• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Pithoragarh: Kashmir Of Uttarakhand - पिथौरागढ़: उत्तराखण्ड का कश्मीर

Started by पंकज सिंह महर, November 06, 2007, 12:28:14 PM


Devbhoomi,Uttarakhand

उत्तरांचल का पॉपुलर टूरिस्ट स्पॉट पिथौरागढ़ बड़ी संख्या में सैलानियों को लुभा रहा है। दरअसल, प्राकृतिक खूबसूरती के साथ यहां वाइट रिवर राफ्टिंग, ट्रेकिंग, हैंग-ग्लाइडिंग और स्कीइंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स खूब एंजॉय किए जा सकते हैं।

यानी एक ही जगह पर दो मूड्स की छुट्टियां मजा मिलता है। पिथौरागढ़ एक वादी में 1851 मीटर की ऊंचाई पर बसा है। नेपाल व तिब्बत की सीमा को छूता यह शहर अपनी बेशुमार खूबसूरती के कारण 'लिटल कश्मीर' भी कहलाता है।



Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand

पिथौरागढ़ की झीलें बहुत सुंदर हैं। खासतौर पर जोलिन्गकॉन्ग और अन्छेरितल पर्यटकों को खूब लुभाती हैं। इसके अलावा, यहां कई पुराने मंदिर भी देखे जा सकते हैं, जिनसे कई तरह की पौराणिक कहानियां जुड़ी हैं। तानकपुर से 20 किलोमीटर दूर पूर्णागिरी है, तो लोहाघाट के पास रीठा साहिब है।

कहा जाता है कि रीठा साहिब वाली जगह पर कड़वे स्वाद का फल रीठा सिखों के पहले गुरु गुरुनानक के छूनेभर से मीठा हो गया था। इससे थोड़ा आगे वाइट मनु टेंपल एक देवी को समर्पित है। माना जाता है कि उनके अनुष्ठान से बारिश आती है, जिसका आना अच्छी किस्मत का प्रतीक कहा जाता है।

अगर आप कुछ दिनों के लिए यहां रुक रहे हैं, तो बलेश्वर जरूर जाएं। तनकपुर रोड पर पिथौरागढ़ से यह जगह 76 किलोमीटर दूर है। यहां आप चांद राजाओं द्वारा आठवीं शताब्दी में बनवाए गए खूबसूरत पुराने मंदिर देख सकते हैं। पिथौरागढ़ से 77 किलोमीटर दूर आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित शक्तिपीठ भी है।

इससे दो किलोमीटर दूर चामुंडा देवी का मंदिर है और 14 किलोमीटर आगे भगवान शिव को समर्पित पटल भुबनेश्वर मंदिर है। यहां जाने के लिए आपको एक सुरंग से गुजरना होगा। यह यात्रा आपको अध्यात्म के साथ रोमांच से भी भर देता है।

Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand