• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Panch Badri & Panch Kedar of Devbhomi Uttarkhand- पंच बद्री पंच केदार

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, November 06, 2010, 09:34:41 PM

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

[तुंगनाथ]

चंद्रशिलाशिखर (3680 मीटर) के नीचे तुंगनाथ विद्यमान है। तराशे प्रस्तरोंसे निर्मित तुंगनाथ मंदिर लगभग ग्यारह मीटर ऊंचा है। इसके शिखर पर 1.6मीटर ऊंचा स्वर्ण कलश है। सभा मण्डप के ऊपर गजसिंहहै। यह काले रंग के पिण्डाकारशिवलिंगसे सुशोभित है। इसके अलावा, यहां स्वर्ण और रजत से बनी पांच प्रतिमाएं हैं। तुंगनाथ से दस किमी. दूरी पर देवरिया ताल है। इसके जल में बद्रीनाथ शिखर मन मोह लेता है। [डॉ. हरि प्रसाद दुबे]

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

[मध्य महेश्वर] स्थापत्य की दृष्टि से यह पंच केदारोंमें सर्वाधिक आकर्षक है। मंदिर का शिखर स्वर्ण कलश से अलंकृत है। पृष्ठभाग में हर गौरी की प्रतिमाएं हैं। छोटे मंदिर में पार्वती की मूर्ति है। मंदिर के मध्य भाग में नाभि क्षेत्र के समान एक लिंग है। मान्यता है कि मध्य महेश्वर लिंग के दर्शन मात्र से मनुष्य स्वर्ग में स्थान पा लेता है। मध्य महेश्वर से 2किमी. मखमली घास और फूलों से भरपूर ढालों को पार कर बूढा मध्य महेश्वर है, जहां क्षेत्रपालदेवता मंदिर है। इसमें धातु निर्मित मूर्ति स्थापित है। इससे आगे ताम्र पात्र में प्राचीन मुद्राएं रखी हैं। गुप्त काशी से 7किमी. दूर काली मठ में काली मां का गोलाकार मंदिर है।