• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Garhwali Poems by Balkrishan D Dhyani-बालकृष्ण डी ध्यानी की कवितायें

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, October 03, 2011, 12:06:15 AM

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

शांत है
शांत है
मेरा पहाड़ बिलकुल शांत
अपने में मस्त
दूर दूर तक मेरा पहाड़
शांत है शांत
एक ओर से दूजी ओर
जाती हुई बस हवा का शोर
कल कल करती हुयी
नदी का वो छोर
पेड़ों की पत्तों की वो सर सर
फूलों पर भौंरों की गुंजन
दूर बहते झरनों की झर झर
चिड़ियों की चह चह से भर भर
शांत है
मेरा पहाड़ बिलकुल शांत
अपने में मस्त
दूर दूर तक मेरा पहाड़
शांत है शांत
उल्ट पलट तो सिर्फ दून में है
शोर शराबा बस दून में है
राजनीती और
नीतियों से दूर है मेरा पहाड़
ना सोचना की कमजोर है मेरा पहाड़
कुछ बईमान लोगों
का रचा खेल है ये
अपनों को छोड़ १६ साल
बस गैरों के साथ मेल है ये
इसलिये पहाड़ों में ना पहुंची
अभी तक रेल है ये
फिर भी अपने में चूर मेरा पहाड़
शांत है
मेरा पहाड़ बिलकुल शांत
अपने में मस्त
दूर दूर तक मेरा पहाड़
शांत है शांत
बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
http://www.merapahadforum.com/
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

कल कोई जो तुम्हे पूछ लेगा .....
कल कोई जो तुम्हे पूछ लेगा
तो मेरा नाम अपने से भुला देना
बस इतना सा तुम जता देना
बस थोड़ा और मुझे तड़पा देना
कल कोई जो तुम्हे पूछ लेगा .....
मंजिल तक ना जो पहुंचा सका
वो प्यार तुम सब से छुपा देना
दिख गर जाऊं पथ में तुम्हे कहीं
तुम तुरंत पथ बदल देना
कल कोई जो तुम्हे पूछ लेगा .....
कोशिश तो बराबर की थी
पर किस्मत का ना साथ मिला
तुम शायद अपने से मजबूर थी
वो बेवफा का तमगा बस मुझे देना
कल कोई जो तुम्हे पूछ लेगा .....
बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
http://www.merapahadforum.com/
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

सब अपने में लगे रहे
सब अपने में लगे रहे
साथ हैं पर सब बंटे रहे
किस को किसी से हैं ना लेना देना
जोड़ घटना के हिसाब लेकिन सब के बराबर बने रहे
सब अपने में लगे रहे .....
भेद है क्या ये कोई जाने ना
ये दिल किसी का क्यों माने ना
क्या कोई ले जायेगा क्या कोई दे जायेगा
अपना अपना खेल सब मगर खेल जायेंगे
सब अपने में लगे रहे .....
सब का यंहा कुछ ना कुछ रह जाता है
इच्छाओं का सफर अब कहाँ पर मरता है
सफर खत्म होता बस जिस्म का
रूह का सफर बस निरंतर चलता रहता है
सब अपने में लगे रहे .....
अंतर क्यों है ये ना क्यों अब मिटता है
पल पल ये तो बस अब बढ़ता जाता है
क्या सुख है क्या दुःख कोई जाने ना
अपने को यंहा पर कोई पहचाने ना
सब अपने में लगे रहे .....
बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
http://www.merapahadforum.com/
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

मौन
मौन क्या बोल पड़ा
अपने को टटोल पड़ा
कब तक रहेगा वो शांत खड़ा
कब तक चुप रहेगा वो सदा
अंधकार ले उसे अड़ा
खण्ड से लग के वो खण्डित हो रहा
बहते प्रवाह से बाधित हो रहा
सोच को उस के चोट लगी
बोल दे तो उस से अब तो सखी
ना ना उसे अब खुद जला
जो हर बार हो जला
ना अब उसके करीब जा
जला देगा वो अब ना उसका साथ निभा
राख से उसके क्या मिलेगा
मौन तब क्या बोलेगा
या तब भी मौन ही रहेगा
मौन क्या बोल पड़ा .........
बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
http://www.merapahadforum.com/
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

दुर- पास
जो दुर होते हैं वो जाने क्यों पास लगते हैं
जो पास होते ना जाने क्यों वो दुर लगते हैं
ध्यानी

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


बालकृष्ण डी ध्यानी
March 25 ·
अपने से छुपता रहा
अपने से छुपता रहा
और गैरों से छुपाता रहा
दिया उसने इतना मुझे
फिर भी मैं भीख मांगता रहा
ना समझा था मैं उसे
जो उसे अब मैं समझने चला था
उसके नूर का सारा प्रेम
जब बिखरा हो हर जगह पर
करता भी क्या मैं ध्यानी
उस से ये सब कुछ छुपा कर
देख रहा है वो मुझ को हर पल
बैठा है वो मुझ में ही कहीं पर
अनजान सा फिर राह हूँ यूँ ही
जाना नहीं मैंने खुद को अब तक
साफ़ साफ नजर आ रहा हैं वो मुझे
फिर भी मैं अंधेरों को चाह रहा हूँ
अपने से छुपता रहा ......
बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

अपने से छुपता रहा
अपने से छुपता रहा
और गैरों से छुपाता रहा
दिया उसने इतना मुझे
फिर भी मैं भीख मांगता रहा
ना समझा था मैं उसे
जो उसे अब मैं समझने चला था
उसके नूर का सारा प्रेम
जब बिखरा हो हर जगह पर
करता भी क्या मैं ध्यानी
उस से ये सब कुछ छुपा कर
देख रहा है वो मुझ को हर पल
बैठा है वो मुझ में ही कहीं पर
अनजान सा फिर राह हूँ यूँ ही
जाना नहीं मैंने खुद को अब तक
साफ़ साफ नजर आ रहा हैं वो मुझे
फिर भी मैं अंधेरों को चाह रहा हूँ
अपने से छुपता रहा ......
बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
http://www.merapahadforum.com/
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

अब भी इतंजार तेरा है
अब भी इतंजार तेरा है
अब भी मेरा प्यार तेरा है
फागुन के इन बिछे मौसम रंगों में
मुझ पर चढ़ा रंग वो तेरा है
अब भी इतंजार तेरा है ......
ढोल दामों से गूंजता है अपना पहाड़
रसीले गीतों को यंहा छेड़ रही है ये बयार
वो पहला रंग तुम्हारा स्पर्श का अब तक चढ़ा
बावरा मन मेरा उसी प्रतीक्षा में खड़ा
अब भी इतंजार तेरा है ......
अभी तो तुम आ जाओ स्वामी
अभी तक सजाकर रखी है मैंने ये अपनी जवानी
अब तो ये इतंजार की वेदना सहना असहनीय है
बनकर फागुन की फुहार मुझ पर छा जाओ स्वामी
अब भी इतंजार तेरा है ......
बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
http://www.merapahadforum.com/
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

माँ मेरी माँ
माँ मेरी माँ बस ...... मेरी माँ
पल पल अपने आँचल में छुपा ले
पल पल अपनी आँखों में बस ले
मुख से अपनी बोल दे बस इतना ... औ मेरे लला
मैं दौड़ा दौड़ा आ जाऊं
माँ मेरी माँ बस ...... मेरी माँ
सुख ही सुख है माँ पास तेरे
दुःख रहे सदा तुझ से कोसों परे
अनछुये ही तू छु जाये मुझको
पास है तू माँ मेरी ये आधार है मुझको
माँ मेरी माँ बस ...... मेरी माँ
जब तक ना देखों तुझको
तब तक चैन ना आये माँ मेरी मुझको
ये दो अँखियाँ पल पल तुझे देख ने को तरसे
देखों तुझे जैसे ही माँ वो अमृत धारा बन बरसे
माँ मेरी माँ बस ...... मेरी माँ
बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
http://www.merapahadforum.com/
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

विचारों में .................
विचारों में मेरे हमदम मैं तुम से यूँ ही प्यार कर लूंगा
इसी तरह से मेरे प्यार मैं तुम से मेरी आँखे चार कर लूंगा
विचारों में .................
खता तो मुझ से हुयी अपराधी बस मैं तुम्हरा हूँ
कैसे अधिकार तुम पर जता देता बस उस अपराध का छमा का पार्थी हूँ
विचारों में .................
कभी था मैं तुम्हारी उन शोख अदाओं का दीवाना
नजरों ने कही थी तुम पे वो कविता दिल ने गया था बस वो तरना
विचारों में ................
अभी भी आ जाती तुम मेरे पिछले मोड़ पर छोड़े उन विचारों में
अभी भी खोया हुआ हूँ मैं वहीँ पर उन अनसुलझे विचारों की गाठों पर
विचारों में ................
बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
http://www.merapahadforum.com/
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार