• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Kumauni & Garhwali Poems by Various Poet-कुमाऊंनी-गढ़वाली कविताएं

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, October 05, 2011, 12:00:34 AM

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

बात फिर छिड़ी है मेरे पहाड़ की

बात फिर छिड़ी है मेरे पहाड़ की
मेरे बिछड़े गाँव घरबार की

एक एक मुख से वो सुहाता
मुझे बीते दिनों और उन पलों में ले जाता
कभी मिलकर रहते थे हम साथ साथ में
दुःख सुख बांटते थे मिल के सब प्यार से

बात फिर छिड़ी है मेरे पहाड़ की
मेरे बिछड़े गाँव घरबार की

अब तो बस वो बची हुयी शेष याद है
जो मैंने अब तक संभले रखा आपने दिल के पास है
वो गांव घर पहाड़ पल पल खंडहर हो रहा
मैंने बस दूर बैठा बीते पलों को ले रो रहा

बात फिर छिड़ी है मेरे पहाड़ की
मेरे बिछड़े गाँव घरबार की

यूँ दूर बैठे बैठे रोना मेरा क्या बेकार है
सच्चे हैं तेरे ये आँसूं तो तुझको ही ये अधिकार है
अब दूर नहीं वो दिन जब खुद कहेंगे ये पल छिन
तेरे बिना मेरा यूँ जीना दुश्वार है

बात फिर छिड़ी है मेरे पहाड़ की
मेरे बिछड़े गाँव घरबार की

बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
http://www.merapahadforum.com/
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार सुरक्षित

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

मेरे पहाड़ से वो

मेरी बातों से तुम परेशाना ना होना
मैं तो पागल हूँ तुम मुझसे नाराज ना होना
प्यार करता हूँ मै फूलों और पत्तों से
एक एक पेड़ और उनके सूखे गिरते दरख़्तों से
बैठती फुदकती उन चिड़ियों की चहक
भौरों की गुन गुन और जगलों की मदमाती महक
हर वो कोना ,तितलियाँ वो रंग बिरंगी सी
नित नया रूप लेती वो चंचल चितवन से भरी
पास बुलाती है मुझे अपने सीने से वो लगा लेती है
अपनी हर बात वो मुझे बता देती है
कोने कोने उभरे झरने से मेरी प्यास बुझा देती ही
दीवाना कर देती है रोज वो अपना बना जाती है
हरयाली में मेरा बिछोना बिछा देती है
पत्तों की छाया बानी चादर मुझे उड़ा देती है
सपनो में मुझे इस तरह सुला कर वो
रोज मेरे अपने पहाड़ से वो मिला देती है

बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
http://www.merapahadforum.com/
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार सुरक्षित

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

जो भी मिला यहां कम ही मिला

जो भी मिला यहां कम ही मिला
जाऊं जहां साला वहां गम ही मिला
रिश्ता ही कुछ ऐसा
संग संग वो मेरे हर वक्त चला है

रोना है क्यों और हँसना है क्यों
जीना है ऐसे फिर जीना है क्यों
घुट के दो आँसूं पीना है क्यों
झूठे ही खुल के यहां हँसना है क्यों

भूख को रोते बिलखते देखा है मैंने
जिस्म को मजबूरी बिकते देखा है मैंने
झूठ फ़रेब का जश्न यहां होता है क्यों
आदमी आदमी में इतनी नफरत है क्यों

मिलना है कैसा ये मिलाप है कैसा
पल पल मन में पल रहा ये पाप कैसा
गर्भ में ही अब ह्त्या होती है क्यों
कली फूल बनने से पहले मुरझाती है क्यों

जाने ऐसे कहाँ जाना ये कहाँ जा रहा
रास्ता अपना वो सीधा सा खुद भटका रहा
ना समझ है या वो जानबूझ कर रहा
पेड़ उसने ही लगया वो ही काट रहा

जो भी मिला यहां कम ही मिला ......

बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
http://www.merapahadforum.com/
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार सुरक्षित

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

ये जन्नत है मेरी

ये जन्नत है मेरी ....... २
हर ओर पहाड़ों से घिरी
दूर दूर तक है ये बिखरी पड़ी
ये जन्नत है मेरी ....... २

हर हर महदेव की नगरी
ऊँ नम शिवया से छलक जाये गगरी
कण कण इसके ऐसे यंहा गीत गाये
हर कंकड़ में शंकर दिखा जाये
ये जन्नत है मेरी ....... २

हरी के हरीद्वार में लगती रोज फेरी
गंगा निरन्तर बहती जाये पहाड़ों में ना कर देरी
गागर गागर उसकी ऐसी छलकत जाये
नर और नारयण संग संग यंहा खड़े मिल जाये
ये जन्नत है मेरी ....... २

मेरी वो फूलों की डगरी
मेरी वो फलों की टोकरी
मेरा वो चढ़ाई का रास्ता
जीवन भर मेरा है उससे वास्ता
ये जन्नत है मेरी ....... २

बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
http://www.merapahadforum.com
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार सुरक्षित

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

मुझको अब अपने पहाड़ों में से तुम

मुझको अब अपने पहाड़ों में से तुम आवाज़ ना दो,आवाज़ ना दो
जिसकी आवाज़ से मै लौटा आऊं वो मुझे प्यार ना दो वो प्यार ना दो

मैंने अपने दम पर कुछ कर गुजर ने की कसम खाई है
क्या खबर तुमको मेरे इस पथ पर कितनी कठनाई है
मैं लौटा आऊं कसम खा के तुम ऐसा ना करो तुम ऐसा ना करो

दिल ने मेरा सोचा है आस मेरी बांध गयी
मेरे हाथों की किस्मत की लकीर आज मुझसे कह गयी
अब इस तूफ़ान को तुम साहिल का किनारा ना दो किनारा ना दो

बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार सुरक्षित

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

कखड़ी चोरेकी लाई छों

कखड़ी चोरेकी लाई छों
त चल बैठी जोंला उस डाली के तौलि
ना कोई देखे, ना पहचाने
छिप जायें उस पहाड़ के पीछे

ककड़ी चोरेकी के लाई छों ...

कल बोड़ा बिजी गया था
मेरे पीछे ढुंगा लेके आ गया था
अरे ब्याल जो होना था व्हैग्याई
आज अब आज की सोचा
बिजी गै तो बिज ने दो ना
अच्छा ? हाँ
त चल बैठी जोंला...

चल उन चलूं पर इन खुठों दगडी
दूर वखि उडी जोंला
अरी खोजी ना पाये गौं वाला
इन खेतों से बोली जोंला
बोली दूँ त ?बोलने दो ना
अच्छा? हाँ
त चल बैठी जोंला ...

बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार सुरक्षित

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

एक कवि गिर्दा अब भी रहता है

मेरे उत्तराखंड के पहाड़ में
एक कवि गिर्दा अब भी रहता है
सादगी से भरा है उसका वो दिल
बस मेरे पहाड़ के लिये वो धड़कता है
मेरे उत्तराखंड के पहाड़ में .......

वो अडिग अटल है विचारों से
हर मोर्चे पर वो आगे पग धरता है
अति विलक्षण यथार्त् का वो धनी
अपनों के लिये वो दिन रात जलता है
मेरे उत्तराखंड के पहाड़ में .......

वो आया और वो चला भी गया
दो बोल जो बोले वो अमर हो गये
कविताओं की जो उन्होंने माला पिरोई
हमे दिन रात वो प्रेरणा देते रहते है
मेरे उत्तराखंड के पहाड़ में .......

बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार सुरक्षित

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

.. अपंणचित ....

डिल्ली गै छौ अपंणचित् ! ..चिपगंणौ
मयलु मिलंणसार जंणकरौं का सारौं ,
मुखड़ी कैकी वख पछण्यांई नी ......
बैंरग लौटी औं ।


देरादूंण उतरू अपंणचित इलाजी कु ...
हिल्यां हडकौं फर ठंगरा लगांणा कु ,
कुगता करै यौं , तुमम् क्य लगौं
बीमरी त् द्वी ही छाई .... चार हौरी नैई
ये खरमुंड बोकी ल्हैयौं !

दारू छोड़ी अपंणचित फोड़ी बोतल
छुट्टी ऐन गौंमा फौजी पांच टोटल ,
लुकुंणु बि कख छायो फेमस जि छौं
पंच्यों दगड़ जर जरसि गिलसी ताल एक एक
समाजिक आदिमौ दग्ड़्या फर्ज निभै औं !

.
.
सुनील थपल्याल घंजीर

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

दुष्यंत कुमार की मशहूर हिंदी ग.ज.ल 'हो गई है पीर पर्वत सी पिघलनी चाहिए' का गढ.वाली रूपांतर :
******************************************

ह्वे गए परबत कनी, या पीड. गल़णी चैंद भै
ये हिमाला से कुई गंगा निकल़णी चैंद भै ।

आज मत्थे पाल़ परदौं की तरौं हलणा लगे
शर्त लेकिन छै कि मूडे. पौउ हलणी चैंद भै ।

हर सड.क फर, हर गल़ी मा हर नगर हर गौंउ मा
हाथ झटगांदा झटग, हर लाश चलणी चैंद भै ।

सिर्फ हफरोल़ो लगाणो ही मेरो मकसद नि छा
मेरी कोशिश छा कि या बघबौल़ मिटणी चैंद भै ।

मेरा जिकुडा. मा नि ह्वा त, तेरा जिकुडा. मा सही
ह्वा कखी भी आग लेकिन आग जगणी चैंद भै ।

(गढ.वाली रूपांतर : नेत्रसिंह असवाल )
*************************************

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

Darshan Singh
September 16 at 11:15am

उदास घिंडुडु

ए घिंडुडी, इनै सूणिदी।
क्या स्वचणी छै मी बि बतादी।

जणणू छौं मि, जु मि स्वचणू छौं,
तुबी वी स्वचणी छै,
तबी त म्यारु छोड़ नि द्यखणी छै।

हालत देखिक ए गौं का,
त्यारा आंख्यू मा पाणि भ्वर्यूंच।
इनै देखिदी मेरी प्यारी,
म्यारु सरैल बि उदास हुयूंच।।

अहा, कना छज्जा, कनि उरख्यळी।
वूं डंडळ्यूं मा खूब मनखी।
पिसण कु रैंदु छाई, कुटण कु रैंदु छाई,
वूं थाडौं मा खूब बिसगुणा रैंद छाई।
दगड्यो का दगडि हम बि जांदा छाई,
वूं बिसगुणौं मा, वूं उरख्यळौं मा, खूब ख्यल्दा छाई।

अर हाँ, तु बि क्य, फर फर उडांदि छाई,
ड्वलणौं थै नाचिकि कनि बजांदि छाई।
वू डूंडु घिंडुडु, अब त भाजि ग्याई,
पर त्वैफर वु कनु छडेंदु छाई।
मिल बि एक दिन वु कनु भतगै द्याई,
वैदन बटि वैकि टक टुटि ग्याई।

सुणणी छै न,
म्यारु छोड़ द्यखणी छै न।

एक दिन कनु तु,फर फर भितर चलि गै।
भात कु एक टींडु, टप टीपिक ली ऐ।
वैबत मिल स्वाच, बस तु त गाई,
हाँ पर तुबि तब खूब ज्वान छाई।
जनि सर सर भितर गैई, उनि फर फर तू भैर ऐ गेई।

जब तु फत्यलौं का छोप रैंदि छाई,
मि बि चट चट ग्वाळु ल्यांदु छाई।
सैरि सार्यूं मा खेति हूंदि छाई,
हम जुगा त उरख्यळौं मा ई रैंदु छाई।
खाण पीणकी क्वी कमि नि छाई।

झणि कख अब वू मनखी गैं, झणि किलै गौं छोडिकि गैं।
हमरा दगड्या बी लापता ह्वै गैं,
स्वचणू छौं सबि कख चलि गैं।

मेरि प्यारी,सुणणी छै ई-
स्यूं बुज्यूं हम जाइ नि सकदा,
वूं बांजि कूड्यूं देखि नि सकदा।
हम त मनख्यूं का दगड्या छाई,
मनख्यूं का दगडी रैंदा छाई।

चल अब हम बी चलि जौंला,
मेरी घिंडुडी -
कैकि नि रै या दुन्या सदनी,
इथगि राओल यख अंजल पाणी।

छोड अब जनि खाइ प्याइ पिछनै,
चलि जौंला चल हिट अब अगनै।
वूं मनख्यूं कू सार लग्यां रौंला,
बौडि जाला त हम बि ऐ जौंला।

सर्वाधिकार सुरक्षित @दर्शनसिंह रावत "पडखंडाई "
दिनांक 16/09/2015