• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Uttarakhand Instrumental Music - उत्तराखंड के गानों के धुनें

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, November 13, 2009, 07:57:40 AM




Devbhoomi,Uttarakhand






Devbhoomi,Uttarakhand

बेड़ू पाको बारा मासा नरैण कांफल पाको चैता
===============================

उत्तराखंड हाईकोर्ट की दसवीं वर्षगांठ के मौके पर शनिवार सायं शैले हाल में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में गीत एवं नाटक प्रभाग तथा अन्य कलाकारों ने कुमाऊंनी-गढ़वाली, कश्मीरी व ब्रज संस्कृति पर आधारित दिलकश कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसका उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सिरियक जोजफ थे।

सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत सरस्वती वंदना से की गई। इसके बाद गीत एवं नाटक प्रभाग के कलाकारों के बेड़ू पाको बारा मासा, नरैण कांफल पाको चैता. की प्रस्तुति पर समूचा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कलाकार राधा राठौर व अंजना तिवारी ने वो बंशी दिल क्यों लगाया.. गीत की नृत्यमयी प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। अधिवक्ता अनुराग बिसारिया व दीप मित्तल ने गजल पेश की। इसके अतिरिक्त हाईकोर्ट कर्मियों, उनके परिजनों तथा कई अधिवक्ताओं ने भी कार्यक्रम पेश किए। सांस्कृतिक संध्या का संचालन रजिस्ट्रार नरेद्र दत्त, पल्लवी व अनिल घिल्डियाल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश व अधिवक्ता गण मौजूद थे।

http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_6902437.html