• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

अपील आर्थिक मदद-उत्तराखंड की पहली लोक गायिका ८० वर्षीय कबूतरी देवी बीमार

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, May 17, 2012, 07:53:24 AM

Raje Singh Karakoti

Quote from: CA. Saroj A. Joshi on June 12, 2012, 09:13:36 AM
मै ,काग्रेती जी ,चड्डा जी रोज़ कबूतरी देवी जी से मिलते हैं ..जो भी updates  है वो प्रतक्ष हैं ! ( एक सदस्य का शंका समाधान )


आप सब लोगों द्वारा किया जा रहा मानवीय प्रयास वास्तव में सराहनीय एवं उल्लेखनीय है !
आजकल के भोतिकवादी युग में जहाँ मनुष्य को खुद अपनी सुध लेने का समय नहीं, आप लोगों के द्वारा निरंतर श्रीमती कबूतरी देवी जी की कुशल क्षेम की खबर रखे जाने का कार्य मानवता की अभी भी जिन्दा होने का साक्ष्य प्रदान करता है !

आप लोगों की मानवता को मेरा शत- शत नमन !

Ajay Pandey

मेरा पहाड़ फोरम के सभी सदस्य खासकर राजे अंकल का धन्यवाद जिन्होंने मेरी बात को समझा और कहा की पढाई में ध्यान दो वास्तव में हमारे फोरम के छोटे सदस्य हो मुझे यह जानकर अच्छा लगा की श्री विजय बहुगुणा साहब ने समय निकाला और हाल चाल जाना मेरा पहाड़ फोरम के सभी सदस्यों को धन्यवाद जो हल्द्वानी उनका हाल चाल लेने सुशीला तिवारी अस्पताल गए और वहां से खबर भेजी में श्री ca  सरोज ए जोशी जी का उल्लेख करना भी नहीं भूलूंगा जिन्होंने कहा की यह खबरें प्रत्यक्ष हैं और शंका समाधान किया अंत में में कबूतरी देवी जी के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए मेरा पहाड़ फोरम के सदस्यों के मानवीय प्रयास को नमन करना चाहूँगा और कबूतरी देवी जी के स्वास्थय ठीक होने की शुभकामनाएं देना चाहूँगा जिससे हम सब सदस्य उनके गीत सुने और मेरी तरफ से उनके ठीक होने की शुभकामनाएं कबूतरी जी गेट वेल सून
धन्यवाद
सदस्य मेरा पहाड़ फोरम
अजय पाण्डेय

विनोद सिंह गढ़िया

आज भी दिल्ली रेफर नहीं हो सकी कबूतरी

मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के आश्वासन के बाद भी कुमाऊंनी लोक गायिका कबूतरी देवी बुधवार को दिल्ली स्थित एम्स के लिए रेफर नहीं हो सकी। स्थानीय प्रशासन ने कबूतरी देवी के इलाज के लिए 50 हजार रुपये का चेक दिया, लेकिन कबूतरी देवी की बेटी हेमंती ने चेक लौटा दिया। हेमंती ने कहा कि उसे पैसे की नहीं बल्कि मां के बेहतर उपचार की जरूरत है।
कबूतरी देवी पिछले एक पखवाड़े से हल्द्वानी में भर्ती है। कबूतरी देवी के फेफड़ों में इंफेक्शन है, जिससे हालत गंभीर बनी हुई है। मंगलवार को मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर कबूतरी देवी की कुशलक्षेम जानी और इलाज सरकारी खर्च पर कराने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी बुधवार को कबूतरी देवी एम्स के लिए रेफर नहीं हो सकी।
दोपहर में नायब तहसीलदार कबूतरी देवी के इलाज के लिए पचास हजार रुपये का चेक लेकर अस्पताल पहुंचे। चेक हेमंती के नाम था। हेमंती ने चेक लेने से इनकार कर दिया, जिसके बाद नायब तहसीलदार वापस लौट गए।
हेमंती ने कहा कि अभी उसे आर्थिक मदद से ज्यादा मां के बेहतर उपचार की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कबूतरी देवी को एम्स में भर्ती करवाने एवं इलाज का खर्चा उठाने का झूठा आश्वासन दिया। हेमंती देवी ने कहा कि दिल्ली उसके लिए अनजान है। जब हल्द्वानी में उसकी सुनवाई नहीं हो रही है तो दिल्ली में उसे कौन पूछेगा। आईटीआई कार्यकर्ता गुरविंदर सिंह चड्डा ने बताया कि कबूतरी देवी को एम्स ले जाने के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल की एंबुलेंस और चिकित्सकों की टीम तैयार है। लेकिन जब तक एम्स में मुख्यमंत्री स्तर पर बातचीत नहीं हो जाती है कबूतरी देवी को वहां भर्ती कराना टेढ़ी खीर है।


Rajen

उत्तराखण्ड सरकार से निवेदन है कि इस मामले को उच्च स्तर पर लैं और केंद्रीय स्वास्थ मंत्री से सम्पर्क स्थापित कर श्रीमती कबूतरी देबी की  AIIMS में भर्ती सुनिश्चित करें .

Raje Singh Karakoti

Quote from: Rajen on June 14, 2012, 03:13:05 AM
उत्तराखण्ड सरकार से निवेदन है कि इस मामले को उच्च स्तर पर लैं और केंद्रीय स्वास्थ मंत्री से सम्पर्क स्थापित कर श्रीमती कबूतरी देबी की  AIIMS में भर्ती सुनिश्चित करें .

You may please write this to any one of Competent Authority in Uttrakhand Government or Govt. of India instead of just Formalizing over Mera Pahad.

Its my personal opinion.
Please don't take it otherwise.

CA. Saroj A. Joshi

आज अभी कुछ देर पहले उनको एम्स के लिए रेफर कर दिया है साथ उनकी पुत्री हेमंती , hth के एक डाक्टर एक कर्मी एक नर्स साथ में है  ..मीडिया के सहयोग करगेती जी गुरुविंदर चड्डा जी के अथक प्रयासों से ये संभव हो पाया .. अब आगे ईश्वर से प्रार्थना है वो ज़ल्दी ठीक हो जाये  दिल्ली के सहयोगी अब तैयार रहे

Ajay Pandey

yeh  jaankar khushi hui ki kabutari devi ji ko aiims mein refer kar diya hai meine rajbhavan uttarakhand ko ek patra bheja tha feedback wale mein rajyapal ji ne suna aur mukhyamantri ji ne suna mein mera pahad forum ke sadasya hone ke naate mukhyamantri ji aur rajyapal ji ko dhanyawaad deta hoon mein kabutari devi ji ke shighra swasthya labh ki kaamna karta hoon
dhanyawaad

Ajay Pandey

यह जानकर बहुत ख़ुशी हुई की कबूतरी जी को aiims  रेफ़र कर दिया गया है मैंने मेरा पहाड़ फोरम का सदस्य होने के नाते राजभवन उत्तराखंड की वेबसाइट पर जाकर राज्यपाल जी को पत्र भेजा था उसमे मैंने लिखा था की मुख्यमंत्री जी को अपनी vip  की शक्ति का इस्तेमाल करते हुए कबूतरी देवी जी को भर्ती करने के लिए aiims  के डॉक्टर को दखल दें और उनका vip  उपचार होना चाहिए और मैंने उस पत्र की एक प्रति उत्तराखंड के मुख्यमंत्री जी को देने के लिए भी कहा था उसमे मैंने यह भी लिखा था की कबूतरी जी की जिंदगी खतरे में है तो उनका दिल्ली के aiims  में बेहतर उपचार कराया जाए ताकि वह स्वस्थ्य हो सकें मैंने यह सब इस फोरम का सदस्य होने के नाते किया मैंने यह पत्र अंग्रेजी में भेजा था में राज्यपाल जी और मुख्यमंत्री जी का इस फोरम के माध्यम से धन्यवाद करना चाहूँगा की उन्होंने मेरे पत्र की सुनवाई करते हुए कबूतरी जी को aiims  में भर्ती कराकर मानवीय कार्य किया और साथ ही मेरा पहाड़ फोरम के सदस्यों से कहूँगा की जल्द जल्द से जल्द aiims  पहुचकर कबूतरी देवी जी की देखभाल करें इसी के साथ कबूतरी देवी जी के स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ
धन्यवाद
अजय पाण्डेय
सदस्य मेरा पहाड़ फोरम

Devbhoomi,Uttarakhand

कबूतरी देवी उपचार के लिए एम्स में भर्ती

मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के निर्देश पर उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोक गायिका कबूतरी देवी को उपचार के लिए दिल्ली स्थित एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री बहुगुणा ने एम्स के डायरेक्टर प्रो.रमेश डेका तथा चिकित्सा अधीक्षक डा.डीके शर्मा से श्रीमती कबूतरी देवी के उपचार के संबंध में चर्चा की। श्री बहुगुणा ने कहा कि कबूतरी देवी के उपचार में हो रहा समस्त व्यय राज्य सरकार वहन करेगी।

मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त एवं उत्तराखंड के दिल्ली में तैनात डाक्टरों को श्रीमती कबूतरी देवी के एम्स में चल रहे इलाज पर निगरानी रखने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर कबूतरी देवी को हल्द्वानी के डा.सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज से एक्स ले जाने के लिए सरकारी एम्बुलेंस व डाक्टरों की टीम को भेजा गया था।



Source dainik Jagran

खीमसिंह रावत