• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

First South Asian Winter Game 2011 Auli Uttarakhand 7 to 17 Jan 11

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, January 05, 2011, 11:56:08 PM

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


Dosto,

It is a matter of pride that 1st South Asian Winter Game is going to be held at Auli in Uttarakhand.

Here is the news.

Regards,

M S Mehta




Regards,

M S Mehta


एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

  नेपाल व मालदीव के खिलाड़ी पहुंचे        Jan 05, 10:29 pm    बताएं        देहरादून, जागरण संवाददाता: प्रथम सैफ विंटर गेम्स की आइस स्केटिंग प्रतियोगिता के लिए विदेशी मेहमानों का आना शुरू हो गया है। बुधवार शाम नेपाल व मालदीव के 14 खिलाड़ी देर शाम देहरादून पहुंच गए।
सैफ विंटर गेम्स के तहत 10 से 12 जनवरी तक दून के महाराणा प्रताप स्पो‌र्ट्स कॉलेज स्थित आइस स्केटिंग रिंक में होने वाली प्रतियोगिता के लिए नेपाल व मालदीव के खिलाड़ी पहुंच गए हैं। बुधवार को पहुंचे इन खिलाड़ियों का पारंपरिक ढंग से डब्ल्यूजीएफआइ ने जोरदार स्वागत किया। इन खिलाड़ियों में आठ नेपाल व छह मालदीव के हैं। डब्ल्यूजीएफआइ के पीआरओ पीसी थपलियाल ने बताया कि इन सभी खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था राजधानी के प्रतिष्ठित होटल में की गई है। उन्होंने बताया कि गुरुवार की शाम तक पाकिस्तान की टीम के पहुंचने की संभावना भी है। पाकिस्तान के खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था बीजापुर गेस्ट हाउस में की गई। इसके लिए 14 कमरे बुक कराए गए हैं। अन्य विदेशी टीमों के लिए होटल में व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को इन विदेशी मेहमानों को रिंक ले जाया जाएगा।
तकनीकी समिति पहुंची औली
औली में सात-आठ जनवरी को होने वाली ओपन स्कीइंग चैंपियनशिप को सफल बनाने के लिए डब्ल्यूजीएफआइ के तकीनीकी सलाहकार एसएस पांगती के नेतृत्व में एक टीम औली पहुंच गई है। साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों से आए खिलाड़ियों ने भी औली में डेरा डाल लिया है।



http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_7137909.html

   

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

News on the subject :

  औली में लगने लगा है स्कीयर्सो का जमावड़ा           जोशीमठ, निज प्रतिनिधि
विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीड़ा स्थल औली में सात जनवरी से राष्ट्रीय स्तर की स्कीइंग प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से स्कीयर्स औली पहुंचने लगे हैं। बुधवार को महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश समेत आईटीबीपी के स्कीयर्स ने औली में उपस्थिति दर्ज कराई।
औली में राष्ट्रीय स्तर की स्कीइंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विभिन्न राज्यों से स्कीयर्स का औली पहुंचना शुरू हो गया है। स्कीइंग प्रतियोगिता के लिए स्थानीय खिलाड़ियों के साथ-साथ अन्य राज्यों से पर्यटक व खेल प्रेमी भी जोशीमठ व औली का रुख करने लगे हैं। बुधवार को महाराष्ट्र से 1, जम्मू कश्मीर से 28, भारत तिब्बत सीमा पुलिस के 25 व हिमाचल प्रदेश से आए 83 राष्ट्रीय स्तर के स्कीयर्सो ने औली पहुंचकर अभ्यास किया। औली पहुंच रहे खिलाड़ियों के साथ ही पर्यटकों व खेल प्रेमियों की आवाजाही बढ़ने से जोशीमठ के स्थानीय व्यापारियों में भी प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह है। 

http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_7135549.html

Himalayan Warrior /पहाड़ी योद्धा


Great news... . !!

Indeed a good  news a the starting of the year. Organizing such game in UK itself a big pride.

We are sure Uttarakhand will get advantages by conducting this game. It will boost tourism and adventerous games in Uttarakhand.


एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


Indeed. This is a great news
======================

औली को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचानJ

जोशीमठ, निज प्रतिनिधि: प्रदेश के पर्यटन मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि सैफ गेम्स होने से औली को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन क्षेत्र के रूप में पहचान मिल गई है। उन्होंने कहा कि औली के विकास में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जायेगी।

औली में राष्ट्रीय स्कीइंग ओपन चैंपियनशिप का शुभरम्भ करते हुए पर्यटन मंत्री ने श्री कौशिक ने कहा कि औली को सिर्फ उत्तराखंड में ही नहीं अपितु दुनिया में लोग साहसिक खेलों के तीर्थ के रूप में जानते हैं। उत्तराखंड में पर्यटन अधिकारियों की कमी है, जिसे पूरा करने के लिए लोक सेवा आयोग से रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिये अनुमति मांगी गई है। प्रदेश में कार्यरत सभी साहसिक खेल अधिकारियों को जल्द ही स्थाई नियुक्ति दी जायेगी। औली में सैफ खेलों के आयोजन के लिए तैयार की गई स्कीइंग स्लोप को विश्व की सबसे बेहतरीन स्लोप बताते हुए श्री कौशिक ने कहा कि आगे भी औली में अंतरराष्ट्रीय आयोजन हों इसके लिए प्रदेश सरकार गंभीर है। इस मौके पर विधायक केदार सिंह फोनिया ने कहा कि औली को वर्षो से विकास का सपना जो उन्होंने देखा था वो अब जाकर पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि औली उनकी कर्मभूमि रही है इसलिये राज्य सरकार को औली के विकास को प्राथमिकता देने की वकालत आजीवन करते रहेंगे।

प्रमुख सचिव पर्यटन राकेश शर्मा ने कहा कि बदरीनाथ के कपाट बंद होने के बाद भी यहां पर्यटक व यात्री आते रहें इसके लिए औली, रुड़की हरिद्वार समेत अन्य स्थानों पर पर्यटन विभाग दीर्घकालीन योजना बना रहा है।

http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_7145443.html


एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


निश्चित रूप से यह गर्व की बात है की उत्तराखंड राज्य बनाने के बाद पहली बार इतना बड़ा खेल का आयोजन हो रहा है!

इस खेल के जरिये से राज्य को एक नयी पहचान मिलेगी और राज्य के पर्यटन को भी बढावा मिलेगा !


विनोद सिंह गढ़िया

प्रथम एशियाई शीतकालीन खेल २०११ (सैफ गेम्स) के सफल आयोजन के बाद उत्तराखंड को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त होगी। उत्तराखंड का औली स्कीइंग केंद्र अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के मानचित्र पर छा जाएगा। जिससे उत्तराखंड के पर्यटन को बढावा मिलेगा, इससे रोजगार के अवसर तो प्राप्त होंगे ही पर्यटकों को स्नो स्कूटर से औली की सैर करने का अवसर भी मिलेगा। मुझे विश्वास है कि इन खेलों का उत्तराखंड में सफल आयोजन होगा।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


हिमाचल के स्कीयर्स ने लहराया परचमJan 10, 07:06 pmबताएं

औली, निज प्रतिनिधि: औली में आयोजित नेशनल ओपन स्कीइंग चैम्पियनशिप की आयोजित प्रतियोगिता एल्पाइन स्कीइंग सलालम पुरुष वर्ग में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। वहीं हिमाचल प्रदेश के हीरा लाल ने प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया।

औली में नेशनल ओपन स्कीइंग चैम्पियनशिप का आयोजन 7 जनवरी से 9 जनवरी तक किया गया था, जिसका समापन गत रविवार को राज्यपाल मार्ग्रेट आल्वा ने किया था। चैम्पियनशिप के समापन अवसर पर मौसम की खराबी के कारण एल्पाइन स्कीइंग सलालम पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित नहीं की जा सकी थी, जिसका आयोजन सोमवार की सुबह 10 बजे किया गया। प्रतियोगतिा में हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड के अलावा भारतीय सेना के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, लेकिन औली की ढलानों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए (हिमाचल प्रदेश) के खिलाड़ियों ने अपना परचम लहराया। प्रतियोगिता में हीरा ठाकुर (हिमाचल प्रदेश) ने प्रथम, आशुतोष ठाकुर (हिमाचल प्रदेश) ने द्वितीय व रुद्र ठाकुर (हिमाचल प्रदेश) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। परिणामों की घोषणा होत ही हिमाचल प्रदेश के खिलाडियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। विजेता खिलाड़ियों को एक सादा समारोह आयोजित कर पुरस्कार की राशि व मेडल प्रदान किया गया। इस प्रतियोगिता का समापन होते ही औली में नेशनल ओपन स्कीइंग चैम्पियनशिप का समापन हो गया।

http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_7159873.html