• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Charity Show for Singer Kalpana Chauhan on 21 Aug 2010 in New Delhi

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, August 01, 2010, 09:59:37 PM

दीपक पनेरू

बहुत ही सराहनीय कदम है.......हम सब लोग कल्पना जी तथा उनके भाई जी के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे है....भगवान करे वे लोग जल्दी से जल्दी ठीक हो जाये.....

Raj.S. Ghughtyal

कृपया कल्पना चौहान जी की स्वास्थ्य की latest update बताएं .

Anil Arya / अनिल आर्य

कल्पना नाइट 12 को
पर्वतीय सांस्कृतिक संस्थान कराएगा आयोजन
देहरादून। पर्वतीय सांस्कृतिक संस्थान की ओर से 12 अप्रैल को उत्तराखंड की लोकप्रिय गायिका कल्पना चौहान नाइट का आयोजन किया जाएगा। सुभाष रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में कल्पना चौहान के पति राजेंद्र चौहान ने बताया कि 25 जून 2010 को भीषण सड़क दुर्घटना में अपना एक पांव गंवा चुकी कल्पना एक बार फिर अपनी गायकी के साथ मंच पर आ रही है। यह विश्वविख्यात आध्यात्म गुरु भोले जी महाराज एवं माताश्री मंगला जी के आशीर्वाद से संभव हो पा रहा है। 12 अप्रैल को स्निग्ध कल्चरल सेंटर और पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था की ओर से परेड ग्राउंड में कल्पना चौहान सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर माता श्री मंगला जी अमृतमय वचन भी देंगी। श्री भोले जी महाराज दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत करेंगे। प्रेसवार्ता में दिग्मोहन नेगी और जगमोहन नेगी उपस्थित थे।
प्रेसवार्तामें कार्यक्रम की जानकारी कल्पना के पति राजेंद्र चौहान।
http://epaper.amarujala.com/svww_index.php