• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 
Good Work(Keep It Up) - शाबास

Started by हलिया, April 01, 2008, 03:58:34 PM

हलिया

कंचन, श्वेता व हिमानी वाद-विवाद में अव्वलApr 08, 02:10 am

नैनीताल। भारतीय नव वर्ष नव संवत्सर के अवसर पर परंपरा संस्था की समय की बात विषय पर आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय की कंचन कांडपाल ने प्रथम,श्वेता द्वितीय व तृतीय स्थान सेंट मेरी कान्वेंट की हिमानी रावत ने हासिल किया।

Rajen

रुद्रप्रयाग। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर से इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष के छात्र दीपक बत्र्वाल ने गैट परीक्षा में 98.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय स्तर पर छठा रैक प्राप्त किया। उनकी सफलता से पूरे जनपद का नाम रोशन हुआ है।
शाबाश दीपक

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

Well done ! ! ! ! Welldone ! ! ! ! DEEPAK

Quote from: Rajen on April 09, 2008, 12:27:45 PM
रुद्रप्रयाग। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर से इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष के छात्र दीपक बत्र्वाल ने गैट परीक्षा में 98.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय स्तर पर छठा रैक प्राप्त किया। उनकी सफलता से पूरे जनपद का नाम रोशन हुआ है।
शाबाश दीपक

पंकज सिंह महर

शाबाशे दीपक...शाबाशे....! जी रयै पोथी...।

पंकज सिंह महर

95.11 प्रतिशत अंक हासिल कर दीपक ने बनाया रिकार्ड

पिथौरागढ़। ऐसा नहीं है कि मेधावी बच्चे सिर्फ पब्लिक स्कूलों से ही निकलते है। सरकारी स्कूलों में भी ऐसी कई प्रतिभायें है जो पब्लिक स्कूलों के बच्चों से कम नहीं है। मुख्यालय स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय की पांचवीं कक्षा के एक छात्र दीपक खर्कवाल ने विद्यालय की वार्षिक परीक्षा में 95.11 प्रतिशत अंक हासिल कर इस बात को साबित किया है। दीपक ने विद्यालय में सर्वाधिक अंक हासिल करने का रिकार्ड बनाया है।

आर्थिक रूप से कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि से आने वाले दीपक खर्कवाल के पिता महेश चन्द्र खर्कवाल का कुछ समय पूर्व निधन हो गया था। उसकी माता श्रीमती जीवन्ती देवी मेहनत मजदूरी कर दीपक को पढ़ा रही है। 95.11 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में रिकार्ड बनाने वाला दीपक केवल विद्यालय की पढ़ाई पर ही निर्भर है। दीपक की इस उपलब्धि को विद्यालय के शिक्षकों सहित तमाम लोगों ने सराहा है।

पंकज सिंह महर

Quote from: पंकज सिंह महर on April 11, 2008, 12:15:27 PM

शाबास दीपक

हलिया

शाबाश दीपक, शाबाश.

Risky Pathak

हेम पन्त

बीटेक की छात्रा दीपिका को मिला गोल्ड मेडल

चंबा (टिहरी गढ़वाल)। बीटेक की छात्रा कु. दीपिका नेगी को इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन में सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने पर गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा गोल्ड मेडल से पुरस्कृत किया गया।

जीबी पंत एग्रीकल्चर व टेक्नोलोजी यूनिवर्सिटी पंतनगर के चौबीसवें दीक्षांत समारोह में कुलपति एपी शर्मा द्वारा कु. दीपिका को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। कु. दीपिका बचपन से ही होनहार व कुशाग्र बुद्धि की रही है। उन्होंने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में भी मेरिट में स्थान पाया। दीपिका की इस उपलब्धि पर पूर्व प्रमुख सोबन सिंह नेगी, सूरज राणा, साब सिंह सजवाण, पीयूष उनियाल आदि ने हर्ष जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

हेम पन्त

शाबास...

श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल)। अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में श्रीनगर परीक्षा केंद्र के चार छात्रों ने मेडल प्राप्त किए हैं। मेडल प्राप्त करने वाले सेंट थैरेसास स्कूल के कक्षा 7 के छात्र निर्णय बहुगुणा, कक्षा 8 के छात्र आदित्य भट्ट, कक्षा 9 के छात्र अनीश रमोला और राजकीय इंटर कालेज के कक्षा 10 के छात्र अभिलेख बत्र्वाल ने श्रीनगर केन्द्र से परीक्षा दी थी।

31 जनवरी को प्रदेश के केवल तीन परीक्षा केंद्रों श्रीनगर, देहरादून और नैनीताल में यह परीक्षा आयोजित हुई थी। श्रीनगर केंद्र के परीक्षा प्रभारी और राइंका के प्रवक्ता भौतिकी डा. वाईएस बत्र्वाल के प्रयासों से राइंका श्रीनगर में पहली बार यह परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा में विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 6 से कक्षा 10 तक के 95 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। डा. वाईएस बत्र्वाल ने बताया कि साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन नई दिल्ली विभिन्न संस्थानों के सहयोग से यह परीक्षा आयोजित करता है। आगामी 4 सितम्बर को साइबर ओलंपियाड व 20 नवंबर को साइंस ओलंपियाड की परीक्षा होने जा रही है। डा. बत्र्वाल का प्रयास है कि श्रीनगर में भी इन दोनों परीक्षाओं का केंद्र भी बने। उन्होंने बताया कि गणित ओलंपियाड का परीक्षाफल प्रत्येक विद्यालय को प्रेषित किया गया है जिसमें छात्रों की प्रगति रिपोर्ट और प्राप्तांक भी हैं। राइंका के प्रधानाचार्य डा. सुभाष चंद्र भट्ट ने इस प्रतियोगिता परीक्षा का सफल संचालन करने के लिए शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा है कि इससे छात्रों का शैक्षिक स्तर भी बढ़ता है।