• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Uttarakhand Govt Wake-up, See Eye Opening Photo of Development-आँखों देखी तस्वीर

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, February 13, 2010, 08:32:26 PM


एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


One side see the photo of development and other side, see what our CM says:


मुख्यमंत्री ने गिनाई उपलब्धियां


देहरादून। राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने प्रदेशवासियों को आभार जताया है। उन्होंने कहा कि आशाओं और आकांक्षा के साथ प्रदेश की जनता ने भाजपा को सेवा का अवसर दिया था। सरकार पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है।

एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सरकार ने विजन 2020 के अंतर्गत लक्ष्य निर्धारित किए हैं। जन समस्याओं के निराकरण के लिए सरकार सीधा संवाद कायम किए हुए है। प्रदेश में औद्योगिक माहौल सुधर रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर हुए सांख्यकीय सर्वेक्षण में उत्ताराखंड सकल घरेलू उत्पाद में देश में तीसरे स्थान पर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि उत्ताराखंड देश का पहला राज्य है जहां सिर्फ पंद्रह हजार में एमबीबीएस डिग्री दी जा रही है। राज्य में शीघ्र ही आयुर्वेदिक विश्व विद्यालय स्थापित होने जा रहा है। उत्ताराखंड को ऊर्जा एवं आयुष प्रदेश बनाने की ओर अग्रसर हैं। उत्ताराखंड देश का पहला राज्य है, जहां देववाणी संस्कृत को दूसरी राजभाषा का दर्जा दिया गया है। प्रदेश में 108 चिकित्सा सेवा वरदान साबित हो रही है। पौड़ी, टिहरी, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और देहरादून में महिलाओं के लिए नर्सिग ट्रेनिंग कालेज स्थापित किए जा रहे हैं। उत्कृष्ट कार्य करने वाल शिक्षकों को शैलेश मटियानी पुरस्कार दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के लिए देवभूमि मुस्कान योजना तथा पूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं। भाजपा सरकार के कार्यकाल में मनेरी भाली द्वितीय चरण में उत्पादन शुरू हो पाया। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला-2010 की चुनौतियों को सरकार ने स्वीकार किया है। उन्होंने सरकार द्वारा शुरू की गई कई योजनाओं की जानकारी दी, जिसमें नंदा देवी कन्या योजना, गौरा देवी कन्या धन, स्पर्श गंगा योजना, अटल आदर्श ग्राम योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन तीन वर्षो में प्रदेश के चहुंमुखी विकास का जो संकल्प लिया था, सरकार उसे मूर्त रूप देने की ओर अग्रसर है। भाजपा उत्ताराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने की ओर अग्रसर है।

Source : Dainik Jagran


एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720



विकास की यह है तस्वीर हमारे राज्य में! हमारे सदस्य यहाँ पर अपने-२ क्षेत्र की विकास से जुडी हुयी तस्वीरे यहाँ पर पोस्ट कर सकते है! क्या इन तस्वीरो को देखकर यहाँ प्रतीत होता है की उत्तराखंड राज्य प्रगति के पथ पर है!

हमारे मुख्य मंत्री सिर्फ हेलीकाप्टर में ही एक जगह से दूसरी जगह पर जाते है, कभी जमीन की हकीकतो पर भी नजर डाले! इस राज्य के निर्माण के लिए बहुत से लोगो ने अपनी आहुति दी है सिर्फ विकास के लिए! क्या हम उन शहीदों का सपना साकार हो रहा है ?

मुझे तो नहीं लगता !




एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720



There are some Eye opening photos related  Roads, Hospitals and Schools in Uttarakhand. Govt must focus to improve the road connectivity and proper repairing of roads, sanitation issues of Hospital etc. .



एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


येसे बहुत सारे फोटो है उत्तराखंड सरकार के विकास के दावे की पोल kholtee है! लेकिन सरकार ध्र्ष्ट राष्ट्र की तरफ है. उनके नज़र में यही विकास है !

वास्तव में उत्तराखंड राज्य बनाने के बाद ... लोगो को जिस प्रकार की अपेक्षा थी विकास की वह हुवा नहीं!

जाग .. जाग उत्तराखंडी....


विनोद सिंह गढ़िया

यह तस्वीर है मेरे गाँव पोथिंग (बागेश्वर) को जाने वाली सड़क की । जिसका निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत हुआ।  इस सड़क के निर्माण के समय इसकी गुणवत्ता का कोई ख्याल नहीं रखा गया । यह सड़क कैसे सरकार ने पास कर ली, भगवान् ही जाने। जिस समय इस सड़क का लोकार्पण हो रहा था, स्वाभाविक था कोई राजनेता ही लोकार्पण कर रहा होगा, उस समय नेताजी भाषण दे रहे थे "यह सड़क इस क्षेत्र की सबसे अच्छी सड़क होगी और गाड़ी स्यों दौड़ेगी आपको महसूस होगा कि हम कहीं शहरों की सड़कों में चल रहे हैं इत्यादि" ........आप नेता जी को जानते ही हैं वो क्या क्या बकते हैं ।
लेकिन ठीक नेताजी कि बातों का उल्टा हुआ। बड़ी गाड़ी जानी तो दूर की बात ....आज यहाँ जीप इत्यादि छोटे वाहन ही चल पाते हैं वो भी हिलोरें लेते हुए । बड़ा मजा आता है शरीर के समस्त कल-पुर्जे हिल जाते हैं ।  क्यों न हिलेंगे नेताजी ने सड़क बनते समय काफी ख्याल रखा था ना....

नेताजी की जय हो .....आप इसी प्रकार घोषणा करते रहें और गुणवत्ता को ध्यान रखने की कोई कोशिश न करें ...........


विनोद सिंह गढ़िया



आँखों देखी तस्वीर : विद्यालय में अध्यापक महोदय सोए हैं।

पिछले माह में मैं अपने गाँव गया था। जहाँ मैंने कभी पढ़ाई की थी वहां जाने का मन कर रहा था। वहां गया तो विद्यालय में कुछ और ही नजर आ रहा था, जो आप ऊपर फोटो में देख रहे हैं अर्थात अध्यापक महोदय सोए हैं। महोदय जी से तो बात नहीं कर सका; पर मैंने सोचा एक यादगार फोटो तो ले लूँ। कैमरे का बटन दबा ही दिया। स्कूल के बच्चे एक कमरे में बिठाये थे। एक बहन जी वहां कमरे में घूम रही थी, शायद वह अस्थायी रुप में वहां रखी गयी थी। यह एक प्राइमरी स्कूल हैं अर्थात वहां क्लास 1 से लेकर ५ वीं क्लास तक के विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं; लेकिन एक छात्रा आगे से खड़ी थे और 1 से 5 वीं क्लास तक के विद्यार्थी 2 एक्कम 2 , 2 दुनी 4 का पाठ कर रहे थे। यहाँ सिर्फ एक ही अध्यापक तैनात हैं वो भी सोने के लिए।


यह हालात हैं मेरे पहाड़ के, मेरे उत्तराखंड के

Devbhoomi,Uttarakhand

Quote from: विनोद गड़िया on October 12, 2011, 01:47:58 PM


आँखों देखी तस्वीर : विद्यालय में अध्यापक महोदय सोए हैं।

पिछले माह में मैं अपने गाँव गया था। जहाँ मैंने कभी पढ़ाई की थी वहां जाने का मन कर रहा था। वहां गया तो विद्यालय में कुछ और ही नजर आ रहा था, जो आप ऊपर फोटो में देख रहे हैं अर्थात अध्यापक महोदय सोए हैं। महोदय जी से तो बात नहीं कर सका; पर मैंने सोचा एक यादगार फोटो तो ले लूँ। कैमरे का बटन दबा ही दिया। स्कूल के बच्चे एक कमरे में बिठाये थे। एक बहन जी वहां कमरे में घूम रही थी, शायद वह अस्थायी रुप में वहां रखी गयी थी। यह एक प्राइमरी स्कूल हैं अर्थात वहां क्लास 1 से लेकर ५ वीं क्लास तक के विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं; लेकिन एक छात्रा आगे से खड़ी थे और 1 से 5 वीं क्लास तक के विद्यार्थी 2 एक्कम 2 , 2 दुनी 4 का पाठ कर रहे थे। यहाँ सिर्फ एक ही अध्यापक तैनात हैं वो भी सोने के लिए।


यह हालात हैं मेरे पहाड़ के, मेरे उत्तराखंड के



इसी लिए उत्तराखंड को देवभूमि कहते हैं क्या ?जिस राज्य का शिक्षा मंत्री ही आठवीं पास हो,तो उस राज्य के मास्टर जी के यही हाल होंगें

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720