• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Ramgarh-A Beautiful Village In Uttarakhand : रामगढ़ (उत्तराखण्ड)

Started by पंकज सिंह महर, December 14, 2009, 01:44:30 PM

पंकज सिंह महर

साथियो,
     आप लोगों के सामने उत्तराखण्ड के ऐतिहासिक लेकिन छोटे से सुरम्य गांव की तस्वीरें पेश हैं। रामगढ़ नैनीताल जनपद का एक छोटा सा गांव है। यह गांव ऐतिहासिक इसलिये है क्योंकि यह भारतवर्ष के कई प्रख्यात साहित्यप्रेमियों का कार्य स्थल रहा है, जिनमें प्रमुख नाम है- स्व० रवीन्द्र नाथ टैगोर जी का, जिन्होंने गीतांजलि (साहित्य का नोबल पुरस्कार प्राप्त) के कुछ अंश यहां पर लिखे। महादेवी वर्मा जी यहां पर निरन्तर आती रही और साहित्य सृजन करती रहीं। इसके अलावा मोतीलाल नेहरु, जवाहर लाल नेहरु आदि विख्यात जन भी इस सुरम्य वादी के प्रशंसक बन यहां पर आते रहे हैं।
आइये चलते हैं चित्रों के माध्यम से रामगढ-
सभी फोटो - श्री संदीप ढैला, निवासी- रामगढ़, हाल- देहरादून।

पंकज सिंह महर

रामगढ़ पहुंचने के लिये आपको भवाली-मुक्तेश्वर मार्ग से जाना होगा। भवाली से १३ कि०मी० की दूरी पर रामगढ़ कस्बा है, जो अपनी स्निग्ध खूबसूरती और सेबों के लिये भी प्रसिद्ध है।


पंकज सिंह महर

इसी बंगले में गुरुदेव यानी रवीन्द्र नाथ टैगोर जी साहित्य साधना किया करते थे, लेकिन आज सरकारों और जनता की अनदेखी के कारण यह ऐतिहासिक स्थान अपनी स्थिति को खुद ही बयां कर रहा है।


पंकज सिंह महर




गुरुदेव का बंगला दूसरी तरफ से।

पंकज सिंह महर



राष्ट्र के गौरव कहे जाने वाले व्यक्ति के आवास की यह दुर्दशा???? उत्तराखण्ड के साहित्य प्रेमी माननीय मुख्यमंत्री जी हो सकता है इस ओर ध्यान दें।

पंकज सिंह महर



पंकज सिंह महर


पंकज सिंह महर



सभी जगहों की तरह पूंजीपतियों की निगाह में भी यह स्थान आ चुका है, जहां रामगढ़ उत्तराखण्ड के पर्यटन मानचित्र में आने को भी तरस रहा है, वहीं बड़े-बड़े रिसार्टों के लिये यह सुगम आय का साधन बन रहा है।

पंकज सिंह महर

प्रसिद्ध साहित्यकार श्रीमती महादेवी वर्मा जी का निवास स्थान रहा है, यह बंगला