• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Uttarakhand In High Earth Quake Zone-उत्तराखंड अति स्वेदन भूकंप जोन में

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, February 24, 2010, 10:46:18 PM

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

देहरादून/ पोर्ट ब्लेयर। उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्रों में मंगलवार शाम भूकंप के मध्यम दर्जे का झटका महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.8 मापी गई। हालांकि इस भूकंप से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। उधर, आज सुबह अंडमान द्वीप समूह में भी भूकंप का झटका महसूस किया गया। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.8 मापी गई। वहां भी जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

मौसम विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्रों में भूकंप शाम 5:45 बजे महसूस किया गया। इसका केंद्र उत्तरकाशी जिला था। भूकंप उत्तरकाशी, टिहरी और देहरादून जिले में भी महसूस किया गया। भूकंप से डर कर लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आए।

(Dainik Jagran)

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720



उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के हल्के झटके

उत्तराखंड में भूकंप की खबर है. पिथौरागढ़ में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. सुबह 9 बजकर 59 मिनट पर ये भूकंप आया.भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 मापी गई. इसका केंद्र नेपाल की सीमा के पास बताया जा रहा है. इस भूकंप से जानमाल के किसी नुकसान की खबर फिलहाल नहीं है.
http://webdelhi.wordpress.com