किसान ने खिची
अपनी सच्ची सेल्फी
नेता ने कहा झूठ है
सोशल मीडिया मे
फेक पिक्चर भी
अपलोड होती है
मै कैसे मान लूँ
तुम किसान हो
ये तुम्हारी सच्ची सेल्फी है
किसान ने कहा
मै भी कैसे मान लूँ
नेता जी आप नेता ही हो
आपकी जो सेल्फी नेता जी
सोशल मीडिया मे अपलोड है
मै भी कैसे मान लूँ
ये नेता की ही
सच्ची सेल्फी है ...............शैलेन्द्र जोशी