• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Uttarakhandi Vegetable Dal etc -उत्तराखंडी साग सब्जिया दाल आदि

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, July 07, 2011, 11:59:51 PM

विनोद सिंह गढ़िया

भट की चुड़कानी कफ जनित बीमारियों के लिए गुणकारी



पहाड़ की प्रसिद्ध दाल काले भट की चुड़कानी का नाम लेते ही मुंह में पानी आने लगता है। पहाड़ों में प्रचुर मात्रा में होने वाले काले भट की चुड़कानी और भात का मजा जाड़ों के सीजन में ज्यादा लिया जाता है। आयुर्वेदिक चिकित्सा विशेषज्ञ डा. विनय खुल्लर के मुताबिक भट की तासीर गरम होती है। यह कप जनित व्याधियों (रोगों) को दूर करती है। इसमें एंटी आक्सीडेंट (शरीर में घातक पदार्थ) नहीं बनने देती है। ऐसे पदार्थों को बाहर करती है। प्रोटीन की मात्रा अधिक होने से शरीर के लिए लाभकारी है।

विनोद सिंह गढ़िया

औषधीय गुणों से भरपूर हैं भांग के बीज

पर्वतीय क्षेत्र में प्रचुर मात्रा में होने वाली भांग के बीज की तासीर काफी गरम होती है। इसे गडेरी, लाही, आलू-लाही की सब्जी, सना हुआ नीबू, चटनी आदि में इस्तेमाल किया जाता है। आयुर्वेदिक चिकित्सक इसे औषधीय गुणों से भरपूर बताते हैं।
आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ डा. विनय खुल्लर के मुताबिक भांग के बीज पेट दर्द, डायरिया, बवासीर, शीघ्र पतन रोकने, किडनी का दर्द, प्रसव पीड़ा में दर्द की कमी आदि के लिए लाभकारी हैष गरम तासीर होने के कारण सर्दियों के मौसम में इसका अधिक उपयोग किया जाता है।