• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Photos Of Religious Places Of Uttarakhand - उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों के फोटो

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, December 10, 2007, 02:49:53 PM




kundan singh kulyal



एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720





Deepak Benjwal2 minutes ago
"जिलासू गांव (Chamoli) की मां चंडिका की बन्याथ यात्रा के दौरान देवी के ब्रह्म पुंज को सुसज्जित करता एरवाल"

यात्रा के दौरान देवी की विशेष स्तुति एवं आह्वान के बाद देव नृत्य करता हुआ हुआ देवी पुंज इन्ही एरवालों के सहारे क्षेत्र के हर गांव, हर घर में पहुंचता है, कठिन साधना के प्रतीक एरवालों के द्वारा ब्रह्म पुंज के साथ पौराणिक नृत्य जहां उल्लास पैदा करता ह,। वहीं उनके दस माह तक नंगे पैरों भ्रमण करने, एक समय भोजन करने की कठिन साधना देवी की भक्ति एवं शक्ति को बयां करती है.......मां चंडिका के ब्रह्म (पुंज) को जागृत करने के लिए हर प्रात: तैतीस कोटी की शक्तियों, समस्त तीर्थ एवं प्रयागों आह्वान किया जाता है, उसके उपरांत पुंज को भ्रमण हेतु एरवाल को सौंपा जाता है...

माँ चंडिका के प्रतीक इस ब्रह्म पुंज से हर कोई भक्त अपनी मनोकामनायें मांगता है जो अवश्य पूरी होती

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720




Deepak BenjwalWednesday
देव आस्था से गुलजार हुआ पिल्लू गांव

अगस्त्यमुनि।

तीस वर्ष बाद पिल्लू गांव में आयोजित हो रहे भगवान कर्माजीत महाराज के नौ दिवसीय अयुत यज्ञ में शामिल होने का उत्साह रंग लाने लगा है। गांव की छतों पर युवाओं का जमावाड़ा इस लौटी रौनक का अंदाज खुद बयां कर रहा है। यज्ञ में शामिल होने वाले सगे संबंधियों और अतिथियों के स्वागत में भी अपने-अपने ढंग से युवा उत्साहपूर्वक सहयोग दे रहे हैं।
30 साल बाद 22 अप्रैल से पिल्लू गांव में कर्माजीत का अयुत यज्ञ शुरू हो चुका है। देवयज्ञ में शमिल होने पिल्लू गांव समेत जहंगी, बाजगडडू, चड़खंडी, जयकंडी, धार, तोन्दला, गणेशनगर, जगोठ, कमसाल, बडे़थ, ऐटा, भटवाड़ी, मणिगुह और खाली खमोली के ग्रामीणों के साथ प्रवासी बंधु भी भारी संख्या में घर पहुंचे हैं।
सालों बाद एक बार फिर से गांव पहुंचे प्रवासी बंधुओं की नई पीढ़ी जहां अपनी बोली भाषा और गांव की संस्कृति से रू-ब-रू हो रही है।


एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

    photo  Baba Haidakhan Ashram, Chiliyanaula Haidakhan ashram is some 7-8kms from Ranikhet, located in Chiliyanaula.