• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Ranikhet Beautiful Hill Station in U.K आखों में समा जाय रानीखेत की खूबसूरती

Started by Devbhoomi,Uttarakhand, November 07, 2009, 12:44:34 AM










Devbhoomi,Uttarakhand

देश-विदेशी श्रद्धालुओं से गुलजार हुआ हैड़ाखान
=========================



रानीखेत: अश्विन मास के नवरात्रों के चलते मंदिरों में भीड़-भाड़ का माहौल है। चिलियानौला स्थित हैड़ाखान आश्रम में आयोजित जगदम्बा महायज्ञ में सैकड़ों देशी-विदेशी श्रद्धालु पहुंचे हैं। यहां गांधी चौक, मालरोड सहित द्वाराहाट में दुर्गा महोत्सव की धूम मची है। भजन कीर्तनों से वातावरण भक्तिमय बना है। गनियाद्योली दुर्गा माता मंदिर में भगवत जागरण का आयोजन हुआ।

नवरात्रों के अवसर पर हैड़ाखान में आयोजित मां जगदम्बा महायज्ञ में भारत सहित जर्मनी, बुल्गारिया, स्पेन, कनाडा, आस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, चीन, फ्रांस, आयरलैंड, पोलैंड, रूस, अर्जेटीना आदि देशों के श्रद्धालु पहुंचे हैं। श्रद्धालु पूजा अर्चना के बाद हैड़ाखंडी समाज के अध्यक्ष मुनिराज त्रिलोक सिंह का आशीर्वाद ले रहे हैं। दिन भर भजन-कीर्तन तथा प्रात: व सायंकालीन आरती से वातावरण भक्तिमय बना है। इधर गांधी चौक में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में दिन भर भजनों का दौर जारी है। शनिवार की सायं महा आरती में विधायक करन माहरा सहित कई श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शनिवार को यहां सुन्दर काण्ड काव्य पाठ किया गया। मालरोड में मेघदूत परिसर में आयोजित दुर्गा महोत्सव में सुबोध साह, कैलाश पुजारी, हंसादत्त बवाड़ी, पूरन सिंह रौतेला आदि सहयोग कर रहे हैं। गनियाद्योली में दुर्गा माता मंदिर में सिलोर सांस्कृतिक समिति पाली द्वारा भगवती जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवंत सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह रावत, द्वारिका प्रसाद पांडे, सतीश मसी, उमा धौनी, प्रमोद कुमार आदि ने सहयोग किया।

द्वाराहाट: यहां शीतलापुष्कर मैदान में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव के तीसरे दिन भी पूजा अर्चना, कथा श्रवण व भजनों का दौर जारी है। कथा व्यास चन्द्रशेखर अधिकारी अधिकारी द्वारा संगीतमय ढंग से भागवत कथा का पाठ किया जा रहा है।

dainik jagran