• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Garhwali Poems by Balkrishan D Dhyani-बालकृष्ण डी ध्यानी की कवितायें

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, October 03, 2011, 12:06:15 AM

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


बालकृष्ण डी ध्यानी
March 27 at 11:58am ·
मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है..
मेरा आप की दया से , सब काम हो रहा है .....
मेरा आप की कृपा से, सब काम हो रहा है.......
करते हो तुम कन्हैया, मेरा नाम हो रहा है....
मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है...
पतवार के बिना ही, मेरी नाव चल रही है....
हैरान है ज़माना, मंजिल भी मिल रही है....
करता नहीं मैं कुछ भी, सब काम हो रहा है...
मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है...
तुम साथ हो जो मेरे, किस चीज़ की कमी है.....
किसी और चीज़ की अब, दरकार ही नहीं है......
तेरे साथ से ग़ुलाम अब, गुलफाम हो रहा है......
मैं तो नहीं हूँ काबिल, तेरा प्यार कैसे पाऊँ.....
टूटी हुई वाणी से, गुणगान कैसे गाऊं.....
तेरी प्रेरणा से ही, सब तमाम हो रहा है.....
तेरी प्रेरणा से ही यह कमाल हो रहा है.....
मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है.....
तूफ़ान आंधियों में तू ने ही मुझको थामा .....
तुम कृष्ण बन के आये, मैं जब बना सुदामा.....
तेरा करम है मुझ पर, सरे आम हो रहा है.......
करते हो तुम कन्हैया.. मेरा नाम हो रहा है.....
गज के रुदन से प्यारे, थे नंगे पाँव धाये.....
काटे थे उसके बंधन और प्राण थे बचाए.....
हर हाल में भगत का सम्मान हो रहा है.....
करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है.....
मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है....

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

बालकृष्ण डी ध्यानी
March 25 at 12:07pm ·
दुर- पास
जो दुर होते हैं वो जाने क्यों पास लगते हैं
जो पास होते ना जाने क्यों वो दुर लगते हैं

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


बालकृष्ण डी ध्यानी
March 25 at 10:53am ·
अपने से छुपता रहा
अपने से छुपता रहा
और गैरों से छुपाता रहा
दिया उसने इतना मुझे
फिर भी मैं भीख मांगता रहा
ना समझा था मैं उसे
जो उसे अब मैं समझने चला था
उसके नूर का सारा प्रेम
जब बिखरा हो हर जगह पर
करता भी क्या मैं ध्यानी
उस से ये सब कुछ छुपा कर
देख रहा है वो मुझ को हर पल
बैठा है वो मुझ में ही कहीं पर
अनजान सा फिर राह हूँ यूँ ही
जाना नहीं मैंने खुद को अब तक
साफ़ साफ नजर आ रहा हैं वो मुझे
फिर भी मैं अंधेरों को चाह रहा हूँ
अपने से छुपता रहा ......
बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
http://www.merapahadforum.com/
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

बस भूलना चाहत हूँ
बस भूलना चाहत हूँ
खुद को खुद से मैं
याद भी मैं खुद को अब ना कर पाऊं
अब मैं खुद को खुद से भूल जाऊं
बस भूलना चाहत हूँ
बस अब धड़कन ही चले साथ मेरे
ना कोई और शोर करे आ के अब पास मेरे
अपने में ही अब मैं रहना चाहत हूँ
दो घड़ी सकून के स्वास बस लेना चाहता हूँ
बस मैं अपने को भूलना चाहत हूँ
कोई मिटा दे मेरी स्मरण शक्ति
बीते पल की ना हो अब मुझ से गिनती
अब तो सुन लो तुम मेरी विनती
सहन नहीं होता अब मुझसे वो पल
बस बहुत हो गया मुझे मुझसे भुला दो
बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
http://www.merapahadforum.com/
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

बस अपने पास पड़े हैं चार दिन
बस अपने पास पड़े हैं चार दिन
(और बाकी कुछ ना था ) ... २
अपना भी खोया था खोया रहा मैं
तमाम उम्र भर जागना था सोया रहा मैं
अब खुद से बेजार बेहिसाब होकर
(मैं हैरान हुआ हूँ परेशान हुआ हूँ )........... २
क्या करूँ मैं अब भी जानो ना
समझ को मैं अपनी पहचानो ना
बुत बनकर रह गया हूँ ये मैं क्या कह गया हूँ
हारा हूँ खुद से अब मैं
(जब मैं जीत ना पाया )... २
ऐसे अपनों ने खींचा मुझको
मेरी बस नकामियों से सींचा मुझको
मेरी अच्छाईयां ना दिखी किसी को
अपने बने चौखटे से
(ना उभर सका मैं )... २
बस पास पड़े हैं चार दिन ........
बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
http://www.merapahadforum.com/
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

यूँ ही राहों पे चलते चलते
यूँ ही राहों पे चलते चलते
यूँ ही किस्सा अब हजार हो गया
(मरते हम कभी ) ... २ बस एक पर
पर ये नजरें अब हजारों पे मरने लगी
यूँ ही राहों पे चलते चलते ...
बड़ा सकून आता था
इस दिल को कभी एक ही भाता था
कभी कसमें खाई थी इसने लाख कभी वादे किये थे लाख
जिस पे सकून आता था अब इस दिल को वो भाता नहीं
यूँ ही राहों पे चलते चलते ...
मेरी बता बताओं तुम्हे
या तुम्हरा ही जिक्र अब सुनाऊँ तुम्हे
इन किस्सों में है तुम्हरा नाम भी जोड़ा
ये अगर झूठ है तो आके झुठलाओ मुझे
यूँ ही राहों पे चलते चलते ...
बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
http://www.merapahadforum.com/
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

एक कलम व्यस्त
कुछ पन्ने हैं
मेज पर बिखरे पड़े
हल्की सी धुंधली रौशनी फैलाये हुये
एक कलम व्यस्त अवस्था में पड़ी मिली
कुछ खोजने सोचने में वो मशगूल लगी
कभी उभार देती है वो वो कुछ शब्द
उस मेज पे पड़े खाली पन्ने पर
कभी कबार उस पर सिर्फ बस रेखायें उभरी दिखती हैं
पास ही पड़े कूड़े दान में कुछ पन्ने मोड़े मिले थे मुझे
अपने आप पे गुजरे पल से वो उलझे से गले मिले थे मुझे
उन पर अब शब्द कम थे रेखायें ज्याद खींची मिली
कभी कल्पना उभरी थी उन पर
कभी उसने यथार्त का था किया सामना
जज्बात के अहसासों ने हंसाया कभी तो कभी था उसे रूलाया
अपने गुस्से पर भी आज वो खूब झुंझलाया
कभी करुणा में डूबा मिला कभी वीर रस में वो उभरा
भय उत्पन किया उसने कभी खुद से था वो जब घबराया
अमीरी गरीबी की जंग में कभी उसने खुद को था पाया
कभी भीड़ और कभी अकेले में उसने हर पल खुद को अकेला पाया
माया में फंसा वो कभी यौवन ने उसे भरमाया
लालसा वासना में तृप्त हुआ कभी वो
कभी बृह्मचर्य का कभी उसने ग्रहस्थ जीवन का था पाठ पढाया
सत्य की खोज की उसने कभी झूठ से खुद इठलाया
प्रेम के रस में भीगा वो भी
विरहा के पलों में विरानों में उसका वो लिखा गीत गूंजा
जो लिखा था उस मेज पर
धुंधली रौशनी और
एक कलम व्यस्त अवस्था ने लिखा था
कुछ पन्ने हैं मेज पर
और कुछ पास के कूड़े दान में
बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
http://www.merapahadforum.com/
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


बालकृष्ण डी ध्यानी
April 14 at 1:27am ·
सारी बात बताना चाहता हूँ मैं तुमको
सारी बात बताना चाहता हूँ मैं तुमको
पर कुछ बात मैं अपने आप में अपने से छुपा देता हूँ
तकलीफ ना हो अब तुमको उन से कभी
उन बातों को अब मैं अपने सीने में दबा देता हूँ
आंखें मेरी कहती होंगी तुम्हे शायद कभी कभी
पर उन्हें तुम इसलिये नहीं पढ़ पाती होंगी
मेरी मुस्कान मेरे ही चेहरे की आड़ लिये तब
उन चुपके से बहते आँसूं को तुम से छुप देते होंगे
अंदर ही अंदर वो बातें अब मुझ में गढ़ती जाती है
रोज नये तरीके से वो मुझे अब वो छलती जाती है
अंदर ही अंदर उन बातों से मैं अब खोने लगा हूँ
कभी पूरा था सामने तुम्हारे अब मैं आधा होने लगा हूँ
तोड़ रहा है मेरा रिश्ता तुम संग अब वो धीरे धीरे
मेरे किये की सजा शायद अब मिल रही मुझे धीरे धीरे
अब हिम्मत नहीं होती मेरी तुम्हारे सामने खड़े होने की
वो बात छुपाई मैंने क्यों तुम से अब खुद से पछता रहा हूँ
सारी बात बताना चाहता हूँ मैं तुमको .......................
बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
http://www.merapahadforum.com/
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

बस अपने पास पड़े हैं चार दिन
बस अपने पास पड़े हैं चार दिन
(और बाकी कुछ ना था ) ... २
अपना भी खोया था खोया रहा मैं
तमाम उम्र भर जागना था सोया रहा मैं
अब खुद से बेजार बेहिसाब होकर
(मैं हैरान हुआ हूँ परेशान हुआ हूँ )........... २
क्या करूँ मैं अब भी जानो ना
समझ को मैं अपनी पहचानो ना
बुत बनकर रह गया हूँ ये मैं क्या कह गया हूँ
हारा हूँ खुद से अब मैं
(जब मैं जीत ना पाया )... २
ऐसे अपनों ने खींचा मुझको
मेरी बस नकामियों से सींचा मुझको
मेरी अच्छाईयां ना दिखी किसी को
अपने बने चौखटे से
(ना उभर सका मैं )... २
बस पास पड़े हैं चार दिन ........
बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
http://www.merapahadforum.com/
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


बालकृष्ण डी ध्यानी
April 6 at 9:50am ·
क्यों गुरुर है
क्यों गुरुर है मुझ को मुझ पर इतना
जब जीवन है बस एक टूटा हुआ सपना
फना होना है जब इस मिट्टी को मुझमे
यूँ अकड़ के और मुझे चलना है कितना
ध्यानी