• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Best Topic & Best Member of the Month - महीने का सर्वश्रेष्ट टापिक और सदस्य

Started by हेम पन्त, December 03, 2010, 01:43:15 AM

हेम पन्त

फोरम की गतिविधियों में सदस्यों की सहभागिता बढाने के लिये यह निर्णय लिया गया है कि पूरे महीने का आंकलन करने के बाद महीने का सर्वश्रेष्ठ सदस्य और सर्वश्रेष्ठ टापिक का चयन कोर टीम द्वारा किया जायेगा..

हर महीने के पहले सप्ताह में यह सूचना फोरम पर उपलब्ध कराई जायेगी..

पंकज सिंह महर

कोर टीम द्वारा सर्वसम्मति माह दिसम्बर, २०१० का सर्वश्रेष्ठ सदस्य तथा सर्वश्रेष्ठ टापिक का चयन कर लिया गया है। जो निम्नानुसार है-


सर्वश्रेष्ठ सदस्य -श्री विनोद गड़िया

सर्वश्रेष्ठ टापिक- उत्तराखण्ड में पाई जाने वाली वनस्पतियां तथा उनके वानस्पतिक नाम

यह टापिक भी श्री विनोद गड़िया जी द्वारा ही शुरु किया गया था, श्री विनोद गड़िया जी को मेरा पहाड़ परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनायें।

श्री गडिया जी से अनुरोध है कि कृपया अपने पत्र व्यवहार का पता यहां पर प्रस्तुत कर दें, ताकि स्मृति स्वरुप कोई भेंट उन तक पहुंच सके।



एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


बहुत-२ बधाई गाड़िया जी...

इस कार्य को जारी रखियेगा ! 

Anubhav / अनुभव उपाध्याय

श्री विनोद गाड़िया जी को मेरापहाड़ परिवार की और से हार्दिक बधाई.

हेम पन्त

विनोद गड़िया जी को "मेरा पहाड़ फोरम" का प्रथम सर्वश्रेष्ट सदस्य और उनके टापिक को सर्वश्रेष्ट टापिक चयन होने पर हार्दिक बधाई..... हमें विश्वास है कि विनोद भाई फोरम के उत्थान में अपना महत्वपूर्ण सहभाग करते रहेंगे...

विनोद सिंह गढ़िया

मुझे अभी यह जान कर ख़ुशी हुई कि मेरा पहाड़ फोरम के कोर टीम द्वारा सर्वसम्मति से मुझे माह दिसम्बर २०१० का सर्वश्रेष्ठ सदस्य और मेरे द्वारा शुरू किया गया टॉपिक "उत्तराखंड में पाए जाने वाले वनस्पति और उनका वानस्पतिक नाम" सर्वश्रेष्ठ टॉपिक चुना गया है । कोर टीम ने मुझे और मेरे द्वारा प्रारम्भ किये गए टोपिक को इस लायक समझा। मैं मेरा पहाड़ फोरम के कोर टीम का आभार व्यक्त करता हूँ, यह टॉपिक मेरा फोरम के लिए मेरा पहला प्रयास था । मुझे आशा है कि मेरे आगामी पोस्ट भी इस फोरम के अनुरूप होंगे। 

मैं वर्तमान में नॉएडा में कार्यरत हूँ, मेरा पत्र व्यहार का पता निम्न प्रकार है :-

! आपकी प्राइवेसी बनाये रखने के लिये फोरम से पता हटा दिया गया है। आपका पता कोर टीम के पास सुरक्षित है। - प्रबन्धक !

विनोद सिंह गढ़िया

श्री एम.एस मेहता जी, श्री पंकज महर जी, श्री अनुभव उपाध्यायजी  एवं श्री हेम पन्त जी को शुभकामनायें  देने के लिए धन्यवाद। मुझे आप जैसे  उत्तराखंड प्रेमियों का साथ मिल रहा है और आगे भी मैं इसी प्रकार के साथ की आशा रखता हूँ।


दीपक पनेरू

बहुत बहुत बधाई हो विनोद जी आपको, आपके द्वारा शुरू किये टॉपिक पर दी जाने वाली जानकारी बहुत ही महत्वपूर्ण है, जिसके लिए मेरा पहाड़ फोरम और उसके सभी सक्रिय सदस्य आपका आभार प्रकट करते है और भविष्य मे आपसे इसी प्रकार की बहुमूल्य जानकारी की आशा रखते है. एक बार फिर से बधाई हो...

KAILASH PANDEY/THET PAHADI

Shri Vinod Gadiya ji ko forum kaa Member of The Month (Dec-2010) chune jaane par hardeek shubhkamanyen...