• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Maneshwar Mahadev Gufa, Pinder Valley Chamoli- मानेश्वर महादेव गुफा

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, October 04, 2012, 04:40:25 AM

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


Dosto,

Go through the information about Maneshwar Mahadev Cave which is situated in Pindar valley of Chamoli District.

मोपाटा में ढाई सौ मीटर से अधिक लंबी गुफा आकर्षण का केंद्र बनी
Story Update : Thursday, October 04, 2012    12:01 AM
[/t][/t]  यशवंत बडियारी
देवाल। मोपाटा गांव में मानेश्वर महादेव नाम की प्राचीन गुफा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी है। यहां मौजूद सैकड़ों सफे द शिवलिंग और अन्य आकृतियां इसे रहस्यमय बना रही हैं। गुफा में लगभग ढाई सौ मीटर से अधिक लंबा रास्ता तय करने के बाद 20 से 25 मीटर का खुला मैदान भी लोगों के लिए कम आश्चर्यजनक नहीं है।
पिंडरघाटी के मोपाटा गांव में पिछले कुछ सालों से यह गुफा लोगों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है। गुफा के अंदर कमल के फूलों की आकृति और सैकड़ों सफेद शिवलिंग भी मौजूद हैं। शिवलिंगों की ऊंचाई पांच सेमी से एक मीटर तक है। गुफा के प्रवेश द्वार की ऊंचाई करीब दो मीटर है। ग्रामीणों द्वारा गुफा को मानेश्वर महादेव के नाम से भी पुकारा जाता है। कुमाऊं के पर्यटक स्थल पाताल भुवनेश्वरी की तरह इस गुफा के अंदर भी प्रवेश करना काफी कठिन है। प्रवेश करने के बाद शुरुआती रास्ता काफी दुर्गम है जबकि 200 कदम की दूरी तय करने के बाद लगभग 25 मीटर चौड़े खुले मैदान के दर्शन होते हैं, जहां दो रास्ते बने हैं। बाई तरफ के रास्ते पर भूस्खलन हो रहा है तो दाईं तरफ का रास्ता काफी संकरा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि काफी समय पहले लोग इस रास्ते से बागेश्वर जिले के बालीघाट तक जाते थे। देवाल के ब्लाक प्रमुख डीडी कुनियाल बताते हैं कि गुफा के अंदर हजारों की संख्या में चमगादड़ों ने डेरा बना रखा है। कुनियाल ने शासन, प्रशासन एवं पर्यटन विभाग से इस गुफा को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की है।
M S Mehta

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

चूना पत्थर की चट्टानें जहां भी होती हैं, वहां अक्सर इस तरह की गुफाएं मिल जाती हैं। चूना पत्थर पानी में घुलने पर कई प्रकार की आकृतियों में तब्दील होता रहता है। ये आकृतियां गुफा की सतह और ऊपरी तरफ भी होती हैं। गुफाओं में चमगादड़ों का मिलना आम बात है।
-जीएस रावत, विभागाध्यक्ष भू-गर्भ विज्ञान एचएनबीके विवि श्रीनगर गढ़वाल

(source Amar ujala)