• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Uttarakhand Actor/Actress Album - उत्तराखंडी फिल्मो के कलाकारों की फोटो गैलरी

Started by Rajneesh, November 29, 2007, 09:02:43 PM

हलिया

अरे वाह महाराज हेम ज्यू, आपकी जै हो।
हम तो सोच रहे ठैरे और आप उसको पहले ही कर डालने वाले ठैरे।  चलो जी, अनिल बिष्ट ज्यू को पहले से ही स्वागत है बोल देते हैं।

राजेश जोशी/rajesh.joshee

मेहता जी,
एक request है की फोटो का साइज़ को काट छाट कर छोटा और standard रखें जैसे 6" x 4", 8" x 6"| ज्यादा बड़ी फोटो लोड होने में टाइम ज्यादा लगता है और देखने में भी परेशानी होती है| 



हेम पन्त

जाने-माने फिल्म एवं रंगमंच अभिनेता टाम अल्टर मसूरी से संबन्ध रखते हैं... पहाड से उन्हें विशेष लगाव है. उन्होने एक कुमाऊँनी फिल्म "मधुली" में भी अभिनय किया है. इस साल टाम अल्टर जी को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है.

हेम पन्त

धर्मेन्द्र रावत जी उत्तराखण्डी फिल्मों के वरिष्ट व विख्यात कलाकार है. वह बहुत अच्छा डान्स करते हैं, कई फिल्मों के डान्स डाइरेक्शन कर चुके हैं.. उनकी सर्वाधिक मशहूर फिल्म "सिपै की सौ" है..


Dinesh Bijalwan

टाम आल्टर ने कहा कि वो पक्के पहाडी है / ऐसा उन्होने दो बातो के आधार पर कहा - एक तो उनके पान्व बहुत मज्बूत है और दूसरी , वो दारु नही पीते / इस पर पत्र्कार सुरेस नौटियाल  कहा कि दूसरी बात गलत है  तो टाम बोले कि वह तो मजाक दर रहे थे / यह घट्ना त्रिमुर्ती भवन मे आयोजित सम्मन सामारोह की है/ उपर दिया फोटो भी उसी सामारोह का है /

Rajen

आप उस समारोह में मौजूद थे?


Quote from: dinesh bijalwan on June 24, 2008, 05:33:49 PM
टाम आल्टर ने कहा कि वो पक्के पहाडी है / ऐसा उन्होने दो बातो के आधार पर कहा - एक तो उनके पान्व बहुत मज्बूत है और दूसरी , वो दारु नही पीते / इस पर पत्र्कार सुरेस नौटियाल  कहा कि दूसरी बात गलत है  तो टाम बोले कि वह तो मजाक दर रहे थे / यह घट्ना त्रिमुर्ती भवन मे आयोजित सम्मन सामारोह की है/ उपर दिया फोटो भी उसी सामारोह का है /

Dinesh Bijalwan

jee shrimaan . Suresh  meri hi seat ki bagal se uth kar cheekhe the.   uske baad wahan joh thake lage the-  wah .   Sekhar pathak karyakarm ke sutradhaar the.  Saaman  mai charon padamshriyon ko topi pahnai gai kyonki unke paas sar tha - jo sochta hai- aur kuch karta hai pahar ke liye

Mukesh Joshi

उत्तराखंड कौथिग में जमकर थिरके लोगJun 29, 10:17 pm

ग्रेटर नोएडा संवाददाता : पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था के तत्वावधान में धर्म पब्लिक स्कूल में उत्तराखंड सांस्कृतिक मेले का आयोजन किया गया। इसमें उत्तराखंड से आए कई गायक कलाकारों ने रविवार देर रात तक लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन कैलाश अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर के अध्यक्ष डॉ. महेश शर्मा ने दीप प्रच्जवलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तरह के मेले के आयोजन से लोगों के बीच आपसी भाईचारा बढ़ता है। उत्तराखंड की संस्कृति की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि यह कालजयी है। जो लोगों को जागृत करने का काम करता है। उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को भाव विभोर कर दिया। उत्तराखंड से विशेष रूप से मंगाए गए ढोल, दमाऊ, हुड़का, मश्कबाज जैसे वाद्य यंत्रों से लोगों का मनोरंजन किया गया। वहीं लोक गायिका कल्पना चौहान के गीतों पर दर्शक खूब थिरके। घन्ना भाई ने अपने कार्यक्रम से लोगों को हंसा कर लोट पोट कर दिया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, धर्मवीर चौधरी, इंदिरा चौधरी, सुरेश गहतोड़ी, राजेंद्र चौहान उपस्थित थे।