• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Words Related to Nature of Human and Skills etc -उत्तराखंडी भाषा के कुछ ये शब्द

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, April 19, 2010, 10:10:35 PM

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720




मज्यूंन
----------

यह शब्द भी बहुत कम आजकल इस्तेमाल होता है! तीन भाइयो में जो बीच का भाई है उसके लिए यह शब्द लोग पहले इस्तेमाल करते थे !

बड़े के लिए -  ठुल
छोटे के लिए -  नान
और बीच वाले के लिए - मज्यूंन

खीमसिंह रावत

काँस यानि छोटा
अरे वक काँस भएयाक क्य नौ छा हो  =उसके छोटे  भाई का क्या नाम है
उ त मिहबे  काँस छा=वह मेरे से छोटा है 

खीमसिंह रावत

कुड = मकान
इस शब्द का चलन भी धीरे धीरे कम हो रहा है |
उनर कुड को छा हो = उनका मकान कौन सा है |

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720




कोशचिला
=======

यह शब्द भी आदमी के स्वाभाव से जुड़ा हुवा है! यह शब्द एक विचित्र स्वभाव का इन्सान किसी भी चीज में सहयोग नहीं देता हो ! उसे कहते है कोशचिला किस्म का इंसान ! यानी टेडा इंसान!

Devbhoomi,Uttarakhand

कुड़ी-भांडी -

ये सब्द तो आजकल उत्तराखंड मैं सायद कहीं सुने देता होगा मुझे तो नहीं लगता है,ये सब्द गावों मैं बचपन मैं हम अपने दोस्तों के साथ खेलते थे ,कुड़ी-भांडी का मतलब है एक छोटा सा घर और उसमें कुछ बर्तन,ये एक तरह का खेल भी जो की बचपन मैं खेलते हैं,लेकिन आज इस सब्द को सुनने के लिय कान तरस जाते हैं आजकल बचपन मई बच्चे किरकेट  खेलते हैं न कि-कुड़ी-भांडी

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720





कफरी जाण
=========

यह शब्द भी इंसान के स्वभाव से जुड़ा है! यदि कोई आदमी नसे में चूर हो या किसी गहन विचार में खोया हूँ उसे अपने बारे में कोई खबर नहीं उसे है कहते है कफरी जाना !

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720




गिजैनी लगूँन 
==========

This is a typical word. Specially relates to children for showing teeth someone just joke or teasing. This is called Gijaini Lagoon.


एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720



खफ़कट 
----------

यह शायद आदमी के बहुत बोलने के स्वभाव से संभंधित है! यानी ज्यादे बोलने वाला खफ़कट 

खीमसिंह रावत

हमजाण = मुझे मालूम नहीं या मैं नहीं जानता
मैंने अपनी दादी जी से इसको बहुत सुना था

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720





अडमुखी
======

यह शब्द मैंने बचपन में सुना था! यानी जब किसी ने सुबह  मुह नहीं धोया है और इसी काम पर चल दिया उसे कहते है अडमुखी!