• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Save Trees & Plant Trees Initiative by Merapahad-पेड़ बचाओ पेड लगाओ

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, June 02, 2010, 07:58:13 AM

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

Quote from: Satydev Singh Negi on July 19, 2010, 05:09:50 PM
मेहता जी आप मुझे बताएं की मै कहाँ जाके पेड़ लगाऊं मेरा फ्लैट तो टॉप फ्लोर पर है

सर ... घर में गमले में कुछ पौधे लगा दो,.


एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


There should be a target that each person can plant atleast 2 trees a year.

श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर पौधरोपण

पिथौरागढ़: शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर रविवार को जिले भर में पौधरोपण हुआ। पौधरोपण करने वाले लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

विकास खण्ड बिण परिसर में खण्ड विकास अधिकारी गोपाल गिरी के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। परिसर में विभिन्न छायादार और फलदार पौध लगाये गये। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। पौधरोपण में विकास खण्ड के कर्मचारियों ने भागीदारी की। राजकीय प्राथमिक विद्यालय टकाना में विद्यालय की शिक्षिकाओं और बच्चों ने विभिन्न प्रजातियों के पौध लगाये। पौधरोपण की शुरूआत सूचना संरक्षक गिरिजा शंकर जोशी ने की। पौधरोपण विद्यालय की प्रधानाध्यापिका काविन्दी अवस्थी, सहायक अध्यापिका सावित्री जोशी, मीनाक्षी जोशी और तारा कर्नाटक की देखरेख में हुआ। गोविन्द बल्लभ अवस्थी ने पौधरोपण में विशेष सहयोग दिया। राउमावि भड़कटिया में मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य नीतू जोशी ने पौधरोपण कार्यक्रम की शुरूआत की। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रजातियों के 135 पौधे लगाये। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान कलावती देवी, उर्मिला जोशी आदि उपस्थित थे। एलडब्लूएस इण्टर कालेज में कार्यवाहक प्रधानाचार्या ए.मल्ल की देखरेख में छात्राओं ने विभिन्न फलदार और छायादार पौध लगाये। प्रधानाचार्या ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी। राइका टौटानौला में प्रधानाचार्य एचआर राजन, इको क्लब प्रभारी गिरीश चन्द्र पुनेड़ा, पर्यावरण प्रभारी इन्द्र सिंह मेहता की देखरेख में विभिन्न छायादार और फलदार पौध लगाये गये। राइका शैलकुमारी में प्रधानाचार्य पीसी जोशी की देखरेख में पौधरोपण हुआ। प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण में पौधों के महत्व की जानकारी दी।

वहीं जौलजीबी में भी राइका जौलजीबी, ढूंगातोली में शहीद श्रीदेव सुमन की स्मृति में पौधरोपण किया गया।

Himalayan Warrior /पहाड़ी योद्धा


This is really a good initiative by merapahad to make people aware about importance of trees.

Please keep it up.

Harish Rawat

पेड़ लगाओ अपन कल सुरक्षित करो ...जंगल रहेगा तो जमीन रहेगी ...जमीन रहेगी....तो जीवन रहेगा ......

पेड़ लगाओ .........पेड़ लगाओ...

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


बिलकुल सही कहा हरीश ji .

इस विषय पर गंभीरता से सोचने का वक्त आ गया है
Quote from: Harish Rawat on July 26, 2010, 08:05:58 AM
पेड़ लगाओ अपन कल सुरक्षित करो ...जंगल रहेगा तो जमीन रहेगी ...जमीन रहेगी....तो जीवन रहेगा ......

पेड़ लगाओ .........पेड़ लगाओ...

सुधीर चतुर्वेदी

राज्य शौर्य वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत आज एक घंटे में रोपे जाएंगे 1.10 लाख पौधे (Jul 24/10 Source from Dainik Jagran)

चम्पावत। श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर प्रदेश स्तर पर आनन फानन में बनाए गए राज्य शौर्य वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत जनपद में एक लाख दस हजार पौधे रोपे जाएंगे। 25 जुलाई को ग्यारह से बारह बजे तक यह कार्यक्रम संचालित होगा।

कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अवनेंद्र नयाल की अध्यक्षता तथा डीएफओ सत्यपाल सिंह के संचालन में हुई बैठक में हरियाली खुशहाली अभियान के तहत राज्य शौर्य वृक्षारोपण कार्यक्रम की जानकारी दी गई। जिसमें बताया गया कि जिले में इस अभियान के तहत रविवार को विभिन्न विभागों, स्कूलों संस्थाओं और आम लोगों द्वारा ग्राम पंचायत की बंजर भूमि, स्कूल कालेज व कार्यालय परिसर, सड़कों के किनारे, पार्को में, पंचायती वन क्षेत्र तथा नदी व गधेरों के किनारे पौधों का रोपण किया जाएगा। जिले में इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हुई बैठक में विभागीय अधिकारियों को आवंटित लक्ष्य बताते हुए इसे सफल बनाने को कहा गया। बैठक में एसपी पीएस सैलाल, सीडीओ टीएस बृजवाल, एसडीएम टीएस मर्तोलिया, डीईओ वंदना गब्र्याल, ईई नवीन मिश्रा, आदि मौजूद थे।

Raje Singh Karakoti

Global warming is a common issue world vide & one very important & effective method to overcome this problem is to plant more & more trees. We must feel proud that this type of social welfare issues are spread out by are own mera pahad forum.

From a proud member of merapahad forum.

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720



मेरी अपने घर में और अपने मित्रो से जब bhi baat hotee hai, mai is baat का उनको जरुर जिक्र करता हूँ की पेड़ लगाने चाहिए! हर बार हम गर्मियों एव अन्य समय में जो पानी की कमी देख रहे है, उसका सबसे मुख्य कारण pedo का katna है!

हम vishya की jis किसी भी कौने में है, पेड़ जरुर लगाने चाहिए!


सुधीर चतुर्वेदी

वृहद वृक्षारोपण के बाद हुई पौध सुरक्षा पर गोष्ठी (Jul27/10 News from Dainik Jagran)

लोहाघाट(चंपावत)। पेड़ों की सुरक्षा करना प्रत्येक मनुष्य का धार्मिक व नैतिक कर्तव्य है। हिन्दू परम्परा में पेड़ों को ईश्वरीय शक्ति मानकर उनकी पूजा की जाती है, आज समूचा विश्व पर्यावरण संकट से जूझ रहा है ऐसे में इस संस्कृति का अनुसरण व संरक्षण नितांत आवश्यक हो गया है। यह विचार सुई पऊ के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में -वृक्ष प्रकृति का अनमोल वरदान, विषय पर आयोजित गोष्ठी में एसडीओ वन, एसएम त्रिपाठी ने व्यक्त किये। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों से उन्होंने वनों की सुरक्षा करने व रोपित पौधों को की देख-रेख अपने बच्चों की तरह करने का अनुरोध किया। वन क्षेत्राधिकारी लोहाघाट एमएम भट्ट ने कहा कि वनों से मानव का रिश्ता जीवन मरण का है। उन्होंने महिलाओं से जंगलों की सुरक्षा करने में वन विभाग का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब तक आम लोग पर्यावरण व वनों की सुरक्षा के लिए स्वयं से पहल नहीं करेंगे तब तक वृक्षारोपण कार्यक्रमों की सार्थकता सिद्ध नहीं हो पायेगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान शान्ति देवी, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद चतुर्वेदी, सरपंच प्रेम चौबे ने जंगलों की सुरक्षा में वन विभाग का पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने वृहद वृक्षारोपण कार्य के लिए वन विभाग का आभार जताया। कन्या पूमावि के प्रधानाचार्य पुष्कर नाथ गोस्वामी, प्रावि की प्रधानाचार्या जानकी जोशी ने विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का स्वागत किया। इससे पूर्व वन विभाग द्वारा आरक्षित वन क्षेत्र में अकेशिया, देवदार, बांज व पांगर के लगभग 1500 पौधों का रोपण किया। स्कूली बच्चों ने वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये 100 पौधे विद्यालय परिसर में लगाये।