• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Mahakumbh-2010, Haridwar : महाकुम्भ-२०१०, हरिद्वार

Started by हेम पन्त, November 21, 2009, 10:27:04 AM

Devbhoomi,Uttarakhand

                                            इधर से जाओ धर्मनगरी में एक वृद्ध महिला को रास्ता बताता सुरक्षा बल का जवान।

                                       

Devbhoomi,Uttarakhand

                                    जी आया नूं धर्मनगरी में विदेशी श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है।
                                   
                                     

Devbhoomi,Uttarakhand

                       विचरण तो कर लूं कुंभनगरी में विचरण करता साधु।

                   

Devbhoomi,Uttarakhand

चार विदेशियों ने ली गायत्री मंत्र की दीक्षा

कई मायनों में ऐतिहासिक होगा सदी का यह महाकुंभ। अध्यात्म और भक्ति, महात्मागण, धूना और हठयोगी और भी न जाने क्या-क्या। बहुत पहले से ये महाकुंभ के प्राण तत्व माने जाते हैं, लेकिन हरिद्वार में सदी का यह महाकुंभ इस बात का गवाह बनेगा कि भारतीय जीवन-दर्शन की दुनिया किस हद तक कायल है। मंगलवार को इसकी एक और झलक देखने को मिली।

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में आयोजित यज्ञशाला में अपने-अपने क्षेत्रों में प्रख्यात रूस के तीन और अमेरिका के एक शख्स ने गायत्री मंत्र की दीक्षा ग्रहण करने के बाद भारतीय नामकरण भी किए।

धर्मनगरी में मंगलवार का दिन विदेशियों में भारतीय जीवन दर्शन को समझने व परखने के नाम रहा। असल में गायत्री तीर्थ शांतिकुंज की यज्ञशाला में रूसी राष्ट्रपति मेदवेदेव की मीडिया सलाहकार समिति के वरिष्ठ सदस्य निकोलाई, रूस के प्रमुख व्यवसायी स्लावा, रूस की खेल शिक्षिका इलेना और अमेरिकन नागरिक ओमर ने गायत्री मंत्र की विधिवत दीक्षा ग्रहण की। शांतिकुंज अधिष्ठात्री शैल जीजी ने सभी को गायत्री मंत्र की दीक्षा दी। इतना ही नहीं गायत्री मंत्र की दीक्षा ग्रहण करने के बाद इनका भारतीय नामकरण भी किया गया।

इसके मुताबिक निकोलाई का भारतीय नाम महेश शर्मा, स्लावा का प्रकाश शर्मा और ओमर का ओमकार शर्मा भारतीय नाम रखा गया, जबकि इलेना ने ज्योति शर्मा का भारतीय नामकरण कर देव संस्कृति को रूस में प्रचारित करने का संकल्प लिया। यह वह मौका था जो यह अहसास करा था कि दुनिया भारतीय संस्कृति के प्रति किस हद तक अनुराग रखती है।



http://in.jagran.yahoo.com/mahakumbh2010/?page=article&articleid=339&category=2

Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand