• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Some Historical Facts of Gairsain Capital-गैरसैंण राजधानी के प्रमुख आंदोलन/घटनाए

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, July 21, 2012, 01:21:55 PM

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


Dosto,

We are sharing some historical facts related Uttarakhand proposed capital Gairsian movement. गैरसैंण राजधानी के प्रमुख आंदोलन/घटनाए!

१. १९ नवंबर १९९१ को कल्याणसिंह सरकार के तीन मंत्रियों ने गैरसैंण को उत्तराखंड अपर शिक्षा निदेशालय ;पर्वतीयद्ध का उद्‌घाटन किया।

२. १३ जनवरी १९९२ को उत्तराखंड क्रांति दल ने उत्तराखंड क्रांति दल ने उत्तराखंड राज्य का ब्लू प्रिंट जारी कर गैरसैंण को राजधानी बनाने की घोषणा की।

३. १५ जुलाई १९९२ को उक्रांद अधिवेशन में उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणी बडोनी व काशी सिंह ऐरी ने औपचारिक रूप से गैरसैंण राजधानी का उद्‌घाटन किया।

(Source Regional Reporter Magazine)


M S Mehta
Merapahadforum.com





एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

४. फरवरी १९९४ में गठित दीक्षित आयोग ने गैरसैंण राजधानी को जनमत के अनुकूल
माना।

५. सन्‌ १९९४ में गैरसैंण में १६७ दिन का राज्य/राजधानी आंदोलन, क्रमिक अनशन।

६. ८ फरवरी १९९६ से उत्तराखंड राज्य राजधानी हेतु ४५ दिन का आमरण अनशन।

७. फरवरी १९९६ चमोली के तत्कालीन जिलाधिकारी चंद्रसिंह की अध्यक्षता में उत्तराखंड
सचिवालय गैरसैंण बनाने हेतु समिति गठित। ७ लाख की टोकन मनी स्वीकृत।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

८. २३ सितंबर २००० को उत्तराखंड महिला मंच की गैरसैंण में ऐतिहासिक रैली।

९. १९९२-२००० तक उक्रांद ने ईंट-गारा, गैरसैंण चलो सहित ८ रैलियां आयोजित की।

१०. ८ अगस्त २००४ को बाबा मोहन उत्तराखंडी ने ३७ दिन के आमरण अनशन के साथ गैरसैंण राजधानी की मांग पर शहादत दी। बेनीताल (चमोली) में उत्तराखंड राज्य और राजधानी के लिए यह उनका १३वां आमरण अनशन था।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

११. सितंबर २००० देहरादून संयुक्त संघर्ष मोर्चा की खबरदार रैली।

१२. १५ अगस्त २००४ उत्तराखंड संयुक्त मोर्चा का राजधानी की मांग को लेकर धरना।

१३. २ अक्तूबर २००४ से उत्तराखंड महिला मंच का ६९ दिनों का आमरण अनशन।


एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

१४. ८ दिसंबर २००४ से उत्तराखंड संयुक्त मोर्चा का गैरसैंण-देहरादून पदयात्रा कूच।

१५. ६ जनवरी २००५ से उत्तराखंड संयुक्त मोर्चा की गैरसैंण-बागेश्वर पदयात्रा।

१६. २५ सितंबर २००९ उत्तराखंड बेरोजगार संगठन की धूमाकोट-रामपुर तिराहा पदयात्रा।


एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

१७. अक्तूबर २०१० राजधानी संघर्ष समिति का श्रीनगर में धरना।

१८. अगस्त २०१० भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का गैरसैंण राजधानी को लेकर आमरण अनशन।

१९. सर्वदलीय संघर्ष समिति व बार संघ बागेश्वर, म्यर पहाड़ व म्यर उत्तराखंड ने राजधानी को लेकर गैरसैंण में कई प्रदर्शन किए।