• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Ranikhet Beautiful Hill Station in U.K आखों में समा जाय रानीखेत की खूबसूरती

Started by Devbhoomi,Uttarakhand, November 07, 2009, 12:44:34 AM

हेम पन्त


Devbhoomi,Uttarakhand


विनोद सिंह गढ़िया

पांडवखोली ( रानीखेत ) का ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व

द्वाराहाट विकासखंड में दूनागिरि की पहाड़ियां पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं। इसी पर्वत श्रंखला पर दूनागिरि और भटकोट के बीच पांडवखोली क्षेत्र महाभारत काल की घटनाओं के साथ जुड़ा है। वर्तमान समय में यहां धार्मिक, साहसिक पर्यटन के विकास की व्यापक संभावनाएं हैं। आधुनिकता से कटे इस स्थल में योग साधना कार्यक्रमों का भी संचालन हो सकता है।रानीखेत से 60 किमी दूर पांडवखोली पौराणिक मान्यताओं के साथ जुड़ा है। आठ हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित पांडवखोली में भीम की शय्या गुदड़ी के नाम से विशाल बुग्यालनुमा मैदान मौजूद है। कहा जाता है कि अज्ञातवास के वक्त पांडव इसी क्षेत्र में रहे थे। यहां पहुंचने के लिए कुकूछीना से चार किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। कुकूछीना से आगे सड़क नहीं है। कहा जाता है कि पांडवों की तलाश में कौरव यहां तक आए थे। पहले इस स्थल का नाम कौरवछीना था, बाद में इसे कुकूछीना कहा गया। पांडवखोली के विकास में ब्रह्मलीन महंत बलवंत गिरि महाराज का भारी योगदान रहा। वर्तमान समय में यहां खूबसूरत आश्रम मौजूद है। ध्यान और योग साधना के लिए कुछ साल पूर्व ध्यान मठ का निर्माण किया गया है। कुकूछीना से पांडवखोली होते हुए भटकोट की तरफ घने और ऊंचे वनाच्छादित क्षेत्र ट्रैकिंग के लिए अत्यधिक उपयोगी है। धर्म पराणय लोगों, प्रकृति प्रेमियों  और योग ध्यान की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए इससे बेहतर दूसरा स्थान नहीं हो सकता। इस आश्रम के मुख्य कार्यकर्ता हरीश साह ने बताया कि धीरे धीरे लोगों का रुझान इस ओर बढ़ रहा है। प्रतिवर्ष पांच दिसंबर और छह दिसंबर को यहां ब्रह्मलीन महंत बलवंत गिरि महाराज का पुण्य तिथि समारोह मनाया जाता है। जिसमें सैकड़ों लोग शिरकत करते हैं।

श्रोत : अमर उजाला






एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720





"Green Meadow" at Ranikhet, Uttarakhand, India Ranikhet is a hill station and cantonment town in Almora district in the Indian state of Uttarakhand.
Ranikhet is at an altitude of 1869 metres  (6,132 ft) above sea level and within sight of the western peaks of the Himalayas.
Ranikhet, which means Queen's meadow in Hindi, gets its name from a local legend, which states that it was here, that Raja Sudhardev won the heart of his queen, Rani Padmini, who subsequently chose the area for her residence, giving it the name, Ranikhet.


By Siddhartha Das           siddhartha das