• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

गयारहगाँव हिंदाव, की माता जगदी,Jagadi Mata Hindav Tehri Uttarakhand

Started by Devbhoomi,Uttarakhand, September 06, 2011, 10:03:01 PM

Devbhoomi,Uttarakhand

विश्वनाथ जगदीशिला डोली यात्रा का भव्य स्वागत

   
विश्वनाथ जगदीश शिला डोली यात्रा का नगर आगमन पर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश के पेयजल, विद्यालय शिक्षा व कृषि मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी भी मौजूद रहे।
डोली यात्रा नगर में पहुंचने पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भक्तों ने पूरी श्रद्धा से देवी की पूजा अर्चना कर आर्शीवाद लिया। स्वागत कार्यक्रम के बाद मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने पेयजल, कृषि विभाग व शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली।


उन्होंने अधिकारियों को जनसम्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एचएस रावत, गब्बर सिंह, हरीश सती, ईश्वरी मैखुरी, लक्ष्मण सिंह, अंशी देवी आदि मौजूद रहे।


इससे पहले टिहरी जनपद के 11 गांवों के लोगों की आराध्या देवी जगदीशिला की डोली के मुख्यालय गोपेश्वर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने जोरदार स्वागत किया। जगदीशिला की डोली भगवान गोपीनाथ के मंदिर पहुंची। जहां पूजा अर्चना के बाद डोली कर्णप्रयाग के लिए रवाना हुई।

गोपेश्वर पहुंची जगदीशिला की डोली का सैकड़ों भक्तों ने बस स्टेशन गोपेश्वर में जोरदार स्वागत किया। यात्रा में विश्वनाथ जगदीशिला पर्यटन समिति के अध्यक्ष रूप सिंह, ललिता प्रसाद, भरत सिंह रावत, जीत सिंह, कुंवर सिंह, चमन सिंह समेत कई लोग शामिल रहे।



Jagran

Devbhoomi,Uttarakhand

विश्वनाथ की डोली का किया स्वागत



विश्वनाथ जगदीशिला की डोली रथ यात्रा ओमकारेश्वर मंदिर पहुंचने पर स्थानीय श्रद्धालुओं ने डोली का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया।

टिहरी जिले के ग्यारह गांव हिंदाव के आराध्य देव विश्वनाथ जगदीशिला की डोली ने शुक्रवार को ऊखीमठ स्थित ओमकारेश्वर मंदिर पहुंची। डोली ने मंदिर की एक परिक्रमा की।

इसके बाद पुजारी बागेश लिंग ने पूजा-अर्चना की। देवरा समिति के अध्यक्ष रुप सिंह बजियाला ने बताया कि इस दौरान डोली कालीमठ, गुप्तकाशी होते रात्रि विश्राम के लिए मयाली पहुंचेगी।

इस अवसर पर भरत सिंह रावत, ललिता प्रसाद, जीत सिंह कैंतुरा, रघुवीर धर्मवाण, कुब्जा धर्मवाण, रीता पुष्पाण, शशि सेमवाल समेत कई श्रद्धालु मौजूद थे।


   

Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand