• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Pithoragarh: Kashmir Of Uttarakhand - पिथौरागढ़: उत्तराखण्ड का कश्मीर

Started by पंकज सिंह महर, November 06, 2007, 12:28:14 PM

हेम पन्त

लगभग 14 किमी लम्बी व 5 किमी चौङी पिथौरागढ घाटी (सोर घाटी) तीन तरफ से पहाङों से घिरी है, जिसमें सबसे ऊंची चोटी है, ध्वज पहाङ की. समुद्र तल से 2134 मीटर की ऊंचाई पर इस चोटी के शीर्ष में जयन्ती माता का प्रसिद्ध मन्दिर है जो ध्वज मन्दिर के नाम से जाना जाता है. पिथौरागढ से 15 किमी दूर बसे टोटानौला गांव से लगभग 3 घंटे तक खङी चढाई में पैदल यात्रा करने पर मां जयंती के इस सिद्ध मन्दिर में पहुंचा जा सकता है. इतनी अधिक ऊंचाई पर स्थित होने के कारण इस मन्दिर से सैकङों किमी दूरी तक स्थित पर्वत श्रंखलाएं का विहंगम दृश्य दिखता है.
   

हेम पन्त

प्रमुख हिन्दी समाचार पत्र "दैनिक भास्कर" में पिथौरागढ के विषय में पढने के लिये इस लिंक पर जायें-

http://www.bhaskar.com/2008/12/20/0812201414_pithoragarh.html

हेम पन्त


हेम पन्त

A view of Pithoragarh after snowfall


हेम पन्त


Devbhoomi,Uttarakhand

पाताल भुवनेश्वर-
इस मंदिर का आकार संकरा है और उसमें कई छोटी गुफाएं हैं। यहां एक संकरी गुफा में प्रवेश कर 84 सीढ़ियां नीचे उतरकर विशाल सुरंग व गुफाओं के बीच पहुंचा जा सकता है। पाताल भुवनेश्वर यहां से 147 किमी. दूर है। चौकोड़ी से एक मार्ग बेरीनाग (10 किमी.) होकर गंगोली हाट के लिए जाते हैं। 20 किमी. लंबे इस मार्ग पर 17 किमी दूरी पर एक गुपतड़ी, 8 किमी. दूर पाताल भुवनेश्वर है। चंडाक- प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर चंडाक 7 किलोमीटर दूर है। करीब 6 हजार फुट ऊंचाई पर होने के कारण यहां से पूरी पिथौरागढ़ घाटी साफ नजर आती है। चंडाक मैग्नासाइट उद्योग का केंद्र है। अगस्त माह में मोस्ममनु मंदिर के पास मेला लगता है।

Devbhoomi,Uttarakhand

चौकोड़ी-
इस स्थल पर आए बिना हिमालय दर्शन अधूरा होता है। यह पिथौरागढ़ से 112 किमी दूर स्थित है। यह स्थल प्रकृति की निहायत शांत गोद में अद्भुत दृश्यों के देखने व अनूठे क्षण बिताने का अवसर प्रदान करता है। यहां ज्यादा आबादी नहीं है। यहां से नंदादेवी, त्रिशूल व पंचचूली चोटी समूह के बहुत नजदीक से भव्य रोमांचक दर्शन होते हैं। यहां के चाय बागान भी अलग आभा बिखेरे हुए हैं। यहां से लगभग 3 किमी. दूरी पर एक सरकारी कस्तूरी मृग विहार केंद्र भी दर्शनीय है।

हेम पन्त

पिथौरागढ की कुछ बेहतरीन फोटो आप इस लिंक पर जाकर देख सकते हैं. (PhoTo by Ajit ji)

http://ajitsphotos.fotopic.net/c1750033_1.html

Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand

श्यामलाताल



राष्ट्रीय राजमार्ग 125, जो टनकपुर से तवाघाट तक जाता है, बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइज़ेशन द्वारा संचालित होने के कारण अन्य पहाड़ी सड़कों की तुलना में काफ़ी अच्छा है। हमें केवल सूखीढाँग के पास ही करीब 5 किमी का खराब टुकड़ा मिला।

सूखीढाँग से मुख्य मार्ग से करीब 5 किमी की दूरी पर श्यामलाताल स्थित है जिसकी समुद्रतल से ऊँचाई करीब 1520 मी है। यहाँ पर विवेकानन्द आश्रम के अतिरिक्त एक छोटा ताल है जो कि हमें गर्मी का मौसम होने के कारण और भी छोटी स्थिति में मिला। यहाँ पर चाय और थोड़ी देर के विश्राम के बाद हम लोग चम्पावत के लिये निकल पड़े।