूजा अर्चना करने के उपरान्त ही यहां कोई भी कार्य प्रारंभ किया जाता है। कुछ वर्षो पूर्व यह क्षेत्र वृक्षविहीन हुआ करता था, लेकिन यहां के मेहनतकश लोगों के कठोर परिश्रम से आज यहां हरियाली देखने को मिल रही है। माणा पंचायत के अन्तर्गत दुर्लभ जड़ी बूटियों का भी अथा भंडार है। इन बूटियों में प्राणी जीवन के रक्षक की अचूक औषधि एवं गुण विद्यमान है। माणा में तीर्थाटन के रूप में यहां गणेश गुफा, व्यास गुफा, भीम पुल एवं सरस्वती गंगा का साक्षात उद्गम स्थान है। वहीं माणा के निकट भी मुचकुन्द गुफा, वसुधारा, स्वर्गारोहणी जैसे पवित्र तीर्थ स्थल है। यहां पर पर्यटन और साहसिक पर्यटन की अपार संभावनायें है। माणा से गंगोत्री पैदल ट्रैकिंग मार्ग अनेकों मनोहारी दृश्यों , कंदराओं, ग्लेशियरों , हिमखंडों , नदी नालों और बर्फीली पहाड़ियों से होकर गुजरता है। जो कि पर्यटन के क्षेत्र में अनेक यादगार अनुभूतियों को स्पर्श कराता है। प्रदेश सरकार की ओर से सीमांत ग्राम माणा को पर्यटक ग्राम भी घोषित किया गया है।

http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_7709467.html

Anil Arya / अनिल आर्य:

--- Quote from: एम.एस. मेहता /M S Mehta on May 11, 2011, 02:46:59 PM ---tilak "Eagle" soni>kedarnath pilgrimage Sign in to like this photo.

Our Member Tilak Soni visited Kedarnath on 9th. Provided his photo.

If anyone wish to visit Uttarakhand Char Dham you make like to contact him.

--- End quote ---
Tilak Ji is gem of our forum. Tilak also invited me to join him. But due to scarcity of time, I couldn't. May God Bless You Tilak. Great Job, Keep it up !!!!! .:)

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720:
tilak "Eagle" soni>kedarnath pilgrimage Sign in to like this photo.

Anil Arya / अनिल आर्य:
चारधाम यात्रा में बढ़ने लगा यात्रियों का दबाव
Jun 09, 10:10 pm
बताएं
देहरादून, जागरण संवाददाता: सिरोबगड़ व आसपास के इलाकों में सड़क धंसने से बसों की आवाजाही में हो रही देरी व चारधाम यात्रियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए परिवहन विभाग ने अतिरिक्तबसों की व्यवस्था की है।
विभाग की ओर से गुरुवार को मार्ग पर परिवहन निगम की पांच बस लगाई गई। इसके अलावा सिटी बस सेवा की एक बस को यात्रा के लिए ग्रीन सिग्नल दे दिया गया है। संभागीय परिवहन अधिकारी सुनीता सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
इस वर्ष अधिक हैं यात्री
इस बार पिछली बार की अपेक्षा अधिक यात्री चारधाम यात्रा पर आए हैं। पिछले वर्ष जहां आठ जून तक केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमनोत्री में एक लाख 50 हजार यात्रियों ने यात्रा की थी, वहीं इस बार अब तक दो लाख 35 हजार यात्री यात्रा कर चुके हैं। निजी वाहनों के यात्रियों को जोड़ दे तो इनकी संख्या पांच लाख के पार पहुंच जाती है। पिछले वर्ष आठ जून तक जहां संयुक्तरोटेशन की कुल 3800 बसों को लगाया गया था, वहीं इस वर्ष अब तक संयुक्त रोटेशन की कुल 4243 बसें लग चुकी हैं। इनके अलावा मैक्सी व टैक्सी गाड़ियां भी चली हैं, इनकी संख्या 3216 व 4085 रही है। मूवमेंट की अगर बात करें तो इस वर्ष मैक्सी कैब, टैक्सी, स्टेज कैरेज व प्राइवेट बसों को मिलाकर कुल 13 हजार 954 ट्रिपें लग चुकी हैं।
लोकल यात्रियों के लिए अलग व्यवस्था
परिवहन निगम ने लोकल यात्रियों के लिए बसों की अलग व्यवस्था की है। इसके तहत करीब आधा दर्जन बसों को उन लोकल यात्रियों को लगाया जाएगा जो ऋषिकेश से गौरकुंड या बदरीनाथ या हेमकुंड आदि जगहों पर यात्रा के लिए जाना चाहते हैं।
--------------
अब तक परमिट जारी हुए-
देहरादून- 1060
ऋषिकेश-6166
हरिद्वार-1500
कोटद्वार-268
गाड़ियों की मूवमेंट
टैक्सी- 3216
मैक्सी कैब-4085
बसें-स्टेज कैरिज-3440
जनरल बसें- 3415
 Source - Jagaran.Yahoo

umeshpant:
on the way of badri kedarnath - Some photos

Navigation

[0] Message Index

[#] Next page

[*] Previous page

Sitemap 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 
Go to full version