• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

भावनायें

Started by devbhumi, March 11, 2019, 10:40:15 AM

devbhumi

भावनायें

भावनायें
तुझ से ना कुछ कहती है
ना तुझ से कुछ पूछती  है
बस पटल पर उभरती है
अंकुरति मन सा टहलती रहती है
भावनायें बदलती रहती हैं

जी भर के
जी ना पाए  हम इन्हे
बिलकुल इन्हे समझ भी
ना पाए हम
बस बहती रहती है
भावनायें बदलती रहती हैं

रहती नहीं है
एक पल भी वो एक छोर पे
ना ही ठहरती  ना संभल पाती है
इन  आँखों के कोर पे छोर पे
बस वो आगे बढ़ती रहती है 
भावनायें बदलती रहती हैं

संतुलित इन्हे
हम क्यों नहीं  कर पाते है
इनके आवेग में हम बह जाते हैं
अपने आप से ही हम
अब पलयान कर जाते है
भावनायें बदलती रहती हैं

बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
http://www.merapahadforum.com/
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार सुरक्षित