• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Save Trees & Plant Trees Initiative by Merapahad-पेड़ बचाओ पेड लगाओ

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, June 02, 2010, 07:58:13 AM

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

 
Save Tree- Plant Tree.


  हरियाली दिवस पर किया वृक्षारोपण     Jul 05, 10:03 pm   बताएं    बागेश्वर: हरियाली दिवस(5 जुलाई)पर स्वजल परियोजना ने ग्राम पंचायत बिन्सर में वृहद वृक्षारोपण कर ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। वृक्षारोपण का शुभारंभ प्रधान मंजू जोशी व परियोजना प्रबंधक जगदीश जोशी ने किया। उन्होंने ग्रामीणों से पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने तथा अधिक से अधिक पौंध रोपण करने की अपील की। परियोजना की पर्यावरण विशेषज्ञ रेनू धपोला ने जल जंगल जमीन को बचाने के लिए वृक्षारोपण को जरूरी बताया। इस मौके पर सामुदायिक विकास विशेषज्ञ चंदन मलड़ा, नंद किशोर, शेरी लाल, हरीश हरडि़या, दिगंबर, नरेंद्र आदि मौजूद थे।

http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_7969835.html

pooransadhikari

जीवन ही है जीव व वन. अर्थात जीवन तभी संभव होगा जब जीव व वन होंगे. इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने चाहिए जिसमे औसधिय वृक्षों शामिल हो. पेड़पोंधो से जहा एक ओर पानी, नमी ऑक्सीजन आदि की समस्या हल होगी वही दूसरी ओर भू खलन रोकने में भी मदद मिलेगी.

हेम पन्त

आगामी 17 जुलाई को उत्तराखण्ड का वृक्षारोपण का त्यौहार "हरेला" आ रहा है... आप सब से निवेदन है कि इस शुभ अवसर पर भारी संख्या में वृक्षारोपण करके "मेरा पहाड़" की पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम को सफल बनायें....

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


उत्तराखंड में हो भूस्खलन का एक प्रमुख कारण पेड़ो का भारी संख्या में कटना भी है! 

समय आ गया है हम लोगो को गंभीरता इस मुद्दे पर सोचना चाहिए और वृक्ष रोपण पर कार्य करना चाहिए!


हरेला त्यौहार में उत्तराखंड में काफी संख्या में वृक्ष रोपण किया जाता है

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


There is need to carry out simliar Plantation.
वनों के महत्व व संरक्षण पर दिया जोरJul 14, 06:23 pmबताएं
Twitter Delicious Facebook रुद्रप्रयाग, जागरण कार्यालय : तल्लानागपुर क्षेत्र में वृक्ष मित्र अभियान के तहत पर्यावरण जन जागरुकता की बैठक में अधिक से अधिक लोगों से पौधरोपण का आह्वान किया गया। इसके साथ ही लोगों को पेड़-पौधों के महत्व व संरक्षण पर जोर दिया गया।

दुर्गाधार (चोपता) में वृक्ष मित्र समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित कै.एन टम्टा ने देश की सेवा में लगे एक फौजी का उदाहरण देते हुए कहा कि जब वह अपने देश व देशवासियों की सुरक्षा के लिए अपनी जान न्यौछावर कर सकता है, तो हमें भी अपने देश के लिए कुछ ऐसा ही कार्य करना चाहिए। कहा कि उत्तराखंड जो पर्यटन एवं सुन्दरता के लिए प्रख्यात है उसको संवारने के लिए हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करके प्रदेश को हरित प्रदेश बनाने के लिए कार्य करना चाहिए।

वृक्ष मित्र के त्रिलोक चन्द्र सोनी ने कहा कि इस जन जागरुकता अभियान के अभियान के माध्यम से लोगों पर्यावरण के महत्व को समझाकर पेड़-पौधों के वृक्षारोपण व संरक्षण पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने सभी लोगों से अह्वान किया कि प्रदेश को हरित प्रदेश के रुप में विकसित करने के लिए अधिक से अधिक फलदार वृक्षों का रोपण किया जाएगा। बैठक में रमेश टम्टा, जर्नादन टम्टा, गुड्डी देवी, सावित्री देवी, पि्रंयका, सुमन समेत कई लोग उपस्थित थे।

20 जुलाई को पौधारोपण कार्यक्रम

श्रीनगर : उपजिलाधिकारी बीके मिश्रा ने बताया कि ग्राम प्रधान उफल्डा के अनुरोध पर 20 जुलाई को गंगा दर्शन मोड़ के जिला पंचायत पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पौधारोपण् कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे जाएंगे। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी और क्षेत्र के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

(Souce  - Dainik Jagran)


Himalayan Warrior /पहाड़ी योद्धा


On 17th (Sunday).

Harela festival will be celebrated in Uttarakhand. This day is observed for plantation.

All the members are requested to kindly plant maximum trees.


dayal pandey/ दयाल पाण्डे


pooransadhikari

वृक्षों में बसते भगवान, अगर सके मानव पहचान.

शायद इसीलिए वृक्षों की पूजा की जाती होगी

सभी से गुजारिश है की अधिक से अधिक वृक्ष लगायें.

Himalayan Warrior /पहाड़ी योद्धा


Trees are always beneficial for us.

Source of water, source of fresh air to breath.   

Let us spread an awarends towards plantation.

Thanks Adhikhari Ji.. for showing interest.


Devbhoomi,Uttarakhand