• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Merapahad Team visited Uttarakashi Cloudburst Affected Area & Helped peopeople

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, September 16, 2012, 06:07:57 AM

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720



             मेरापहाड़ टीम का उत्तरकाशी आपदा क्षेत्रो में सहायता कार्य

दोस्तों,

विगत कुछ वर्षो से उत्तराखंड के वरसात के मौसम में हर साल लोगो को त्रासदी का सामना करना पड़ रहा है!  २०१० में बागेश्वर जिले के के सुमगढ़ गाव में एक विधालय में बादल फटने से 19बच्चो की मौत हो गयी थी और टेहरी, अल्मोड़ा, पिथोरागढ़, पौड़ी, नैनीताल  आदि जिलो में भी बादल फटने की कई घटनाएं सामने आयी जहाँ पर जान माल का भरी नुक्सान हुवा ! इस साल भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और अन्य जिलो में बादल फटने की कई घटनाओ हुयी जहाँ और १२० से ज्यादे लोगो की जाने चली गयी है और करोडो का नुकसान हुवा है!

इस देवीय आपदा में हम सभी प्रवासी और अन्य लोगो का फर्ज बनता है को इस त्रासदी से प्रभावित लोगो की मदद के लिए आगे आये और हर संभव अपने स्तर पर प्रयास करे! 

मेरा पहाड़ की टीम ने विगत वर्ष भी इस देवीय आपदा में अपना सहयोग दिया था और अल्मोड़ा, टेहरी, पिथोरागढ़ और अन्य जगहों पर जाकर अपना लोगो को खाद्य सामग्री और अन्य सहयोग दिया! हमारी टीम इस बार भी लोगो की मदद के लिए काम कर रही  है! दिनाक १४ सितम्बर से टीम ने उत्तरकाशी के कई जगहों पर स्वयं जाकर लोगो की सहायता की! हमारे टीम के इन सदस्यों ने दिल्ली और अन्य जगहों से जाकर अपना महतवपूर्ण योगदान दिया!

1 )  श्री चारू तिवारी जी - दिल्ली
२)  श्री पंकज महर - देहरादून
३)   श्री हेम पन्त - रुद्रपुर
४)  श्री दयाल पाण्डेय - दिल्ली

इनके आलवा अन्य सदस्यों ने भी सहायता राशी और खाद्य सामग्री के रूप में अपना महतवपूर्ण योगदान दिया ! हमारा आप सभी लोगो से अनुरोध है आप भी अपने-२ स्तर पर इस विपिदा की घडी में जरुर लोगो की सहायता के लिए आगे आये!

एम् एस मेहता





एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720




Mr P S Mahar ji helping people in distribution of groceries to cloud burst affected people in Uttarkashi.


एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720



15_16 september ko creative uttarakhand ne uttarakashi ke dunda tehsil ke brahnkhal mai 15 parivaro aur vaan gaon ke 62 gavo ko rahat samgri banti, jisame doodh, cini, tel, biscut, aata, dal, chawal, candle, torch, kambal aadi saman tha, usi ki ek news




पंकज सिंह महर

उत्तरकाशी के आपदा पीडितों को सहायता पहुंचाने के लिये दिनांक १५ सितम्बर को हमारी टीम, जिसमें क्रियेटिव उत्तराखण्ड के संयोजक श्री चारु तिवारी, अध्यक्ष श्री दयाल पाण्डे, सदस्य श्री दिलीप जीना और मैं शामिल थे, देहरादून से उत्तरकाशी गये थे। इस आपदा राहत में देहरादून स्थित संस्था सिटीजन फार ग्रीन दून का काफी सहयोग रहा, इस संस्था ने हमें लगभग ३२ क्विंटल राहत सामग्री उपलब्ध कराई थी, जिसमें दूध, चीनी, चायपत्ती, कैंडिल, टार्च, चावल, आटा, बिस्कुट, कम्बल, आलू आदि सामग्री थी। इस राहत सामग्री को पहले हमने उत्तरकाशी की ड्ण्डा तहसील के वाण गांव के तल्ला वाण और मल्ला वाण के करीब ६२ परिवारों को बांटा। इस गांव की में लगभग १००० नाली कृषि योग्य भूमि थी और इस गांव की आजीविका का मुख्य साधन कृषि ही था, इस आपदा से इस गांव की ५०० नाली (सरकारी आंकडे के अनुसार) खेत, जिनपर फसल खड़ी थी, नष्ट हो गई है और पूरे गांव के मकानों में दरारें पड़ गई हैं, जिससे यह पूरा गांव खतरे के मुहाने पर खड़ा है।

इस गाव के चारों ओर बादल फटने के कारण पूरी उपजाऊ जमीन और खड़ी फसल, चरागाह, पेड़ आदि नष्ट हो चुके हैं। हमने जब इस गांव का मुआयना किया तो पाया कि इस गांव का विस्थापन किया जाना जरूरी है। इसके साथ ही बची हुई राहत सामग्री को बह्मखाल इलाके के डांग, नगल, महर गांव तथा सिल्क्यारा के २५ परिवारो को बांटा गया।