• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Mera Pahad Photo Gallery : मेरा पहाड़ फोटो गैलरी

Started by पंकज सिंह महर, January 18, 2010, 12:35:22 PM

पंकज सिंह महर

यहां पर हम पहाड़ की कुछ तस्वीरें पेश करेंगे।


पलायन का दुष्प्रभाव-उजड़ते मकान

पंकज सिंह महर

उत्तराखण्ड की समृद्ध वास्तु एवं काष्ठ कला को प्रदर्शित करता एक मकान, लेकिन आजकल आधुनिकता की दौड़ में इस समृद्ध परम्परा को संरक्षित करने की महती आवश्यकता है।


पंकज सिंह महर

प्राचीन शैली और आधुनिक शैली का समागम


सीमेन्ट के मकान भले ही अच्छे दिखते हों, लेकिन परम्परागत उत्तराखण्डी वास्तु कला में बने मकान जहां टिकाऊ और मजबूत होते हैं, वहीं भूकम्परोधी और वातावरण के अनुकूल भी।

पंकज सिंह महर

उत्तराखण्डी काष्ठ कला का बेहतरीन नमूना, ऐसी खिड़की बनाने वाले तो आजकल शायद ही मिल पायेंगे।



पंकज सिंह महर

उत्तराखण्ड में मकान की भीतरी छतें ऐसे लकड़ी से बनाई जाती हैं और उनके ऊपर मिट्टी भर कर फर्श बनाई जाती थी, अन्दर की दीवारों पर भी सीमेन्ट के प्लास्टर की जगह कमेड़ (चूने जैसी चिकनी मिट्टी) और लाल मिट्टी का प्लास्टर किया जाता था। जहां गर्मियों में यह ताप रोधी हो जाते हैं, वहीं जाड़ों में अन्दर की गर्मी को बाहर नहीं जाने देते।


पंकज सिंह महर

पिथौरागढ़-बागेश्वर जनपद की सीमा पर बसा बनकोट गांव, जहां पर उत्खनन के दौरान प्राचीन मृद भांड एवं पुरातात्विक वस्तुयें प्राप्त हुई थी।



परम्परागत वास्तु कला के जगह यहां भी आधुनिक मकान बन रहे हैं।


पंकज सिंह महर


पंकज सिंह महर


पंकज सिंह महर

मूलभूत सुविधाओं के अभाव में वीरान होते गांव



पंकज सिंह महर

नौला (पानी का पारम्परिक स्रोत)