• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 
New Releases - उत्तराखंडी संगीत की आने वाली फिल्म, एल्बम आदि

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, October 09, 2007, 10:33:32 AM

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

This film is releasing this week.

Quote from: एम् एस मेहता /M S Mehta on October 20, 2007, 09:29:30 AM
टूटे घरों को जोड़ने की कहानी है अभिमान फिल्म

Oct 20, 03:26 am

नैनीताल। कुमाऊंनी लोक संस्कृति, पर्यटन को बढ़ावा, युवाओं का पलायन रोकने व टूटे घरों को जोड़ने की कहानी पर आधारित कुमाऊंनी फिल्म अभिमान के कई मनोहारी दृश्यों का फिल्मांकन शुक्रवार को नगर के कई रमणीक स्थानों में किया गया। फिल्म के कर्णप्रिय संगीत में उदित नारायण, सुदेश भौंसले, शान व साधना सरगम ने स्वर दिए है।

फिल्म के कुछ हास्य दृश्यों का फिल्मांकन बोट हाउस क्लब में किया गया। इस दृश्य में विवाह कर दोस्तों से मिलने आया नायक अरुण के दोस्त उसकी जमकर मजाक बनाते है। इस हास्य दृश्य में स्वच्छ मनोरंजन को लेकर निर्देशक संतोष साह को कई रिटेक लेने पड़े। इस दृश्य के पूर्ण हो जाने के बाद पूरी यूनिट बारापत्थर को रवाना हुई। नैनीताल में हनीमून भ्रमण पर आए इस दृश्य में नायक व नायिका पूर्णा के बीच कई रोमांटिक दृश्य फिल्माए गए। इन दृश्यों को फिल्माने में कुमाऊंनी संस्कृति की छवि का पूरा-पूरा ख्याल रखा गया।

शूटिंग के दौरान फिल्म के निर्माता हीरा सिंह भाकुनी से हुई बातचीत में उन्होंने फिल्म की कहानी के बारे में बताया कि वह इस फिल्म के जरिए कुमाऊं के हर घर परिवार का दर्द उजागर करना चाहते है। इस दर्द पर किस तरह से मरहम लगाया जा सकता है उसके लिए युवाओं को दिशा देना चाहते है। उन्होंने दावा किया कि उच्च तकनीक व स्वच्छ मनोरंजन के उद्देश्य से बनाई जा रही यह फिल्म सफल साबित होगी। संगीत प्रधान भारत में हृदय को परिवर्तन करने की क्षमता रखने वाले संगीत पर विशेष ध्यान दिया गया है। फिल्म के सह निर्माता बकुल रावल व खालिद मो. इलियास है। संगीत राजन राज बजेली का है। फिल्म में मशहूर फिल्म अभिनेता निर्मल पांडे को मलंग की भूमिका दी है। सोनू बिष्ट, तोषाम, साजित, राजपाल यादव, मुकेश धस्माना आदि ने भी भूमिका निभाई है। मशहूर कोरियोग्राफर नरेद्र शर्मा व कैमरामैन त्रिलोक चौधरी है।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

Famous actor Nirmal Pandey who is basically from Uttarakhand origin has also acted in this movie. This is feature movie and will be released in various part of India.

चल गोरी मेरा पहाड़ सीडी का विमोचन

श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल)। डालमिया धर्मशाला परिसर में आयोजित एक समारोह में लोकगायक वीरू जोशी की गढ़वाली गीतों की नई सीडी चल गोरी मेरा पहाड़ का विमोचन एसडीएम श्रीनगर ने किया।

उत्तराखंड की फौजी पृष्ठभूमि पर आधारित पहाड़ की संस्कृति और पर्यटन को दर्शाते 8 गढ़वाली गीत सीडी में हैं। लोक गायिका संगीता ढौंडियाल ने इन गीतों के गायन में बीरू जोशी का साथ दिया है। लोकगायक वीरू जोशी ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने का उनका प्रयास लोकगीतों के माध्यम से जारी रहेगा। लगन, साहस और हुनर के आगे विकलांगता आड़े नहीं आती। उपजिलाधिकारी श्रीनगर भागवत किशोर मिश्रा ने लोकगायन शैली के बढ़ावे को सांस्कृतिक दृष्टि से जरूरी बताया।

http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_6063855.html

Devbhoomi,Uttarakhand

कुमाऊंनी फिल्म होशियारैक बाप की शूटिंग पूरी

अल्मोड़ा। हिमाल कैसेट्स के तत्वावधान में कुमाऊंनी फिल्म बुद्धू देवर भाग-2 होशियारैक बाप की शूटिंग पूरी हो गई है। इस कुमाऊंनी फिल्म की शूटिंग अल्मोड़ा, दन्यां व चमतोला में हुई। निर्माता निर्देशक चंदन सिंह भैसोड़ा ने बताया कि यह फिल्म भी काफी मनोरंजक है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका बद्रीविशाल किंगकांग ने निभाई है।

फिल्म की कहानी व पटकथा सोनू कोकिला ने लिखी है। फिल्मांकन गोविन्द दिगारी का है। कलाकारों में रीता देवी, चंदन भैसोड़ा, गीता देवी, मदन कुमार, जयंती धामी, खुशाल कुमार, किशन सिंह भैसोड़ा व दीक्षम् आदि शामिल हैं। श्री भैसोड़ा ने बताया कि फिल्म शीघ्र रिलीज हो जाएगी।

http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_6068735.html

Devbhoomi,Uttarakhand

आपदा से बचाव की जानकारी दे रही हिमालै की धाद

गोपेश्वर (चमोली)। आपदा संबंधी जानकारियों को ग्राम स्तर तक पहुंचाकर आपदा से होने वाले नुकसान व इससे बचने के उपायों की जानकारी देने के लिए 'हिमालै की धाद' फिल्म का प्रदर्शन विशेष रथ के जरिए गांव- गांव में किया जा रहा है। रथयात्रा में फिल्म के प्रदर्शन के साथ गोष्ठी व नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया जा रहा है।

आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र के सौजन्य से आपदा प्रबंधन पर विशेष फिल्म 'हिमालै की धाद' का निर्माण किया गया है। फिल्म में आपदाओं के कारण, उनसे होने वाले नुकसान व आपदा के दौरान राहत- बचाव कार्यो के निष्पादन की जानकारी दी गई है।

बालीवुड फिल्म निर्देशक महेश भट्ट के निर्देशन में गढ़वाली व कुमाऊनी भाषा में तैयार इस फिल्म में बादल फटने के कारण हुए भूस्खलन के दौरान से एक पहाड़ी गांव की वेदना को दर्शाया गया है।

फिल्म की शूटिंग चमोली जिले के ग्वाड़, गंगोल गांव, बेरांगना, सेकोट, सगर आदि गांवों में की गई है। फिल्म में रौंतेली मेरी जन्मभूमि.., हो भैजी.., मेरि गैल्या.. आदि गीतों को संगीता ढौंडियाल, मनु वंदना, सोनू धस्माना व पूजा निरंकारी ने आवाज दी है।

शुक्रवार को रथयात्रा कार्यक्रम के तहत मुख्यालय के समीप गंगोल गांव में शुक्रवार को ग्रामीणों को फिल्म दिखाकर आपदा संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। रथयात्रा से जुड़े हेमंत द्विवेदी, संजय मैठाणी, उपेंद्र भंडारी, हर्षव‌र्द्धन नेगी, कुंवर सिंह नेगी ने ग्रामीणों को आपदा प्रबंधन के बारे में बताया।

http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_6068772.html

हेम पन्त

Mr. Sanjay Pal is a Software prfessional and Garhwali writer. He is releasing a new Music album- "Teri Ankhun Dekhi" very soon. I hope this album will open new horizons in Uttarakhandi Music. Please have a look here-

http://sanjaypal.com/album1.html

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

ला, झकेला की यादें हुई फिर ताजा

चम्पावत। पिथौरागढ़ जनपद के ला और झकेला की त्रासदी को चित्रित करती हुई जिले की पहली कुमाऊंनी वीडिओ एल्बम का जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने समारोहपूर्वक विमोचन किया।

एबी सीरीज और सरगम कला केंद्र द्वारा बनाई गई इस एल्बम में सात कुमाऊंनी गाने संग्रहित किए गए है। जिसमें मलवा में का करु तलाशा गीत ला, झकेला की त्रासदी बेहद मार्मिक तरीके से प्रस्तुत की गई है। इसके निर्माता-निदेशक सुदर्शन कुमार और संगीतकार भावना राज है। जबकि गीतों को लोक गायक सुरेश राजन, पवनदीप व प्रियंका ने स्वर दिया है।

Souce : Dainik Jagran

Sanjay Pal