• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Jageshwar Temple - जागेश्वर मंदिर

Started by पंकज सिंह महर, April 16, 2008, 12:49:41 PM

पंकज सिंह महर

जागेश्वर मंदिर समूह


K C Joshi

बहुत अच्छा लगा इसे पढ़कर, जागेश्वर जी के दर्शन हो गये गये।

पंकज सिंह महर




कल रात ११:०० बजे डी०डी० भारती पर देवभूमि कुमाऊं कार्यक्रम देखा, उसमें जागेश्वर मन्दिर समूह तथा उसी क्षेत्र की जानकारी पर आधारित डाक्यूमेंटरी दिखाई जा रही थी। जिसमें जागेश्वर, झांकर सैम और आरतोला आश्रम के बारे में बताया गया।
     पुरात्तविद डा० पुरोहित इस कार्यक्रम में आये थे और उन्होंने इस मंदिर समूह के बारे में जानकारी दी, जब उनसे पूछा गया कि यहां पर इतने मंदिर होने के क्या कारण हैं, तो उन्होंने बताया कि "यहां पर पहले १५० मंदिरों का स्मूह था और यह मंदिर समूह होने का कारण यह है कि पहले समय में यहां पर राजा लोग और स्थानीय लोग मन्नत मांगते थे और मन्नत मांगे जाने पर मंदिर निर्माण का वचन देते थे और मन्नत पूरी होने पर मंदिरों का निर्माण अपनी हैसियत के अनुसार करवाते थे। इस कारण यहां पर कई छोटे और बड़े मंदिर हैं।" उन्होंने यह भी बताया कि यहां पर सबसे प्राचीन मंदिर मुख्य देवालय और महामृत्युंजय मंदिर हैं, इनका निर्माण कत्यूरी शासकों द्वारा ८ वीं और ९ वीं शताब्दी में करवाया गया था।
       कार्यक्रम  में जनश्रुति के आधार पर यह भी बताया गया कि भगवान राम के पुत्र लव और कुश ने यहां पर एक विशाल यग्य करवाया था, जिसमें कई देवी-देवताओं ने भी भाग लिया था, इस कारण यहां पर यग्य में भाग लेने वाले देवी-देवताओं के मंदिरों का भी निर्माण करवाया गया।
      यह भी बताया गया कि मुख्य मंदिर का निर्माण स्वयं देवताओं के शिल्पी विश्वकर्मा जी ने किया था और सम्राट विक्रमादित्य ने इस मंदिर का जीर्णॊंद्धार किया था और भगवान शिव की लिंग रुप में यहीं से पूजा प्रारम्भ हुई थी, जिसका वर्णन मैं पहले भी कर चुका हूं।
      हेम दा और अनुभव दा से अनुरोध है कि यदि उनका कोई परिचित दूरदर्शन में हो तो इसकी रिकार्डिंग प्राप्त करने का प्रयास करें।

पंकज सिंह महर


Anubhav / अनुभव उपाध्याय



खीमसिंह रावत

mene suna hai ki ek "BAL JAGESHWAR" aur dusara "BRIDH JAGESHWAR" hai/
jo photo hai vah akun se jageshwar ki hai ho maharaj

Anubhav / अनुभव उपाध्याय

Sir wahan 2 mandir Samuh hain Jageshwar ji aur Dandeshwar ji. Vridhh Jageshwar thoda door kaafi unchai pai hai. Yeh video Jageshwar ji ka hai.

Quote from: khimsrawat on July 31, 2008, 12:54:41 PM
mene suna hai ki ek "BAL JAGESHWAR" aur dusara "BRIDH JAGESHWAR" hai/
jo photo hai vah akun se jageshwar ki hai ho maharaj

खीमसिंह रावत


पंकज सिंह महर