• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Chakrata Hill Station Uttarakhand,चकराता उत्तराखंड

Started by Devbhoomi,Uttarakhand, December 06, 2009, 09:32:15 PM

Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand

चकराता में बारिश, ऊंची चोटियों पर हिमपात
========================

चकराता में रविवार को बारिश व ऊंची चोटियों पर हिमपात से ठिठुरन बढ़ने के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। छावनी बाजार का तापमान 8 डिग्री पहुंचने के कारण लोगों को अंगीठियों का सहारा लेना पड़ा। ठंड के कारण अधिकतर दुकनों के शटर आधे ही खुले। साथ ही चकराता बजार में आम लोगों को चहल-पहल कम रही।

मौसम के एक बार फिर करवट बदलने से रविवार सुबह से ही छावनी रिमझिम वर्षा होती रही। जिससे लोगों का जीवन अस्त व्यवस्त रहा। वहीं चकराता क्षेत्र की ऊंची चोटियों देवबन मुंडाली, कन्दाड चोटी खडम्बा टोप व बुधेर मोइला डांडा आदि पर सुबह से ही बर्फबारी होती रही। जिस कारण पूरा क्षेत्र सर्द हवाओं की चपेट में आ गया। ठंड बढ़ने के कारण चकराता बाजार में चहल पहल कम रही। छावनी बाजार में व्यापारियों ने आधे शटर खोलकर व्यापार किया, वहीं घरों में लोग अंगीठिया तापकर ठंड से बचाव करते रहे। चकराता से सटे कन्दाड इंद्ररोली की पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई। वर्षा को काश्तकार फसल के लिए लाभकारी बता रहे है। क्षेत्र के किसान नैनसिंह रावत, आनंद जोशी, पंडित केशव राम, सीताराम चौहान कहते है कि वर्षा का लाभ गेहूं, जौ की फसल के साथ ही बागवानों को भी पहुंचेगा।

http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttrancha