• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Chopta Tungnath Mini Switzerland of Uttarakhand-चोपता तुंगनाथ उत्तराखंड

Started by Devbhoomi,Uttarakhand, January 17, 2010, 08:16:24 AM

Devbhoomi,Uttarakhand

चोपता समुद्रतल से बारह हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां से तीन किमी की पैदल यात्रा के बाद तेरह हजार फुट की ऊंचाई पर तुंगनाथ मंदिर है, जो पंचकेदारों में एक केदार है। सच पूछिए तो चोपता भ्रमण का असली मजा तुंगनाथ जाए बिना नहीं उठाया जा सकता।

चोपता से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर का पैदल मार्ग बुग्यालों की सुंदर दुनिया से साक्षात्कार कराता है। यहां पर प्राचीन शिव मंदिर है। इस प्राचीन शिव मंदिर के दर्शन करने के बाद यदि आप हिम्मत जुटा सके  तो मात्र डेढ़ किमी. की ऊंचाई चढ़ने के बाद चौदह हजार फीट पर चंद्रशिला नामक चोटी है.. जहां ठीक सामने छू लेने लायक हिमालय का विराट रूप किसी को भी हतप्रभ कर सकता है।

चारों ओर पसरे सन्नाटे में ऐसा लगता है मानो आप और प्रकृति दोनों यहां आकर एकाकार हो उठे हों। तुंगनाथ से नीचे जंगल की खूबसूरत रेंज और घाटी का जो नजारा उभरता है, वो बहुत ही अनूठा है। चोपता से करीब आठ किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद देवहरयिा ताल पहुँचा जा सकता है जो कि तुंगनाथ मंदिर के दक्षिण दिशा में है। इस ताल की कुछ ऐसी विशेषता है जो इसे और सरोवरों से विशिष्टता प्रदान करती है।

इस पारदर्शी सरोवर में चौखंभा, नीलकंठ आदि हिमाच्छादित चोटियों के प्रतिबिंब स्पष्ट नजर आने लगते हैं। इस सरोवर का कुल व्यास पांच सौ मीटर है। इसके चारों ओर बांस व बुरांश के सघन वन हैं तो दूसरी तरफ एक खुला सा मैदान है। चोपता से गोपेश्वर जाने वाले मार्ग पर कस्तूरी मृग प्रजनन फार्म भी है।

21febytrp3a08यहां पर पर्यटक कस्तूरी मृगों की सुंदरता को करीब से निहारते हैं। मार्च-अपै्रल के महीने में इस पूरे मार्ग में बुरांश के फूल अपनी अनोखी छटा बिखेरते हैं। जनवरी-फरवरी के महीने में ये पूरा इलाका बर्फ से ढका रहता है।

चोपता के बारे में ब्रिटिश कमिश्नर एटकिन्सन ने कहा था कि जिस व्यक्ति ने अपनी जिंदगी में चोपता नहीं देखा उसका इस पृथ्वी पर जन्म लेना व्यर्थ है। एटकिन्सन की यह उक्ति भले ही कुछ लोगों को अतिरेकपूर्ण लगे लेकिन यहां की खूबसूरती बेमिसाल है, इसमें किसी को संदेह नहीं हो सकता। किसी पर्यटक के लिए यह यात्रा किसी रोमांच से कम नहीं है।

आप इन दो रास्तों में एक को चुन सकते हैं- ऋषिकेश से गोपेश्वर होकर या ऋषिकेश से ऊखीमठ होकर। ऋषिकेश से ऊखीमठ की दूरी 212 किलोमीटर है और ऋषिकेश से उखीमठ की दूरी 178 किलोमीटर है। गोपेश्वर से चोपता चालीस किलोमीटर और ऊखीमठ से चौबीस किलोमीटर है, जो कि सड़क मार्ग से जुड़ा है।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

There is something special about the trek to Chopta. Something magical in the forest around it. The sounds of the forest are wild and beautiful, the sloopes soft and grassy and the teak invigorating and exciting.

photo by :                                                                      Neeraj Rawat's