• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Ranikhet Beautiful Hill Station in U.K आखों में समा जाय रानीखेत की खूबसूरती

Started by Devbhoomi,Uttarakhand, November 07, 2009, 12:44:34 AM

Devbhoomi,Uttarakhand

चौबितया गार्डन



रानीखेत वह स्थान है, जहां से सर्वगिक हिमालय, हरे-भरे वन, शानदार पर्वत, नज़ाकत लिए पौधे और शानदार वन्य प्राणी सबसे अच्छी तरह देखे जा सकते हैं। प्रकृति और इसके तत्वों को पूरे शबाब में देखने के लिए, रानीखेत आदर्श स्थान है। ऐसा कहा जाता है कि इस स्थान ने राजा सुधारदेव की रानी पद्मिनी का मन मोह लिया था।

रानी ने इस स्थान को अपना निवास बना लिया, तभी से इसे रानीखेत, अर्थात् "क्वीन्स फील्ड" कहा जाने लगा। समुद्र तल से 1829 मी. की ऊंचाई पर स्थित यह हिल रिज़ार्ट निसंदेह पर्यटकों का स्वर्ग है। पहाड़ों से आती सुगंधित हवा, ताज़ा और शुद्ध होती है, चिड़ियों की चहचहाट, हिमालय की सुदंर दृश्यावली - देखने वाले को अवाक कर देती हैं।

वर्षा के दिनों में, इंद्रधनुषी रंगों के फूल चारों ओर खिल जाते हैं, पेड़ों की टहनियां फूलों से लद जाती हैं और बादलों से आंख-मिचौनी करती धूप पूरे रानीखेत में शानदार प्रभाव छोड़ती है।

जैसे ही सर्दी आती है, मुलायम रूप में गिरती बर्फ पूरे वातावरण को बर्फ की सफेद चादर में लपेट लेती है। प्रत्येक मौसम की अपनी अलग पहचान है। और कुल मिलाकर यह सब रानीखेत को हरेक-मौसम का गंतव्य स्थल बना देता है।

कैंटोनमेंट (यह स्थान ब्रिटिश सैनिकों के लिए एक हिल स्टेशन के रूप में चुना गया था और तदनुसार 1869 में यहां कैंटोनमेंट की स्थापना हुई थी) होने के कारण, कुमाऊं रेजमेंटल सेंटर, म्यूजियम और मेमोरियल रानीखेत की शान हैं।

Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand

                     
                             नैसर्गिक सौन्दर्य से मालामाल है रानीखेत
                         =======================


प्रकृति ने रानीखेत को नैसगिक सौन्दर्य की अनुपम भेट से मालामाल करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। चारों और फैली हरियाली यहां आने वाले को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित करती है।

प्रकृति प्रेमी  के लिए प्राकृतिक वैभव जैसा रानीखेत में है दूसरे स्थानों में ऐसा कम ही  देखने को मिलता है। 1800 से 2200 मीटर की ऊंचाई पर बसा रानीखेत जहां सैलानियों को अपनी प्राकृतिक छटा से अभिभूत करता है वहीं धार्मिक पर्यटन की भी यहां कमी नहीं है। आध्यात्म की क्षुधा शान्त करने के लिए यहां सात सौ वर्ष प्राचीन माँ झूला देवी का मन्दिर है वहीं पौराणिक महत्व का दूनागिरी मन्दिर व पाण्डूखोली जैसे मनोहारी छटाओं से परिपूर्ण देवस्थल है


विश्र्वविख्यात चौबटिया फल उद्यान,एशिया में अपना प्रमुख स्थान रखने वाला प्राकृतिक गोल्फ ग्राउन्ड,हॉल के वर्षो में बना हैड़ाखान का मन्दिर,भालू डैम,विनसर महादेव, काली मॉ का मन्दिर, ऐतिहासिक शस्त्रों को संजोए सेना का संग्रहालय तथा छावनी परिषद द्वारा हाल ही में बनाए गए आशियाना पार्क, दोनों ओर के प्रवेश द्वारों में निर्माणाधीन विजय चौक,विजय द्वार,कुमाऊं रेजिमेन्ट के सैनिकों की शौर्य गाथा समेटे सोमनाथ ग्राउन्ड यहां के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में शुमार है।

यही नही आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण होटल भी यहां कम नहीं है। रानीखेत का प्राकृतिक लुत्फ उठाने वाले सैलानियों को वर्ष के मार्च से जून व नवम्बर से जनवरी तक मौसम विशेष तौर से मुफीद होता है।

Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand



Devbhoomi,Uttarakhand