• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Pahadi Language words by Profession- व्यवसाय के अनुसार पहाड़ी शब्दावली

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, January 16, 2013, 02:53:13 PM

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


दोस्तो,

जैसा कि आपको ज्ञात है मेरापहाड़ फोरम के माध्यम से हम उत्तराखंड की लोक बोलियों ( कुमाउनी एव गढ़वाली) के प्रचार प्रसार के संघर्षरत है ! इस पोर्टल के तहत हमने प्रयास किया है कि हम उत्तराखंड की भाषाओ को अपनी नयी पीड़ी तक पंहुचा सके ताकि भाषा के माध्यम हमारी संस्कृति भी नयी पीड़ी तक पहुचे! हमारा मानना है कि किसी भी संस्कृति का बिना भाषा के विकास नहीं हो सकता है! इसी दिशा में हम विभिन्न टॉपिक के माध्यम से पोर्टल में उत्तराखंड के इन लोक बोलियों के विकास कार्य कर रहे है !


आज इस टॉपिक में हम कुछ शब्द पोस्ट कर जो लोगो के व्यवसाय पर आधारित है जैसे:-


हालिया (Ploughman) -  कुमाउनी एव गढ़वाली भाषाओ में हल चलाने वाले व्यक्ति के लिए एक ही शब्द इस्तेमाल किया जाता है! हालिया


एम् एस मेहता
 

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


1) पुछारी - (कुमाउनी )
2)  बाकी -  (गढ़वाली )

In other word - He may be fortune teller / exorcist also.

उत्तराखंड में लोगो की देव आस्था पर अटूट श्रधा है! लोग अक्सर अपने देवीय समस्याओ के समाधान के लिए किसी जानकार के पास जाते है जो अपनी विद्या से समस्या का हल सुझाता है  पुछारी या बाकी कहते है !

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

अध्यापक (Teacher)

मासाब -   ( कुमाउनी )

मास्टर -  (गढ़वाली)

उत्तराखंड में अधायपक के लिए स्थानीय भाषा में अलग-2 शब्द प्रयुक्त है! जैसे मासाब कुमाउनी  में तो गढ़वाली में मास्टर साब
!



एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


लकड़ी का चिराई करने वाला व्यक्ति

चिरान -  (कुमाउनी )

चिरंती (गढ़वाली)

चीड के पेड़ो और अन्य भवन निर्माण के लिए चिराई के काम को करने वाले व्यक्ति के लिए उपरोक्त शब्द इस्तेमाल किये जाते है !   

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


सुनार  (कुमाउनी एव गढ़वाली  )
जौहरी (हिंदी)
Goldsmith (English)

सोने और जेवेरातो में सजावट का काम करने वाले व्यक्ति को सुनार कहते है!
 

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

मिस्त्री

ओढ -  ( कुमाउनी )
ओजी  (गढ़वाली)

मिस्त्री के लिए ये शब्द !


Hisalu


Hisalu


Hisalu


खीमसिंह रावत

 8)
जगरी - देवतावों का आहवान करने वाला
ह्युंयार - जगरी  के सहायक
थकुली - जगरी के साथ थाली बजाने वाला
बयाड़ी - बढाई
दास - ढ़ोल बजाने वाला
बंदार - नागर बजाने वाला

8)