• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Lineage of Uttarakhand People - पहाड़ वासियों का वंशानुक्रम

Started by नवीन जोशी, September 03, 2010, 10:59:08 AM

नवीन जोशी

दोस्तों,
एक ऐसा नयाँ टोपिक शुरू करने का विचार है, जिस में सभी सदस्य पहाड़ वासी अपना वंशानुक्रम जोड़ें, यह शायद यह जानने के लिए  इसलिए उतना जरूरी नहीं कि हम किसका वंश चला रहे हैं, वरन इससे हम में उस जिम्मेदारी का भाव जागे, जो हमारे पूर्वजों से हमें विरासत में मिला है. इससे हम दूर-दूर रहने वाले पहाड़ वासियों में आपस में जुड़ाव की डोर को भी मजबूत कर सकते हैं.
उदाहरण के लिए मैं अपनी जानकारी के अनुसार सात पुश्तों का वंशानुक्रम प्रस्तुत कर रहा हूँ.  इसमें आगे भी जानकारियाँ मिलने पर संसोधन किये जा सकते हैं. वंशानुक्रम हाथ से लिखकर और स्कैन करने से बेहतर कोई विकल्प हो तो मोडरेटर महोदय सुझायेंगे.

नवीन जोशी



नवीन जोशी


नवीन जोशी

dosto, aap bhee apna wanshanukram yahan de sakte hain, jitna maaloom ho utna hee sahee, isse kayee baar yah bhee hoga ki apne hee wansh ke jin logon se ham bichud gaye hain, wah is topik par aayen to khud ko bhee wanshanukram main judwaayen.


Devbhoomi,Uttarakhand

जोशी जी प्रयास तो अच्छा है लेकिन वंस को खोजने में तो वर्षों बीत जायेंगें

नवीन जोशी

जखी जी, हमारे इन पूर्वजों ने तो हमारे लिए अपनी पूरी जिन्दगी होम कर दी , यह थे इसी लिए आज हम वो हैं, जो हैं. इनके बारे में जानना शायद अकबर, जहाँगीर या रानी विक्टोरिया से भी अधिक महत्वपूर्ण है. फिर हम इतिहास इसी लिए तो पढ़ते हैं न कि अपनी जड़ों को पकड़ सकें. हमारे हाथ उतने ही ऊँचे जा सकते हैं, जितने गहरे हमारे पाँव जमे हुए हों.  हम इनके बारे में जानने का प्रयास न करें तो शायद लोग हम पर  'गैरसैण' को 'उल्टी गंगा बहाने' का आरोप भी लगा सकते हैं.

lpsemwal

वन्सनुक्रम में गोत्र, प्रवर, शाखा, आदि का जिक्र विवाह के समय पड़ा जाता है. क्या इससे कुछ मदद मिल सकती है फिर तो आसन हो जायेगा.

नवीन जोशी


नवीन जोशी



jaroor, aap koshish karenge to jaroor sambhav hai Semwal ji.

Quote from: lpsemwal on September 15, 2010, 08:31:05 PM
वन्सनुक्रम में गोत्र, प्रवर, शाखा, आदि का जिक्र विवाह के समय पड़ा जाता है. क्या इससे कुछ मदद मिल सकती है फिर तो आसन हो जायेगा.

Hisalu

[साइज़=13pt]जोशी जी बहुत अच्छा प्रयास है|[/size]