• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Haldwani The Gateway of Kumaon,Uttarakhand- हल्द्वानी,कुमाऊँ का द्वार

Started by Devbhoomi,Uttarakhand, December 27, 2009, 02:57:23 AM

Devbhoomi,Uttarakhand

सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज,हल्द्वानी


Devbhoomi,Uttarakhand

अब हल्द्वानी बनेगा क्लीन एंड ग्रीन


हल्द्वानी। जिलाधिकारी निधिमणि त्रिपाठी ने कहा कि नैनीताल की तर्ज पर अब हल्द्वानी को भी क्लीन एंड ग्रीन बनाया जाएगा। इस कार्य में सभी विभागों के अधिकारियों, बैंकर्स, स्थानीय सरकारी विद्यालयों एवं पब्लिक स्कूलों का महत्वपूर्ण योगदान होना चाहिए। इस अभियान को हरेला पर्व के आसपास से शुरू किया जाएगा।

डीएम ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए बुधवार को कैंप कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, बैंकर्स, सरकारी विद्यालयों एवं पब्लिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की। सिंचाई और लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए कि रोड व नहर के आसपास पड़े निर्माण सामग्री को तुंरत हटाया जाए।

नगर निगम के सहायक नगर अधिकारी को निर्देश दिए कि अभियान के लिए व्यापार मंडल आदि स्वयंसेवी संस्थाओं को भी जोड़ा जाए। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि वे अपने विद्यालयों में पूर्ण सफाई कराएं।

खुले में कूड़ा डालने वालों के खिलाफ सख्ती अपनाते हुए एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही जुर्माना किया जाए। डीएफओ पीके पात्रों ने बताया अभियान के तहत सभी को मांग पर निशुल्क पौध उपलब्ध कराएं जाएंगे।

बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट उदयवीर सिंह राणा, एसडीएम आरडी पालीवाल, लोनिवि के ईई एलडी मथेला, जलसंस्थान के केसी पांडे, जलनिगम के पीसी जोशी, बैंकर्स में आईडीबीआई, डीसीबी, एसबीआई, अल्मोड़ा कोआपरेटिव बैंक, विजया बैंक, आईसीआईसीआई, सेंट्रल बैंक, पीएनबी के प्रबंधक, निर्मला स्कूल, नैनी वेली स्कूल, बियरशिवा, खालसा, टिक्कू, हरगोविंद सुयाल, महात्मा गांधी, सेंटपॉल, महिला कालेज आदि के प्रधानाचार्य व प्रबंधक मौजूद रहे। बाद में डीएम ने नैनीताल रोड के सभी पार्कों का निरीक्षण भी किया।

वहीं नगर निगम के सहायक नगर अधिकारी नीरज जोशी ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के रूप में आवास विकास वार्ड से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने का काम जल्द शुरू होगा। इसके लिए एक एनजीओ को ठेका दिया गया है।


Sabhaar amar ujala