• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Haridwar: Where Lord Vishnu Resides - जहाँ बसते हैं हरि: हरिद्वार

Started by पंकज सिंह महर, January 02, 2008, 02:58:37 PM

Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


हेम पन्त

हरिद्वार में गायत्री परिवार द्वारा स्थापित शान्ति कुन्ज भी एक दर्शनीय स्थल है.

Shantikunj, Gayatri Parivar, Haridwar


हेम पन्त

Kankhal, Haridwar

कनखल, हरिद्वार में वह स्थान जहाँ माता पार्वती के पिता दक्ष प्रजापति ने महान यज्ञ किया था लेकिन भगवान शिव का अपमान किये जाने से क्रोधित माता पार्वती इसी स्थान पर यज्ञ की अग्नि में कूद कर सती हो गईं.


Devbhoomi,Uttarakhand

ज्ञान गोदड़ी: हरकी पैड़ी में नहीं हो पाई अरदास
===============================

हरकी पैड़ी में ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारा की भूमि मुक्त कराने को लेकर सिख धर्म के अनुयायियों की प्रस्तावित अरदास नहीं हो पाई। इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से जनपद की सीमाओं की नाकेबंदी कर दी गई थी, जबकि हरकी पैड़ी क्षेत्र के सभी मार्गो पर पुलिस का सख्त पहरा था। इस बीच पुलिस ने ज्वालापुर में सिख धर्म के दो अनुयायियों को हिरासत में ले लिया। जनपद में धारा-144 लागू रही।

गत शुक्रवार की देर शाम आल इंडिया सिख महासभा के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह बब्बर ने हरकी पैड़ी में ज्ञान गोदड़ी की भूमि को मुक्त करने की मांग को लेकर अरदास करने का एलान कर दिया था। जनपद में धारा 144 प्रभावी होने के चलते पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम कर दिए। रविवार की सुबह से ही पुलिस ने शहर की किलेबंदी कर दी थी। बहादराबाद, भेल, सिंहद्वार, चंद्राचार्य चौक, शंकराचार्य चौक, चंडीघाट चौक, आरटीओ तिराहा आदि जगहों पर पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए, जबकि हरकी पैड़ी तक पहुंचने के ललतारौ पुल, पोस्ट आफिस तिराहा, सीसीआर टॉवर, भीमगौड़ा तिराहा आदि जगहों पर भी पैनी निगाह रखी गई। पीएसी के जवान एवं पुलिस कर्मी सिख धर्म के अनुयायियों पर पैनी निगाह रखे रहे। शहर में सादे कपड़ों में भी पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। जगह-जगह ध्वनि विस्तारक यंत्रों के जरिए धारा 144 का पालन करने की उद्घोषणा भी की जाती रही। आमजन को बताया जाता रहा कि समूह के रूप में पांच से अधिक व्यक्ति विचरण नहीं करें। इसके चलते हरकी पैड़ी में प्रस्तावित अरदास नहीं हो पाई। इसी बीच दोपहर के वक्त पुलिस ने मोटरसाइकिल पर सवार पथरी थाना क्षेत्र के पीतपुर निवासी मातवेंद्र एवं गुरुदेव सिंह को ज्वालापुर में हिरासत में ले लिया। इस दौरान कई जगहों पर सिख धर्मावलंबी एकत्रित जरूर हुए, लेकिन धारा 144 की उद्घोषणा एवं पुलिस की चौकसी के चलते वे आगे नहीं बढ़ पाए। इस संबंध में एसपी सिटी किरण लाल शाह ने बताया कि जनपद में धारा 144 के पालन के लिए सख्त इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि धारा 144 का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी ने बताया कि फिलहाल हरकी पैड़ी में अरदास को लेकर कोई खास पहल नहीं हुई है, हालांकि कई जगहों पर सिख धर्म के अनुयायी इस मंशा से एकत्रित जरूर हुए।

-क्या है ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारा हरिद्वार: हरकी पैड़ी के निकट ज्ञान गोदड़ी नाम का एक गुरुद्वारा था। वर्ष क्9त्तब् में हुए दंगों के दौरान सिख धर्मावलंबी यहां से पलायन कर गये थे। बाद में यहां दूसरे लोगों ने कब्जा कर लिया। वर्तमान समय इस जगह पर भारत स्काउट एवं गाइड का कार्यालय है। आल इंडिया सिख महासभा इस जमीन को मुक्त कराकर यहां फिर से गुरुद्वारा बनाने के लिए प्रयासरत है। प्रशासन ने महासभा को गुरुद्वारा बनाने के लिए अन्य जमीन देने का प्रस्ताव किया लेकिन महासभा इसे स्वीकार करने को तैयार नहीं है।

source dainik jagran

Devbhoomi,Uttarakhand