• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 
Hindi: Our Identity - हिन्दी : हमारी पहचान: आओ बढाये इसका मान

Started by Veer Vijay Singh Butola, May 16, 2008, 07:47:05 PM

खीमसिंह रावत

धन्य हैं पन्त जी आप/ गाँधी जी की तरह इच्छाशक्ति बहुत कम लोगो में होती है हिन्दी के प्रति आपका जनून सचमुच वन्दनीय है / धन्य है उत्तराखंड/

hem

कैलाश चंद्र पंतजी का कोई ब्लॉग या वेबसाइट नहीं है | मैं उनका संक्षिप्त परिचय दे रहा हूँ | उनके लेखन,सेवा कार्य आदि के बारे में भी भविष्य में बताऊंगा :
पंतजी का पैत्रिक निवास खान्तोली (जिला बागेश्वर) है| उनका जन्म २६-०४ -३६ को महू (इंदौर) में हुआ| शिक्षा भी  महू और इंदौर में ही हुई| यद्यपि वे जीवन के प्रारम्भिक दिनों में  पहाड़ के संपर्क में नहीं रहे,किंतु उन्हें पहाड़ से काफी लगाव है| वे लगभग प्रतिवर्ष अपने पैत्रिक गाँव खान्तोली अवश्य जाते हैं | वर्तमान में वे विगत अनेक वर्षों से भोपाल में निवासरत हैं| उनके संपर्क नम्बर इस प्रकार हैं:
(०७५५)२६६१०८७, (०७५५)२७७४०८१, ०९८२६०४६७९२   

पंकज सिंह महर

Quote from: hem on August 04, 2008, 10:25:07 PM

धन्यवाद हेम जी,
          पंत जी के जीवन परिचय से हमें अवगत कराने के लिये, मेरा आपसे अनुरोध है कि उनकी लेखनी से हमें जरुर अवगत करायें।

hem

पंतजी बहु आयामी व्यक्तित्व के धनी हैं : पत्रकार,लेखक,चिन्तक ,समाज सेवक |फिलहाल उनके प्रकाशन :
१.    कौन किसका आदमी

२.    धुंध के आर-पार

३.    शब्द का विचार-पक्ष

४.    शैलेश मटियानी : सृजन यात्रा (सम्पादन)

५.    सत्ता, साहित्य, और समाज (प्रकाशनाधीन)

६.    सांस्कृतिक धारा के हिन्दी रचनाकार (प्रकाशनाधीन)

७.    साहित्यिक, सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर पाँच सौ से अधिक आलेख विभिन्न पत्र - पत्रिकाओं में     प्रकाशित |

         इसके अतिरिक्त विभिन्न सन्दर्भों में आकाशवाणी तथा दूरदर्शन से उनकी  वार्ता प्रसारित होती रहती हैं|     

hem

कैलाश चंद्र पंतजी समाज सेवक भी हैं और अनेक सेवा प्रकल्पों से जुड़े रहे हैं | बानगी :

१.  संस्थापक स्वाध्याय विद्यापीठ ,  महू
२.  सचिव,भारत कृषक समाज , भोपाल
३.  सचिव,शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल ट्रस्ट , भोपाल
४.  सचिव,हिन्दी भवन न्यास , भोपाल
५.  सचिव, मध्य प्रदेश राष्ट्र भाषा प्रचार समिति, भोपाल
६.  सहायक मंत्री, राष्ट्र भाषा प्रचार समिति, वर्धा
७.  उपसभापति, मध्य भारत हिन्दी साहित्य समिति,इंदौर
८.  राष्ट्रीय संयोजक,'हम भारतीय अभियान',वर्धा
९.  न्यासी,बाल निकेतन ट्रस्ट ,भोपाल
१०. संरक्षक,समकालीन साहित्य सम्मेलन.मुंबई  
११.  संरक्षक,कला मन्दिर,भोपाल
१२.  अध्यक्ष.मध्य प्रदेश प्रौढ़ शिक्षा संघ       

hem

मूलत: पत्रकार श्री पन्त को अनेक क्षेत्रों का अनुभव है :

संवाददाता    : दैनिक इंदौर समाचार , इंदौर
सम्पादन     :   दैनिक नवभारत, भोपाल
                   दैनिक नवप्रभात , भोपाल
                  सोशलिस्ट कांग्रेस मैन  , दिल्ली
                  मासिक शिक्षा प्रदीप, भोपाल
                  साप्ताहिक जनधर्म , भोपाल
                  साप्ताहिक दूरगामी ऑब्जर्वर , इंदौर
                  वर्तमान में द्वैमासिक 'अक्षरा', भोपाल
प्रकाशन प्रमुख : विद्या भवन (एस.ई.ओ.टी.सी.) उदयपुर
प्राचार्य        : पंचायतीराज प्रशिक्षण केन्द्र ,भोपाल 
व्याख्याता    : यूनियन थीओलोजिकल सेमिनरी, इंदौर
                 
hem

श्री कैलाश चन्द्र पंतजी को विभिन्न संस्थाओं ने अनेकों सम्मानों से भी नवाजा है :

१. जेसीज क्लब महू द्वारा सम्मान
२. म. प्र. लेखक संघ द्वारा सारस्वत सम्मान
३. अभिनव कला परिषद् द्वारा श्रेष्ठ कला आचार्य सम्मान
४. भोपाल की जनता द्वारा नागरिक सम्मान
५. इंडियन लिटरेसी बोर्ड लखनऊ  द्वारा सम्मान 
६. आधार-शिला सम्मान हल्द्वानी
७. काशी विद्वत परिषद वाराणसी द्वार विभूति सम्मान
८. भोपाल मेला उत्सव समिति द्वारा साहित्यकार सम्मान
९. उत्तरांचल लोक कला साहित्य संस्कृति परिषद देहरादून द्वारा संस्कृति गौरव सम्मान
१०. द्वितीय हिन्दी भाषा कुम्भ बंगलोर में परम विशिष्ट हिन्दी सेवी सम्मान
११. माधव राव सप्रे संग्रहालय द्वारा लाल बलदेव सिंह पत्रकारिता सम्मान
१२. रूपाम्बरा कलकत्ता द्वारा निराला साहित्य सम्मान
१३. अ.भा. ब्राह्मण महासभा जयपुर द्वारा ब्राह्मण शिरोमणि सम्मान       

hem

श्री कैलाश चन्द्र पन्त को विभिन्न सन्दर्भों में अनेक विदेश यात्राओं का भी अनुभव है :

१. अफ्रो एशियन रूरल रीकन्सट्रूक्शन आर्गेनाइजेशन के सम्मलेन में भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप में फिलिपींस यात्रा सन १९७६
२. नेपाल यात्रा १९८३
३. इजराएल यात्रा १९८९ (विकास कार्यों के आलेखन हेतु)
४. अंतर्राष्ट्रीय रामायण सम्मेलन इंडोनेशिया में मध्य प्रदेश शासन के प्रतिनिधि के रूप में सहभागिता(१९९२)
५. पांचवे विश्व हिन्दी सम्मलेन में मध्य प्रदेश शासन के प्रतिनिधि के रूप में भागीदारी हेतु त्रिनिदाद एवं टुबैगो  (वेस्ट इंडीज ) की यात्रा
६. लन्दन में छठे विश्व हिन्दी सम्मेलन में मध्य प्रदेश शासन की ओर से भागीदारी
७. अंतर्राष्ट्रीय रामायण सम्मेलन ह्यूस्टन (यू.एस. ए.) में भागीदारी
८. सातवें विश्व हिन्दी सम्मलेन में सूरीनाम में प्रतिभागिता, एक सत्र की अध्यक्षता
९. मिस्र ,जोर्डन ,स्विट्जरलैंड ,जर्मनी , फ्रांस ,इटली नेदरलैंड, सिंगापुर ,थाईलैंड की पर्यटक यात्राएं

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

Hem Ji,

Thanx a lot for introducing Pant Ji with all of us. After going the information about Kilash Ji, it is obvious that Kailash is multi-skilled personality.