• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Folk Songs & Dance Of Uttarakhand - उत्तराखण्ड के लोक नृत्य एवं लोक गीत

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, October 30, 2007, 01:01:05 PM

हेम पन्त


हेम पन्त

हारूल : जौनसारी लोक नृत्य

हारुल जौनसारी जनजाति का पारम्परिक लोकनृत्य है. यह कृषिकार्य करते समय, विवाह तथा मेले-उत्सवों में पुरुष-महिलाओं के द्वारा सामूहिक रूप से अर्धचन्द्राकार वृत्त में किया जाता है. आकर्षक भङकीले वस्त्रों, आभूषणों और कृषियन्त्रों को लेकर विभिन्न मुद्राओं के साथ सुन्दर पद सन्चालन इस नृत्य को विशिष्ट सुन्दरता प्रदान करता है. यह नृत्य जौनसार के लोगों को पाण्डवों से विरासत में मिला है और जौनसार के लोग इसे गर्व व स्वाभिमान का प्रतीक मानते हैं.


हेम पन्त


नाटी व तान्दी नृत्य उत्तराखण्ड के जौनसार व जौनपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध लोकनृत्य हैं. पारम्परिक वाद्ययन्त्रों ढोल-दमाऊं, रणसिंगा आदि के साथ यह नृत्य पेश किया जाता है. इन नृत्य गीतों की विषय-वस्तु भी स्वच्छन्द है. इस नृत्यगीत मे महिला व पुरुष द्वारा परस्पर प्रेम का इजहार भी किया जाता है.

पंकज सिंह महर

खेल-

पिथौरागढ़ जनपद में किसी के घर में कोई शुभ कार्य होने पर (बच्चा होना, शादी होना आदि) शाम को पूरा गांव मेजबान के आंगन में इकट्ठा होते हैं और झोड़े गाते हैं, इसे खेल कहते हैं। पेश है एक बानगी-


http://www.youtube.com/watch?v=3zNFx78An48

जहां तक मुझे समझ है, ये खेल किसी की शादी के बाद गाया जा रहा है।

पंकज सिंह महर


Devbhoomi,Uttarakhand

Bhotiya Dance
Bhotiya Dance is performed by Bhotias and are connected with death ceremonies. It is
believed by them that the soul of the dead person is residing in body of a goat or sheep and
by dancing the soul can be liberated.




Pandava Dance

Pandav Nirtya

http://www.youtube.com/watch?v=http://www.youtube.com/watch?v=gIjIPMCWYLs

Pandava Dance is performed by narrating the story of Mahabharata accompanied by dance and
music. This is performed during Dussehra and Deepawali

Devbhoomi,Uttarakhand

Langvir Dance

This is a acrobatic dance performed by men. In this dance the dancer climbs a pole and
balances himself at his navel on the top of the pole. Accompanied by dhola and music he
balances and rotates on his belly at the pole and performs other acrobatic stunts.

Devbhoomi,Uttarakhand


हेम पन्त

हुड़किया बोल-

रोपाई या अन्य कृषि कार्य के दौरान महिलाएं काम करती हैं और एक गायक हुड़का बजा कर शौर्य, साहस और वीरता भरे जोशीले गीत गाता है. कठिन काम की थकान कम करना और कृषकों का हल्का-फुल्का मनोरंजन इस गीत का उद्देश्य है.

Devbhoomi,Uttarakhand