• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Srujan Se Magazine Published From Sahibabad - त्रिमासिक पत्रिका "सृजन से"

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, January 28, 2010, 09:08:51 PM


KAILASH PANDEY/THET PAHADI

A small Video Clip of SRUJAN SE with Dr. KUNWAR BECHAIN....Getting Feedback of SRUJAN SE LOKARPAN & Taking Interview for SRUJAN SE.......



KAILASH PANDEY/THET PAHADI

FEEDBACK OF "SRUJAN SE".......

"सॄजन से" पत्रिका साहित्य के चितेरे पाठको के लिए एक अमूल्य भेंट है. साहित्यिक पत्रिकाओ के अपने चुनिदा पाठक होते रहे हैं परंतु "सॄजन से" एक आम पाठक के भीतर भी साहित्यिक अभिरुचि ज़गाने में सक्षम है. पत्रिका में छपे सभी लेख और कविताये स्तरीय हैं.

नईमा उप्रेती के साक्षात्कार से स्वर्गीय मोहन उप्रेती के जीवन के अनछुए पहलुओ की जानकारी मिलती है. यही बात इलाचंद्र जोशी के जनकवि निराला पर लिखे लेख तथा किरण पांडे के लिखे महा कवि सुमितरनांदन पंत के जीवंन वृतात के बारे में भी कही जा सकती है.

डा. वी. के . जोशी द्वारा लिखित "चामडुंगरा की व्यथा " उत्तराखंड में विकास के दावो की पोल खोलने के लिए पर्याप्त है. लोकसंगीत और ढोल (रमेश चंद्र जोशी),कुमाउंनी काषठ कला में अवतरिरत देवी देवता (यशो धऱ मठपाळ) और अन्य सभी लेख बहुत पसंद आए. डा. शेर सिह बिष्ट की लिखी कहानी "मां" बहुत मार्मिक लगी.

मै पत्रिका को उसके सर्वोत्तम रूप में प्रस्तुत करने क लिए संपादक महोदया और अन्य सभी साथियो को बधाई देता हू. यह पत्रिका साहित्य प्रेमियो की हॄदय सम्राट बनी रहे ,ऐसी मै कामना करता हू.


BY- Sh. GUNJAN NAITHANI

There are lots of more feebback from different-different locations which will get it soon in next publication.....

THANKS TO ALL FOR YOUR SUPPORT & VALUABLE FEEDBACK...


KAILASH PANDEY/THET PAHADI

नईमा उप्रेती जी को नटसम्राट ठेठर ग्रुप ने नाट्य सम्राट Life time achievement अवार्ड द्वारा नवाज़ा और ये अवार्ड नईमा जी को श्री बीरजू महाराज के हाथों से दिया गया। नईमा जी "सृजन से" मे संरक्षक के रूप मे पत्रिका को बेहतर बनाने मे अपना अमूल्य योगदान दे रही हैं।

"सृजन से" एवम मेरा पहाड टीम नईमा जी की इस उपलब्धि पर गौरवांवित महसूस करती है और उन्हें हार्दीक बधाई देती है।


This program was held on 31st Jan 2010 at LTG auditorium (New Delhi).


KAILASH PANDEY/THET PAHADI

नैनीताल की गीत एवम नाट्य विभाग मे कार्यरत श्रीमती दीपा जोशी द्वारा एक राष्ट्रीय प्रोग्राम मे अपनी प्रस्तुती देती हुई। इस प्रोग्राम का प्रसारण रास्ट्रीय चैनल मे भी किया गया था। दीपा जोशी जी "सृजन से" मे उप-संपादक के रूप मे अपना सहयोग कर रही हैं। दीपा जोशी जी को उनके इस उपलब्धि पर हार्दीक शुभकामनायें।

मेरा पहाड टीम उनके उत्तम भविष्य कि कामना करती है, और आशा करती है कि वह उत्तराखन्ड का नाम इसी तरह से रोशन करती रहें।



KAILASH PANDEY/THET PAHADI

"सृजन से" पत्रिका के प्रथम अंक को इंदौर की एक राष्ट्रीय संस्था (कला एवम साहित्यिक) ने खूब सराहा है और इंदौर में सृजन से का लोकार्पण श्री कांती लाल भुरिया (केन्द्रिय मंत्री-भारत सरकार) के द्वारा कराया और सृजन से के सहयोगियों को भविष्य मे भी सहयोग करने का आश्वासन दिया है।

"सृजन से" टीम के सभी साथियों को इस उपलब्धि पर हार्दीक शुभकामनायें। क्योंकि बिना आपके सहयोग और समर्पण के सृजन से को आगे बडा पाना मुश्किल ही नही नामुम्कीन है।



KAILASH PANDEY/THET PAHADI

Live Video of SRUJAN SE lokarpan....

Sh. Prem Matiyani ji dwara compossed ki hue  Dr. Kunwar Bechain ji ki gazale....

Betiyaan Sheetal hawayen hain jo peeta ke ghar..........................................


सत्यदेव सिंह नेगी


KAILASH PANDEY/THET PAHADI

"सृजन से" पत्रिका के सभी सहयोगियों को हर्ष के साथ सुचित किया जाता है कि "सृजन से" पत्रिका के अप्रैल-जून २०१० अंक कि गतिविधियां सुरू हो गयी हैं। इसलिये सभी महानुभावों से अनुरोध है कि पत्रिका के अप्रैल-जून २०१० अंक के लिये आपके द्वारा एकत्रित की हुई सामग्री भेजने का कष्ट करें जिससे कि पत्रिका को और ज्यादा रोचक/रचनात्मक बनाने मे आसानी हो सके।


आशा है कि आपका सहयोग "सृजन से" पत्रिका को निरन्तर मिलता रहेगा।

धन्यवाद,

कैलाश पाण्डेय
+९१-९८११५०४६९६