• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Yashodhar Mathpal's Ji Painting-लोकचित्रकार पद्मश्री यशोधर मठपाल जी के चित्र

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, June 29, 2012, 01:32:46 PM



एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

Hema Uniyal 

सुप्रभात ----आप सभी का दिन सुखमय व खुशियों से परिपूर्ण हो।
दोस्तों --यह हैं उत्तराखंड के प्रसिद्ध चित्रकार -मूर्तिकार -दार्शनिक -प्रसिद्ध लेखक -पुराविद पद्मश्री सम्मान प्राप्त डॉ यशोधर मठपाल जी। भीमताल के निकट स्वयं के प्रयासों से निर्मित किया गया राष्ट्रीय स्तर का इनका संग्रहालय देखने योग्य है। यहाँ लोक संस्कृति से सम्बंधित सभी चित्रों -विधाओं को बड़ी खूबसूरती से संगृहीत किया गया है।
अभी जनवरी माह में उनकी धर्मपत्नी का देहांत हो गया।आजकल उनकी याद को मूर्ति रूप में जीवंत रखने का वह कार्य कर रहे हैं। यह मूर्ति उनकी आर्ट गैलरी की शोभा तो बढ़ाएगी ही ,साथ ही उन्हें सदैव निकटता का भी अहसास देगी।