• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Kafal, Hisalu, Kirmoli, Ghigharu, Bedu Fruits Photographs- पहाड़ी फलो के फोटो

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, May 04, 2011, 12:00:51 AM

विनोद सिंह गढ़िया

पहाड़ का प्रसिद्ध फल : काफल

MYRICA ESCULENTA



विनोद सिंह गढ़िया

आज आपको पहाड़ का एक जंगली फल 'मेहल' के बारे में थोड़ी जानकारी देने की कोशिश की है। मेहल का वानस्पतिक नाम Pyrus pashia है। शायद हमारे भाई-बहनों ने जिनका बचपन पहाड़ में बीता है मेहल के पके फल का स्वाद अवश्य लिया होगा।


विनोद सिंह गढ़िया

मित्रो आज आपके लिए लायें है 'हिमालयन स्ट्रॉबेरी' जिसे उत्तराखण्ड में 'भुमौर' कहते हैं। पहाड़ में जिसका बचपन बीता शायद सभी ने इस चमकीले लाल रंग के भुमौर का स्वाद लिया होगा।


विनोद सिंह गढ़िया

मित्रो, आपने पहाड़ों में अपने घरों के आसपास एक छोटी सी घास देखी होगी जिस पर एक छोटा सा लाल रंग का फल आपको अपनी ओर आकर्षित करता है।  बचपन में हमने इस फल को बड़े चाव से खाया है। रस से भरे इस फल को हम 'गुन काफल' के नाम से जानते हैं। आपके यहाँ इस फल को क्या कहते हैं और आपके पास विस्तृत जानकारी है तो अवश्य शेयर करें।


विनोद सिंह गढ़िया

धरती में नाना प्रकार के पेड़, पौधे, फल, फूल व वनस्पतियां हैं। सभी का अपना-अपना महत्व है। इसमें से ऐसा ही एक पेड़ है तिमला। इसका जहां औषधीय महत्व है, वहीं इसका चारा पशुओं के लिए उत्तम माना जाता है।

तिमला का पौध 1600 मीटर ऊंचाई वाली जगहों पर उगता है। इसके पत्तों को दुधारु पशुओं के लिए उत्तम चारा बताया गया है। इसके पत्ते 15 इंच तक लंबे तथा 4 से 12 इंच तक चौड़े होते हैं। इसका वानस्पतिक नाम फाइकस राक्स बरघाइ (औरीकूलेटा) है। यह मौरेसी कुल का पौधा है। इसे भिन्न-भिन्न जगहों पर तिमली, तिमल, तिमिल आदि नामों से भी जाना जाता है।

भारत वर्ष में इसके पेड़ बिहार, उड़ीसा, मणिपुर व उत्तराखण्ड में पाए जाते हैं। तिमिल का औषधीय महत्व भी है। पेचिस में इसकी सब्जी काफी लाभकारी होती है। तिमिल के पौध को घर के नजदीक लगाना शुभ माना जाता है। इसकी पत्तियां शुद्ध मानी जाती हैं। यही कारण है कि इन्हें 16 संस्कारों में किसी न किसी रूप में प्रयोग किया जाता है।


हेम पन्त