• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Pritam Bhartwan famus Folk singer of Uttarakhand,उत्तराखंड के जागर सम्राट प्रीतम

Started by Devbhoomi,Uttarakhand, December 23, 2009, 11:28:18 PM

Devbhoomi,Uttarakhand

                मेले में भरतवाण के गीतों ने बांधा समां           
              =====================


                           

   उत्तरकाशी,  जागरण कार्यालय: दिखोली गांव में आयोजित हलवा देवता मेले में लोकगायक  प्रीतम भरतवाण की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। इस पारंपरिक मेले में  निकटवर्ती गांवों से देवी देवताओं की डोलियों व निशान के साथ ही बड़ी तादाद  में लोग उमड़े।

मेला परिसर में गुरू चौरंगीनाथ, नरसिंह, भैरव व तामेश्वर देवता की पूजा  अर्चना के बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शुरू हुई। लोकगायक प्रीतम भरतवाण  ने 'बाली संध्या' व 'नारैणी मेरी दुर्गा भवानी' जागरों के साथ गीतों का  सिलसिला शुरू किया। इसके बाद उन्होंने गायिका मनुवंदना के साथ मिलकर मेला  परिसर में उमड़ी भीड़ को झूमने पर मजबूर कर दिया। खास तौर पर 'मोरी रख्यां  खोली, सुंदरा छोरी व बिंदुली' गीतों पर युवा जमकर थिरके।

इससे पूर्व  चारधाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष सूरतराम नौटियाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर  कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति के वाहक  हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दिनेश नौटियाल, मेला समिति अध्यक्ष  किशोरी लाल नौटियाल, सचिव सुमन भंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य गोविंद सिंह  चौहान, ग्राम प्रधान सुंदर सिंह चौहान, डीसीबी अध्यक्ष सोहन प्रकाश  पंचोला, दुग्ध संघ के उपाघ्यक्ष मुरारीलाल भट्ट, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नवीन  पैन्यूली, सत्ये सिंह राणा, सुमनी राणा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
   

http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_6900376.html
       

हेम पन्त

प्रीतम भरत्वाण जी और श्रीमती भरत्वाण मीररंजन नेगी जी के साथ..



फोटो - मीररंजन नेगी जी के फेसबुक एल्बम से..