• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Photo Gallery of Pithauragarh Uttarakhand,पिथौरागढ़ की खूबसूरत तस्वीरें

Started by Devbhoomi,Uttarakhand, August 31, 2010, 02:11:34 AM

Devbhoomi,Uttarakhand

पिथौरागढ़ की खूबसूरती आप इन तस्वीरों में देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं  कि इस देवभूमि में एक कश्मीर है,जिसे पर्यटन कि भाषा में उत्तराखंड का  कश्मीर या मिनी कश्मीर का नाम से भी जाना जाता है !

पिथौरागढ़, इस समय पिथौरागढ़ में डीडी हाट, धारचूला, मुनस्यारी, चम्पावत और  पिथौरागढ़ नामक पाँच तहसीले हैं। इन पाँच तहसीलों में पिथौरागढ़ में  पिथौरागढ़, डीडी हाट, कनालीछीना, धारचूला, गंगोलाहाट, मुनस्यारी, बेरीनाग,  मुनाकोट, लोहाघाट, चम्पावत, पाटी, बाराकोट नामक बारह विकासखंड हैं जिनमें  ८७ न्यायपंचायते, ८०८ ग्रमसभायें और कुल छोटे-बड़े २३२४ गाँव हैं।


पिथौरागढ़ - यह समुद्रतल से १६१५ मीटर की उँचाई पर ६.४७ वर्ग किलोमीटर  की परिधि में बसा हुआ है। इस नगर का महत्व चन्द राजाओं के समय से रहा है।  यह नगर सुन्दर घाटी के बीच बसा है। कुमाऊँ पर होनेवाले आक्रमणों को  पिथौरागढ़ ने सुदृढ़ किले की तरह झेला है। जिस घाटी में पिथौरागढ़ स्थित  है, उसकी लम्बाई ८ किमी. और चौड़ाई १५ किमी. है।रमणीय घाटी का मनोहर नगर  पिथौरागढ़ सैलानियों का स्वर्ग है।

http://www.merapahadforum.com/tourism-places-of-uttarakhand/pithoragarh-kashmir-of-uttarakhand/


पिथौरागढ़ पहुँचने के लिए दो मार्ग मुख्य हैं। एक मार्ग टनकपुर से और  दूसरा काठगोदाम हल्द्वानी से है। पिथौरागढ़ का हवाई अड्डा पन्तनगर  अल्मोड़ा के मार्ग से २४९ किमी. का दूरी पर है। समीप का रेलवे स्टेशन  टनकपुर १५१ किमी. की दूरी पर है। काठगोदाम का रेलवे स्टेशन पिथौरागढ़ से  २१२ किमी. का दूरी पर है।

  दोस्तों पिथौरागढ़ कि जानकारी आपको कहीं भी मिल जाएगी लेकिन इतनी सुन्दर  तेस्वीरें केवल मेरापहाड़ में ही देखने को मिलेंगीं,आप सभी से अनुरोध हैं  आप के पास भी पिथौरागढ़ कि कुछ तस्वीरें हैं आप यहाँ पोस्ट करके सभी के  साथ बाँट सकते हैं!

 
  जय देवभूमि उत्तराखंड
  यम यस जाखी




Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand