• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Tribute To Uttarakhandi personalities : उत्तराखण्डी विभूतियों को नमन

Started by पंकज सिंह महर, August 18, 2010, 10:11:15 AM

KAILASH PANDEY/THET PAHADI

50 के दशक में गठित उत्तराखण्ड़ की जाने माने सांस्कृतिक संगठन लोक कलाकार संघ के दो महत्वपूर्ण स्तम्भ - प्रमुख गायिका श्रीमती हेमा जोशी व बॉसुरी वादक श्री आनंद सिंह बिष्ट जी का शरीर अक्टूबर माह में पंचतत्व में विलीन हो गया। इन दोनो ही महान कलाकारो को भावपूर्ण श्रृद्धान्जलि।

द्वारा- हेमंत जोशी
अध्यक्ष- मोहन उप्रेती लोक संस्कृति कला एवं विज्ञान शोध संस्थान अल्मोड़ा
नैनीताल (उत्तराखंड)

पंकज सिंह महर

साथियो,
आज टिहरी राजशाही के खिलाफ बगावत करने वाले अमर शहीद नागेन्द्र सकलानी जी का शहादत दिवस है। 11  जनवरी, 1948 को टिहरी में तिरंगा फहराने के जुर्म में नागेन्द्र सकलानी जी को तत्कालीन सरकार द्वारा गोली मार दी गई थी।

मेरा पहाड़ परिवार उन्हें अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

Devbhoomi,Uttarakhand

शहीद सकलानी व भरदारी को किया याद
==============================

टिहरी रियासत के राजशाही के खिलाफ मील का पत्थर साबित हो चुके अमर शहीद नागेन्द्र सकलानी व मोलू भरदारी की पुण्य तिथि पर उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। 11 जनवरी 1948 को इन सपूतों ने सदियों पुराने पंवार वंश के शासन को नेस्तानाबूत कर दिया था। अमर शहीद नागेन्द्र सकलानी व मोलू भरदारी की प्रतिमाएं लोगों को मातृ भूमि के प्रति त्याग, बलिदान व समर्पण की भावना प्रेरणादायक हैं।

विकासखड मुख्यालय पर मौजूद अमर शहीदों की याद में लगने वाला यह तीन दिवसीय ऐतिहासिक मेला मंगलवार से शुरू हो गया। इस मौके पर स्थानीय संभ्रात लोगों ने एकत्र होकर शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प मालाएं अर्पित की।

पंकज सिंह महर


आज २३ फरवरी, २०११ को उत्तराखण्ड के क्रान्तिवीर स्व० विपिन चन्द्र त्रिपाठी जी का जन्म दिन है। इस अवसर पर मेरा पहाड़ परिवार उनका भावपूर्ण स्मरण करता है। साथ ही स्व० त्रिपाठी को अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये, उनके दिखाये गये रास्तों पर चलने का और उनके विचारों, आदर्शों और मूल्यों को आत्मसात करने का प्रण करता है।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

उत्तराखंड राज्य निर्माण के इस अमर शहीद को मेरापहाड़ परिवार की तरफ से शर्धांजलि!

हमें विपिन चन्द्र त्रिपाठी के सपनो का राज्य बनाने के लिए करना चाहिए ! राज्य को मिला पर वो विकास नहीं मिला जिसके लिए लोगो ने अपनी प्राणों की आहुति दी थी !

विपिन चन्द्र त्रिपाठी अमर रहे !

Quote from: पंकज सिंह महर on February 23, 2011, 04:18:33 AM

आज २३ फरवरी, २०११ को उत्तराखण्ड के क्रान्तिवीर स्व० विपिन चन्द्र त्रिपाठी जी का जन्म दिन है। इस अवसर पर मेरा पहाड़ परिवार उनका भावपूर्ण स्मरण करता है। साथ ही स्व० त्रिपाठी को अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये, उनके दिखाये गये रास्तों पर चलने का और उनके विचारों, आदर्शों और मूल्यों को आत्मसात करने का प्रण करता है।


We tribute to this great leader of Uttarakhand State formation.

Though he is not amongst us but his contribution for Uttarakhand State Formation not be forgoteen.

Jai Uttarakhand.


Anil Arya / अनिल आर्य

Mai  Late Shri Vipin Chandra Tripathi Ji ki jayanti par unka smaran karate huye koti koti naman karata hu.

Devbhoomi,Uttarakhand


पंकज सिंह महर


क्रियेटिव उत्तराखण्ड-म्यर पहाड़ द्वारा श्रीदेव सुमन जी का प्रकाशित पोस्टर


आज उत्तराखण्ड के महान बलिदानी स्व० श्रीदेव सुमन जी की पुण्य तिथि है, इस महान सेनानी को उत्तराखण्ड की जनता और मेरा पहाड़ की ओर से अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि एवं भावपूर्ण स्मरण।

for more - http://www.merapahad.com/shridev-suman-a-great-freedom-fighter-from-uttarakhand/

विनोद सिंह गढ़िया

स्वतन्त्रता संग्राम के अग्रदूत अमर शहीद श्री देव सुमन जी को उनकी पुण्यतिथि पर मेरा पहाड़ एवं समस्त उत्तराखण्ड वासियों की ओर से शत- शत नमन।